Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हर कदम पर थी मौत…नेपाल हिंसा के बीच फंसी भारतीय बेटी ने सुनाई खौफनाक आपबीती, दिल दहला देगी कहानी

Nepal Violence: नेपाल में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के दौरान एक भारतीय महिला ने होटल में आगजनी के बाद रोते हुए भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Sep 10, 2025 | 04:23 PM

नेपाल में फंसी भारतीय महिला (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nepali Gen Z Protests: नेपाल में सरकार के खिलाफ हाल ही में हिंसक प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने संसद, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट समेत कई पूर्व प्रधानमंत्रियों के घरों को आग लगा दिया। इसी बीत नेपाल के पोखरा से एक भारतीय महिला का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें वो डरी हुई नजर आ रही है और रोते हुए भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रही है।

वायरल विडियो में महिला ने दावा किया कि नेपाल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उस होटल को आग लगा दी, जहां वो ठहरी हुई थी। उसने कहा कि, प्रदर्शनकारियों ने इसके सभी सामान को आग के हवाले कर दिया। जब ये सब हुआ वो स्पा में थी और उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

महिला ने वीडियो में क्या कहा?

वीडियो में महिला कहती है कि, मेरा नाम उपासना गिल है और मैं यह वीडियो प्रफुल्ल गर्ग को भेज रही हूं। मैं भारतीय दूतावास से हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि कृपया हमारी मदद की जाए। जो भी हमारी मदद कर सकता है, उनसे मेरी विनती है कि कृपया आगे आएं।

Upasana Gill is an Indian who had gone to Pokhara (Nepal) to host a volleyball league. says protesters set her hotel on fire and chased her with sticks. Demonstrators here are showing no mercy, even targeting tourists. pic.twitter.com/cFQ9oEOFnD

— هارون خان (@iamharunkhan) September 10, 2025

मैं इस समय नेपाल के पोखरा में फंसी हुई हूं। मैं यहां एक वॉलीबॉल लीग की मेजबानी करने आई थी। जिस होटल में मैं ठहरी थी, उसमें भीषण आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया। मेरा सारा सामान उसी होटल के कमरे में था। जब आग लगी, उस समय मैं होटल के स्पा में थी। तभी कुछ लोग बड़ी-बड़ी लाठियां लेकर मेरी ओर दौड़े, और मुझे अपनी जान बचाकर भागना पड़ा।

पर्यटकों पर हो रहे हमले

उपासना ने बताया कि, प्रदर्शनकारी पर्यटकों तक को नहीं बख्श रहे हैं। सड़कों पर जगह-जगह आगजनी हो रही है। उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि कोई पर्यटक है या यहां काम के सिलसिले में आया है वो लगातार हिंसा कर रहे हैं। हम बहुत डरे हुए हैं और सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे।

यह भी पढ़ें: नेपाल में हिंसा…भारत में हाई अलर्ट, जेल से भागे खुंखार कैदियों ने इंडिया में घुसपैठ की कोशिश की

उन्होंने, हम फिलहाल किसी और होटल में रुके हुए हैं, लेकिन यह भी नहीं पता कि कब तक वहां रह पाएंगे। मैं एक बार फिर भारतीय दूतावास और सभी लोगों से हाथ जोड़कर अपील करती हूं कृपया हमारी मदद करें। मेरे साथ कई और लोग भी यहां फंसे हुए हैं, और हम सब सहायता की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Indian woman survives nepal violence shares death filled journey

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 10, 2025 | 04:23 PM

Topics:  

  • Nepal
  • Nepal Violence
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

Gen-Z प्रोटेस्ट के बीच प्राजक्ता कोली ने नेपाल ट्रिप किया कैंसिल, बोलीं- ‘ये एंजॉय करने का समय नहीं’

2

नेहरू की जगह इंदिरा होतीं…तो नहीं जल रहा होता नेपाल! 75 साल पुराने राज का हुआ पर्दाफाश

3

नेपाल में हिंसा…भारत में हाई अलर्ट, जेल से भागे खुंखार कैदियों ने इंडिया में घुसपैठ की कोशिश की

4

नभ: स्पर्श दीप्तम! अपनों के लिए नेपाल जाएगी भारतीय वायुसेना, भेजे जाएंगे IAF के विमान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.