-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- India Will Work With China Consensus Reached In Sr Talks
China-India: चीन के साथ काम करेगा भारत, SR वार्ता में बनी सहमति
- Written By: साक्षी सिंह
भारत और चीन के बीच सीमा के मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधि (SR) डोभाल और वांग ने पांच साल के बाद एसआर संवाद तंत्र के तहत बुधवार को बीजिंग में व्यापक वार्ता की थी। भारत चीन एक साथ काम करेंगे।

तस्वीर में पीएम नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल की चीन के विदेश मंत्री वांग यी से बातचीत हुई। इसके कुछ दिन बाद भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति को आगे बढ़ाने के लिए चीन के साथ काम करेगा। भारत और चीन के बीच सीमा के मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधि (SR) डोभाल और वांग ने पांच साल के बाद एसआर संवाद तंत्र के तहत बुधवार को बीजिंग में व्यापक वार्ता की थी।
यह वार्ता भारत और चीन द्वारा पूर्वी लद्दाख में टकराव के दो अंतिम बिंदुओं डेमचोक और देपसांग में सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के कुछ सप्ताह बाद हुई है। इस वापसी से क्षेत्र में चार साल से अधिक समय से चल रहा सीमा गतिरोध प्रभावी रूप से समाप्त हो गया है।
विदेश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों पक्षों ने 2005 में हुई सहमति के तहत राजनीतिक मापदंडों और मार्गदर्शक सिद्धांतों के अनुसार सीमा के सवाल के समाधान के लिए एक निष्पक्ष, उचित और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य रूपरेखा का पता लगाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। वह अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में एसआर वार्ता के सवाल पर जवाब दे रहे थे।
बेहद अहम है पीएम मोदी का कुवैत दौरा, इन तीन वजहों से प्रधानमंत्री की यात्रा बनने जा रही खास
जायसवाल ने कहा कि सीमा के सवाल के समाधान की रूपरेखा पर चर्चा के अलावा, विशेष प्रतिनिधियों ने इस दौर की बैठक में शांतिपूर्ण सीमा प्रबंधन के मुद्दों की व्यापक समीक्षा की। एक भारतीय बयान में कहा गया है कि वार्ता में डोभाल और वांग ने कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने, सीमा पार की नदियों और सीमा व्यापार पर डेटा साझा करने सहित सीमा पार सहयोग और आदान-प्रदान के लिए सकारात्मक दिशा-निर्देश दिए।
जायसवाल ने कहा कि इसका अर्थ यह है कि चर्चा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ी है और इसके बाद सीमा पार आदान-प्रदान को आगे बढ़ाने के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह किया जाएगा। दोनों पक्षों के बीच पूर्ण व्यापार संबंधों की बहाली की संभावना पर जायसवाल ने कहा कि अक्टूबर से दोनों पक्षों के बीच कई बैठकें हुई हैं, जिनमें उच्चतम स्तर पर हुई बैठकें भी शामिल हैं। जहां इस बात पर सहमति बनी है कि हम बारी-बारी से कार्रवाई करेंगे।
लीबिया में किस हालत में फंसे हैं भारतीय, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेट
विशेष प्रतिनिधि वार्ता तंत्र को पुनर्जीवित करने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच 23 अक्टूबर को कजान में हुई बैठक में लिया गया था। यह निर्णय भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में डेमचोक और देपसांग में सैनिकों की वापसी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर होने के दो दिन बाद लिया गया था। (एजेंसी)
India will work with china consensus reached in sr talks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














