अमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग
Indian Student Navya Gadusu: अमेरिका के इंडियाना में एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब छात्रों से भरी एक मिनीवैन को दूसरी कार ने टक्कर मार दी।
- Written By: अमन उपाध्याय
नव्या गादुसु , फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Indian Student Navya Gadusu Death In US: अमेरिका के इंडियाना राज्य में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय भारतीय छात्रा की जान चली गई। यह हादसा शिकागो के पास शनिवार देर रात को हुआ, जिसमें कई अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना ने न केवल स्थानीय भारतीय समुदाय को झकझोर दिया है बल्कि सड़क सुरक्षा मानकों और लापरवाही को लेकर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हादसे का शिकार हुई 25 वर्षीय नव्या गादुसु
मृतक छात्रा की पहचान नव्या गादुसु के रूप में हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों और समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, नव्या को रविवार तड़के 12:16 बजे लेक काउंटी कोरोनर कार्यालय द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। कोरोनर कार्यालय ने बताया कि हादसे के दौरान नव्या को ‘ब्लंट फोर्स ट्रामैटिक’ चोटें लगी थी जिसके वजह से उसकी मृत्यु हो गई।
कैसे हुआ हादसा?
इंडियाना स्टेट पुलिस और सीबीएस न्यूज के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह टक्कर शनिवार रात करीब 11:15 बजे इंटरस्टेट 65 की नॉर्थबाउंड लेन पर हुई। प्रारंभिक जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि जिस लाल रंग की मिनीवैन में नव्या और उनके साथी सवार थे वह बहुत धीमी गति से चल रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
तभी पीछे से आ रही एक अन्य कार के चालक को वैन की गति का अंदाजा नहीं मिल सका। टक्कर से बचने के प्रयास में उस चालक ने अपनी कार को बाईं ओर मोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया और कार सीधे मिनीवैन के बाईं ओर जा टकराई। इस जबरदस्त टक्कर के कारण मिनीवैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और दाईं ओर एक खाई में जा गिरी।
आम के डिब्बों पर बैठे थे छात्र
जांचकर्ताओं ने इस हादसे के दौरान सुरक्षा मानकों की ऐसी भयावह अनदेखी पाई है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। पुलिस के अनुसार, उस लाल रंग की मिनीवैन में कुल सात वयस्क सवार थे लेकिन वैन के अंदर केवल दो अगली सीटें ही लगी हुई थीं। बाकी के पांच यात्री वैन के पीछे के हिस्से में आम के डिब्बों पर बैठे हुए थे। इतना ही नहीं, इन यात्रियों ने किसी भी प्रकार की सीट बेल्ट नहीं पहनी थी। जिसके कारण टक्कर होते ही उन्हें गंभीर चोटें आईं।
यह भी पढ़ें:- 22 साल के एक भारतीय ने तोड़ा मार्क जकरबर्ग का रिकॉर्ड; बना दुनिया का सबसे युवा अरबपति, कौन हैं सूर्या मिधा?
घायलों की स्थिति और पुलिस जांच
इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों में से चार को शुरुआत में पास के अस्पतालों में ले जाया गया लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बाद में उन्हें आगे के इलाज के लिए शिकागो भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि जिस वाहन में यांत्रिक खराबी आई थी। वह सीधे तौर पर इस टक्कर में शामिल नहीं था। फिलहाल अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं ताकि हादसे की सटीक मामले का पता लगाया जा सके।
