- Hindi News »
- World »
- Indian American Origin Suhas Subramaniam Wins Virginia Primary Election
वर्जीनिया प्राइमरी चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मूल के सुहास सुब्रमण्यम की जीत, सामोसा कॉकस होगा मजबूत
सुहास सुब्रमण्यम 37 साल के हैं। उनका जन्म अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में हुआ था। सुहास के माता-पिता मूलरूप से भारत के बंगलूरू शहर से हैं बाद में वे अमेरिका शिफ्ट हो गए थे।
- Written By: साक्षी सिंह

वर्जीनिया राज्य में हुए प्राइमरी चुनाव के विजेता भारतीय-अमेरिकी मूल के सुहास सुब्रमण्यम
वर्जीनिया: भारतीय-अमेरिकी मूल के सुहास सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया राज्य में हुए प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज की है। वे डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार थे। इस तरह अमेरिका में अब सामोसा कॉकस को भी मजबूती मिल रही है। सुहास सुब्रमण्यम ने 11 उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए वर्जीनिया सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने जिन 11 उम्मीदवारों को उन्होंने पीछे छोड़ा है उनमें से, उनमें भारतीय मूल की क्रिस्टल कौल भी शामिल हैं।
बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग
हालांकि वर्जीनिया सीट पर बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं। ऐसे में सांसद के लिए सुहास सुब्रमण्यम की दावेदारी खासी मजबूत मानी जा रही है। ऐसे में तब जब वर्जीनिया सीट से मौजूदा सांसद जेनिफर वैक्सटन ने पिछले साल एलान किया था कि वह 2024 का चुनाव नहीं लड़ेंगी। यहां अब सुहास का मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी की माइक क्लेंसी से होगा।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका में पढ़ने के लिए ये यूनिवर्सिटी दे रही है 1000 डॉलर की स्कॉलरशिप, बस करना होगा यह काम
T20 World Cup के वार्म अप मैच में नारायण जगदीशन ने जड़ा शतक, इंडिया ‘ए’ ने यूएसए को हराया
T20 World Cup 2026 के लिए USA की टीम घोषित, मोनांक पटेल को मिली कमान; मुंबई के खिलाड़ी को मिली जगह
अमेरिका: हादसे के बाद भारतीय बेटी आरती सिंह कोमा में, पिता की मदद को आगे आया कम्युनिटी ग्रुप
राजनीति में पहले भी रहे एक्टिव
बता दें कि सुहास सुब्रमण्यम पहले भारतीय मूल के, दक्षिण एशियाई मूल के और पहले हिंदू नेता हैं, जो साल 2019 में वर्जीनिया जनरल असेंबली के चुनाव में चुने गए थे। सुहास सुब्रमण्यम वर्जीनिया स्टेट सीनेट के लिए भी साल 2023 में निर्वाचित हो चुके हैं। वे अब वर्जीनिया सीट से यूएस हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के लिए भी चुनाव लड़ेंगे।
पहले भी राजनीति में सक्रिय रहे हैं सुहास
गौरतलब है कि वर्जीनिया सीट पर बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं, ऐसे में सुहास सुब्रमण्यम की दावेदारी खासी मजबूत मानी जा रही है। वर्जीनिया सीट से मौजूदा सांसद जेनिफर वैक्सटन हैं, लेकिन बीते साल उन्होंने एलान किया था कि वह 2024 का चुनाव नहीं लड़ेंगी। सुहास के लिए अच्छी बात ये है कि वैक्सटन ने भी उनके दावेदारी का समर्थन किया है।
सुहास सुब्रमण्यम का भारत में कहां से है नाता
सुहास सुब्रमण्यम 37 साल के हैं। उनका जन्म अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में हुआ था। सुहास के माता-पिता मूलरूप से भारत के बंगलूरू शहर से हैं बाद में वे अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। सुहास ने बताया कि मेरे माता-पिता बंगलूरू और चेन्नई से हैं। उन्होंने कुछ समय सिकंद्राबाद में भी गुजारा। वो यहां आएं बेहतर भविष्य की तलाश में आए थे।
साल 2015 में सुहास को तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में टेक्नोलॉजी पॉलिसी एडवाइजर नियुक्त किया था। सुहास ने मीडिया के साथ बातचीत मेंबताया कि वह अमेरिका के बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस का चुनाव लड़ रहे हैं।
क्या है सामोसा कॉकस
प्रतिनिधि सभा में पांच भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद हैं। ये सभी डेमोक्रेट्स पार्टी से है। ये खुद को सामोसा कॉकस कहते हैं। ऐसे में प्रतिनिधि सभा में अगर भारतीय मूल के सुहास सुब्रमण्यम निर्वाचित हो कर आते हैं तो निश्चित रूप से सामोसा कॉकस को मजबूती मिलेगी।
Indian american origin suhas subramaniam wins virginia primary election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बॉर्डर 2 का जलवा बरकरार, ओ रोमियो की रफ्तार धीमी, लाखों में सिमटा मर्दानी 3 का कलेक्शन
Feb 17, 2026 | 10:29 AM‘हम खुद को शिव को सौंप रहे…’, बेटे की मौत के सदमे में मां-बाप ने महाशिवरात्रि पर दी जान
Feb 17, 2026 | 10:28 AMशिमगोत्सव के लिए कोंकण जाने वालों को राहत, ठाणे से 75 अतिरिक्त एसटी बसें चलेंगी
Feb 17, 2026 | 10:20 AMकानून के किले में दहशत: नासिक रोड में छात्रा से छेड़छाड़, सुरक्षा पर सवाल; शहर में आक्रोश
Feb 17, 2026 | 10:19 AMGold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, हाई से ₹1.80 लाख सस्ता हुआ सिल्वर, गोल्ड भी फिसला
Feb 17, 2026 | 10:19 AMअमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में अब सड़क पर उतरने जा रही कांग्रेस, पंजाब में राहुल गांधी की रैली से होगा आगाज
Feb 17, 2026 | 10:16 AMठाणे में गर्मी से पहले 555 कुओं के पुनर्जीवन का अभियान, 1 करोड़ रुपये का प्रावधान
Feb 17, 2026 | 10:13 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














