-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- China Victory Parade New J 20 Fighter Jet Shocks America
चीन ने विक्ट्री परेड में दिखाई ताकत, पेश किया ऐसा फाइटर जेट कि अमेरिका की हो गई हालत खराब
- Written By: अक्षय साहू
China News: चीन ने द्वितीय विश्व युद्ध में जापानी आक्रमण पर जीत की 80वीं वर्षगांठ पर भव्य परेड में अत्याधुनिक हथियार प्रदर्शित किए, जिसमें दो सीटों वाला स्टील्थ फाइटर J-20S खास आकर्षण रहा।

चीन का J-20 लड़ाकू विमान (फोटो- सोशल मीडिया)
China Victory Parade: चीन ने बुधवार को द्वितीय विश्व युद्ध में जापानी आक्रमण के विरुद्ध अपनी जीत की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर भव्य विक्ट्री परेड आ आयोजन किया। इसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एशिया के कई बड़े नेता शामिल हुए। चीन ने इस मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा और परेड में अपने कई स्वदेशी हथियार दुनिया के सामने पेश किया।
चीन ने सैन्य परेड के दौरान अपने हथियारों की जमकर नुमाईश की, लेजर हथियार, इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें (ICBM), पानी के नीचे संचालित होने वाले ड्रोन और पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट शामिल हैं। लेकिन पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर चीन के लड़ाकू विमान J-20 ने खींचा। दुनिया का पहला 2 सीटों वाला पांचवी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है।
कितना खरतनाक है J-20s लड़ाकू विमान
J-20, जिसे ‘माइटी ड्रैगन’ के नाम से भी जाना जाता है, चीन का पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट है, जो हर मौसम में उड़ान भरने की क्षमता रखता है। इस आधुनिक लड़ाकू विमान के तीन प्रमुख संस्करण हैं J-20, J-20A और J-20S। इसका पहला संस्करण 2010 में डिजाइन किया गया था, जबकि J-20A को पहली बार 2022 में प्रदर्शित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
एक व्यक्ति भी जीवित बचा तब भी… पाक सेना की गोलीबारी के बीच JAAC का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में 31 की मौत
PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
इसके बाद, J-20S को आधिकारिक रूप से 2024 के झुहाई एयर शो में चीनी सेना द्वारा पेश किया गया। अमेरिका और रूस के बाद चीन दुनिया का तीसरा ऐसा देश है जिसने अपनी तकनीक से पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान विकसित किया है। अमेरिका के पास F-22 रैप्टर और F-35 जैसे उन्नत फाइटर जेट हैं, जबकि रूस के पास Su-57 है।
चीन की सैन्य क्षमताओं में नई शक्ति
इसके अलावा परेड में सबसे अधिक चर्चा का केंद्र बना LY-1 लेजर हथियार, जिसे HZ-155 बख्तरबंद ट्रक पर तैनात किया गया था। यह हथियार दुश्मन के ऑप्टिकल सेंसर और उपकरणों को लक्ष्य बनाकर नष्ट करने में सक्षम है। चीनी विश्लेषकों के अनुसार, यह तकनीक विशेष रूप से समुद्री क्षेत्रों में चीन की सैन्य ताकत को बढ़ावा देगी।
भारत द्वारा हाल ही में उच्च-शक्ति लेजर-आधारित निर्देशित-ऊर्जा हथियार (DEW) प्रणाली का सफल परीक्षण किए जाने को भी एक चीनी सैन्य विशेषज्ञ ने “महत्वपूर्ण प्रगति” बताया, जिससे दोनों देशों के बीच तकनीकी प्रतिस्पर्धा और तेज हो गई है।
परमाणु मिसाइलों की नयी पीढ़ी
इस परेड में चीन ने पहली बार अपनी नई तरल-ईंधन अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल DF-5C को प्रदर्शित किया, जिसकी अनुमानित मारक क्षमता 20,000 किलोमीटर से अधिक है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह मिसाइल 10 स्वतंत्र रूप से निशाना साध सकने वाली वॉरहेड्स (MIRVs) से लैस है, जिससे यह एक साथ कई लक्ष्यों को भेद सकती है।
यह भी पढ़ें: हथियारों की सप्लाई… यूक्रेन युद्ध अब और भी होगा भयंकर, पुतिन-जिनपिंग की जोड़ी से दुनिया में टेंशन
इसके अलावा, PLA ने हवाई-प्रक्षेपित परमाणु मिसाइल JL-1, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइल JL-3, और मिसाइलों की त्रि-सेना प्रणाली को दर्शाने वाली DF-31 और DF-61 का भी प्रदर्शन किया। यह कदम चीन की “थल, जल और वायु में त्रिकोणीय परमाणु शक्ति” की अवधारणा को मजबूती प्रदान करता है। चीन ने इन हथियारों के अलावा कई और हथियार दुनिया के सामने पेश किए जिन्हें इससे पहले कभी देखा ही नहीं गया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
China victory parade new j 20 fighter jet shocks america
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Google का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PM‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
Jul 29, 2026 | 04:39 PMमुलुंड डंपिंग की 15 एकड़ जमीन DRP को लीज पर देने का प्रस्ताव अटका: ट्री कमेटी ने 2,710 पेड़ काटने की दी मंजूरी
Jul 29, 2026 | 04:28 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














