पहले टक्कर, फिर भाले से हत्या! बंगाल की खाड़ी में भारतीय मछुआरों पर हमला, ढाका की मंशा पर उठे सवाल?

Bangladeshi Navy Attack: बांग्लादेश में जहां एक ओर ढाका में भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन और हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। वहीं बंगाल की खाड़ी में भारतीय मछुआरों के खिलाफ गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं।
First a collision, then murder with spears! Indian fishermen attacked in the Bay of Bengal, raising questions about Dhaka's intentions?
बंगाल की खाड़ी में भारतीय मछुआरों पर हमला, फोटो (सो. एआई डिजाइन)
Published on
Updated on

Bangladesh Latest News In Hindi: बांग्लादेश में सड़कों पर भारत विरोधी प्रदर्शन भारतीय दूतावास के बाहर नारेबाजी और हिंदू समुदाय पर हमलों के बीच अब समुद्री मोर्चे पर भी हालात तनावपूर्ण होते नजर आ रहे हैं। बीते दो महीनों में बंगाल की खाड़ी में घटी कुछ असामान्य और गंभीर घटनाओं ने नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। इन घटनाओं को लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में बांग्लादेश नौसेना के एक जहाज पर भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव से टक्कर मारने का आरोप लगा है। इस घटना के दौरान भाले जैसी किसी नुकीली वस्तु से हमला होने की बात भी सामने आई है, जिसमें एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई। इसके अलावा भारतीय जलक्षेत्र में बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाली नावों की बढ़ती मौजूदगी भी चिंता का विषय बन गई है।

मछुआरों की नाव को टक्कर

मामला 15 दिसंबर को उस वक्त और गंभीर हो गया जब बांग्लादेश नौसेना के एक गश्ती जहाज ने कथित तौर पर 16 भारतीय मछुआरों को ले जा रही नाव को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि नाव पलट गई और सभी मछुआरे समुद्र में गिर गए। रिपोर्टों के अनुसार, जिस समय यह घटना हुई उस समय बांग्लादेशी जहाज की लाइटें बंद थीं जिससे रात के अंधेरे में भारतीय नाव को उसे पहचानने का कोई मौका नहीं मिला।

भाले जैसी चीज से की गई हत्या

पलटी हुई नाव का नाम FB परमिता बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया। सुबह करीब 6 बजे तक 11 मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन पांच मछुआरे अब भी लापता हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बचे हुए मछुआरों ने दावा किया है कि एक साथी की हत्या भाले जैसी चीज से की गई और नाव पर सवार सभी लोगों को मारने की कोशिश की गई थी।

विशेषज्ञों का मानना है कि ये घटनाएं महज संयोग नहीं हैं। बांग्लादेश में अगले साल फरवरी में होने वाले चुनावों से पहले वहां भारत विरोधी भावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। शेख हसीना सरकार के पतन के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बनी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि बांग्लादेश अब अपने पड़ोसी क्षेत्र, खासतौर पर बंगाल की खाड़ी में रणनीतिक प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल भारत सरकार की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर करीबी नजर रखी जा रही है

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com