Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘भारत हमें टैरिफ से मारता है…’, मोदी-जिंनपिंग की दोस्ती से नरम पड़े ट्रंप, फिर किया बड़ा दावा

US Controversy: राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत ने टैरिफ हटाने की पेशकश तब की जब उन्होंने भारत पर टैरिफ लगाए। ट्रंप ने भारत को सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाला देश बताया और इसे सौदेबाजी की ताकत कहा।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Sep 03, 2025 | 08:52 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Trump on India Tariff: भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर जारी विवाद के बीच, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मुद्दे पर एक अहम बयान दिया है। स्कॉट जेनिंग्स के रेडियो शो में बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत ने उनसे सभी टैरिफ हटाने की पेशकश की थी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत की यह पहल तब सामने आई जब अमेरिका ने उस पर टैरिफ लगाए। ट्रंप का कहना है कि अगर उन्होंने भारत पर टैरिफ नहीं लगाए होते, तो भारत कभी ऐसा प्रस्ताव लेकर नहीं आता।

ट्रंप ने भारत को दुनिया का “सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाला देश” बताया। उन्होंने कहा, “चीन हमें टैरिफ से नुकसान पहुंचाता है, भारत भी ऐसा करता है, ब्राजील भी यही करता है। लेकिन मैंने टैरिफ को किसी भी इंसान से बेहतर तरीके से समझा है।” ट्रंप का मानना है कि टैरिफ लगाने से अमेरिका को जबरदस्त सौदेबाजी की ताकत मिली है।

हार्ले-डेविडसन का नाम लेकर साधा निशाना

जेनिंग्स से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल का मुद्दा उठाते हुए भारत पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने इस ब्रांड पर 200% आयात शुल्क लगाया था, जिसके चलते कंपनी को भारत में ही मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करनी पड़ी। ट्रंप का कहना है कि इस तरह के ऊंचे टैरिफ अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश करने से निराश करते हैं।

हालांकि, अब अमेरिका के अंदर ही ट्रंप की टैरिफ नीतियों को लेकर आलोचना हो रही है। कई अर्थशास्त्री और सांसद मानते हैं कि ऐसे कदम अमेरिकी उपभोक्ताओं और निर्माताओं को ही अधिक नुकसान पहुंचाते हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA)  जेक सुलिवन ने तो यहां तक कह दिया कि ट्रंप ने पाकिस्तान को प्राथमिकता देकर भारत के साथ अमेरिका के दीर्घकालिक रणनीतिक संबंधों को नुकसान पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें: चीन ने विक्ट्री परेड में दिखाई ताकत, पेश किया ऐसा फाइटर जेट कि अमेरिका की हो गई हालत खराब

रूस से तेल खरीदने को पर नाराज 

भारत और अमेरिका के बीच तनाव की जड़ रूस से तेल खरीदना है। इसके चलते ट्रंप प्रशासन ने भारत पर पहले 25% टैरिफ लगाया और फिर इसे बढ़ाकर 50% कर दिया। ट्रंप चाहते थे कि भारत रूस से तेल आयात बंद कर दे, लेकिन भारत ने इस मांग को स्पष्ट रूप से ठुकरा दिया। भारत ने कहा कि उसके निर्णय देश के बाजार की स्थिति और जनता के हितों को ध्यान में रखकर लिए जाते हैं। इसके अवाला दोनों देशों के बीच लंबे वक्त से लंबित ट्रेड डील भी एक बड़ा मुद्दा है। 

India tariffs trump claims modi xi friendship impact

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2025 | 08:38 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Tariff War
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

क्या है कफाला सिस्टम? जिसे 70 साल बाद सऊदी अरब ने किया बंद, कामगारों में खुशी की लहर

2

हिजाब के हिमायती ईरानी मंत्री की बेटी ने बनाया इस्लाम का मजाक, इस ड्रेस में वीडियो वायरल

3

10 साल की बच्ची से रेप के बाद उबला आयरलैंड, लेजर से गिराया पुलिस हेलिकॉप्टर, हिंसक हुए प्रदर्शनकारी

4

फिलिस्तीन को मान्यता देंगे ट्रंप? अमेरिका में उठने लगी समर्थन में आवाजें, सरकार परेशान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.