-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Indian High Commissioner Accuses Canadian Pm Of Ruining Bilateral Relations
भारत कनाडा विवाद पर उच्चायुक्त संजय वर्मा का पहली बार आया बयान, ट्रूडो पर लगाया द्विपक्षीय संबंधों को बर्बाद करने का आरोप
- Written By: साक्षी सिंह
कनाडा में निवर्तमान उच्चायुक्त संजय वर्मा ने भारत वापस आने के बाद पहली बार बयान दिया है। उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को जमकर खरी खोटी सुनाई। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव का जिम्मेदार उन्होंने ट्रूडो को ठहराया है।

भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा
ओटावा/नई दिल्ली: कनाडा में निवर्तमान उच्चायुक्त संजय वर्मा ने भारत वापस आने के बाद पहली बार बयान दिया है। उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को जमकर खरी खोटी सुनाई। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव का जिम्मेदार उन्होंने ट्रूडो को ठहराया है। सजंय कुमार वर्मा ने कहा है कि उनका खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से कोई लेना-देना नहीं है और उनके खिलाफ लगाये गये आरोप ‘राजनीति से प्रेरित’ हैं।
भारतीय उच्चायुक्त सजंय कुमार वर्मा ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर भारत के साथ संबंधों को खराब करने का आरोप लगाया। वर्मा ने कहा, खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से कोई लेना-देना नहीं है और उनके खिलाफ लगाये गए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
दालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
किराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
वर्मा ने यह भी कहा कि कनाडा ने निज्जर की हत्या से संबंधित मामले में भारत के साथ एक भी सबूत साझा नहीं किया है। भारत ने हाल में छह कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था और घोषणा की थी कि वह कनाडा में अपने उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को वापस बुला रहा है। इससे पहले भारत ने खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच से राजदूत को जोड़ने के कनाडा के आरोपों को खारिज कर दिया।
ठोस सबूतों के बजाय खुफिया सूचनाओं पर आरोप
हालाकि, कनाडा ने दावा किया कि उसने छह भारतीय राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है। रविवार को कनाडा के निजी प्रसारणकर्ता सीटीवी न्यूज को दिए गए साक्षात्कार में वर्मा ने कहा कि निज्जर की हत्या के बारे में ट्रूडो के आरोप ठोस सबूतों के बजाय खुफिया सूचनाओं पर आधारित थे। वर्मा ने कहा, समस्या यह है कि जब उन्होंने आरोप लगाया, तो उन्होंने खुद स्वीकार किया कि कोई ठोस सबूत नहीं है। खुफिया जानकारी थी।
भारतीय सरकारी एजेंटों की संलिप्तता का आरोप
खुफिया जानकारी के आधार पर यदि आप किसी रिश्ते को नष्ट करना चाहते हैं, तो करें। यही ट्रूडो किया। पिछले सप्ताह संघीय चुनाव प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं में विदेशी हस्तक्षेप की सार्वजनिक जांच के समक्ष गवाही देते हुए ट्रूडो ने स्वीकार किया कि जब उन्होंने निज्जर की हत्या में भारतीय सरकारी एजेंटों की संलिप्तता का आरोप लगाया था। तब उनके पास केवल खुफिया जानकारी थी और कोई ठोस साक्ष्य नहीं था।
भारत घोषित आतंकवादी
निवर्तमान भारतीय उच्चायुक्त से एंकर ने जब यह पूछा कि क्या निज्जर की हत्या से उनका कोई लेना-देना है, तो उन्होंने कहा कहा कि बिल्कुल भी नहीं। कनाडा ने कोई सबूत पेश नहीं किया है। यह राजनीति से प्रेरित है। निज्जर की पिछले साल 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसे भारत ने आतंकवादी घोषित किया था।
कोई ठोस सबूत न होने पर भी ट्रूडो ने संसद में जिक्र किया
वर्मा ने कहा कि पहले सबूत साझा किए जाने चाहिए थे, लेकिन ट्रूडो संसद में खड़े होकर उस चीज के बारे में बात करने का फैसला किया जिसके बारे में उन्होंने खुद कहा है कि कोई ठोस सबूत नहीं है। उन्होंने पिछले साल सितंबर में कनाडा की संसद में ट्रूडो द्वारा दिये गये बयान का जिक्र कर रहे थे जब उन्होंने ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंटों की संलिप्तता का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि जिस दिन उन्होंने ऐसा किया, तब से उन्होंने यह सुनिश्चित कर दिया है कि भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध केवल गिरावट आए।
नहीं साझा किया एक भी साक्ष्य
वर्मा ने कहा कि हमें कुछ ऐसे साक्ष्य देखने की जरूरत थी, जिसके आधार पर हम अपने कनाडाई समकक्षों से बातचीत कर सकें। दुर्भाग्य से, हमारे साथ एक भी साक्ष्य साझा नहीं किया गया। साझा किया गया कोई भी साक्ष्य कानूनी रूप से स्वीकार्य होना चाहिए। वर्मा ने कहा कि भारत कानून के शासन वाला देश है और कनाडा की अदालत में जो कुछ भी स्वीकार्य है, वह भारतीय अदालत में भी स्वीकार्य होगा और इसलिए सबूत काम करेंगे।
वर्मा ने कहा किदुर्भाग्य से हमें कनाडा के अधिकारियों से ऐसा कुछ नहीं मिला है जो हमें बेहतर स्थिति में ले जा सके। रविवार को प्रसारित साक्षात्कार में एक सवाल का जवाब देते हुए वर्मा ने कहा कि वह निज्जर की हत्या की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी हत्या गलत और बुरी है। मैं निंदा करता हूं और यही बात मैंने कई साक्षात्कारों में कही है। (एजेंसी)
Indian high commissioner accuses canadian pm of ruining bilateral relations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM










