तुरंत छोड़ो तेहरान…ईरान पर किसी भी वक्त हमला कर सकता है अमेरिका, देश में बढ़ी हलचल, भारत ने जारी की एडवाइजरी
Iran-US War: भारत ने ईरान में अपने नागरिकों को जल्द देश छोड़ने की सलाह दी, जबकि दूतावास ने सुरक्षा सलाह जारी कर, इमिग्रेशन दस्तावेज साथ रखने और संपर्क बनाए रखने की अपील की।
- Written By: अक्षय साहू
भारत ने नागरिकों से तुरंत ईरान छोड़ने के लिए कहा (सोर्स- सोशल मीडिया)
India Issues Advisory to Leave Iran: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए एक नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। ईरान में भारतीय दूतावास ने एक बयान में अपील की है कि भारतीय नागरिक तुरंत ईरान छोड़ दें। दूतावास ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द ईरान से बाहर निकलें। इसके साथ ही, कुछ अन्य दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
भारत सरकार ने जनवरी में जारी अपनी पिछली एडवाइजरी को फिर से दोहराया, जिसमें भारतीय नागरिकों और प्रवासी भारतीयों (PIOs) से ईरान में सावधानी बरतने और विरोध प्रदर्शनों से दूर रहने की अपील की गई थी। एडवाइजरी में यह भी कहा गया था कि नागरिकों को भारतीय दूतावास से संपर्क बनाए रखना चाहिए और स्थानीय मीडिया के जरिए घटनाओं की जानकारी लेते रहना चाहिए।
दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
दूतावास ने नागरिकों को यह भी सलाह दी है कि वे अपने इमिग्रेशन और यात्रा दस्तावेज़ों को हमेशा अपने पास रखें और किसी भी सहायता के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क करें। इसके लिए भारतीय दूतावास ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जिस पर फंसे हुए नागरिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं: +989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359।
सम्बंधित ख़बरें
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
इम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
IRGC ने संभाली की हिजबुल्लाह की कमान
लेबनान में हिजबुल्लाह के करीबी सूत्रों ने सऊदी अखबार अल-अरबिया को बताया है कि ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने हिजबुल्लाह की कमान अपने हाथों में ले ली है। रिपोर्ट के अनुसार, IRGC के अधिकारी हाल ही में लेबनान पहुंचे और हिजबुल्लाह की सैन्य ताकत को बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं। इस समय हिजबुल्लाह के लड़ाकों की जानकारी जुटाई जा रही है और उन्हें रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया जा रहा है।
सऊदी अखबार ने यह भी बताया कि IRGC के अधिकारी बेका घाटी में हिजबुल्लाह की मिसाइल यूनिट के साथ बैठक कर रहे थे, तभी इजरायल ने वहां बमबारी कर दी। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए। इजरायल रक्षा बलों (IDF) के अनुसार, यह हमले हिजबुल्लाह और हमास के कमांड सेंटरों को निशाना बनाकर किए गए थे।
यह भी पढ़ें: सैन्य कार्रवाई में ड्रग लाॅर्ड एल मेंचो की मौत…मेक्सिको में भड़की हिंसा, भारत ने जारी की एडवाइजरी
सय्याद-3 जी मिसाइल का परीक्षण
ईरान ने तनाव के बीच रविवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में अपने सय्याद-3 जी मिसाइल का परीक्षण किया, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मच गई। यह परीक्षण इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने “स्मार्ट कंट्रोल ऑफ द स्ट्रेट ऑफ होर्मुज” अभ्यास के तहत किया। सय्याद-3 जी मिसाइल को शहीद सय्याद शिराजी युद्धपोत से लॉन्च किया गया, जो शहीद सोलेमानी-क्लास का तीसरा जहाज है।
