Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत ने किराना हिल्स पर की थी स्ट्राइक, नई सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी तबाही

New Satellite Images of Kirana Hills: सैटेलाइट इमेजरी विशेषज्ञ डेमियन साइमन ने गूगल अर्थ से ली गई पाकिस्तान के किराना हिल्स और सरगोधा एयरबेस की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jul 20, 2025 | 08:02 AM

किराना हिल्स और सरगोधा एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें (सोर्स- एक्स @detresfa_)

Follow Us
Close
Follow Us:

Satellite Images of Kirana Hills:  मई में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के दौरान, पाकिस्तान के सरगोधा ज़िले में स्थित किराना हिल्स मिसाइल हमले का निशाना बना था। किराना हिल्स वही इलाका है जहाँ पाकिस्तान के बारे में कहा जाता है कि उसने अपने परमाणु हथियार रखे हैं। जून 2025 में गूगल अर्थ से ली गई तस्वीरें इस इलाके में मिसाइल हमले की पुष्टि करती हैं।

ये तस्वीरें सैटेलाइट इमेजरी विशेषज्ञ डेमियन साइमन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के मिसाइल हमले का असर साफ़ दिखाई दे रहा है। साथ ही, सरगोधा एयरबेस का मरम्मत किया गया रनवे भी स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है।

सैटेलाइट तस्वीरों से चौंकाने वाला खुलासा

सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ यह खुलासा बेहद चौंकाने वाला है, क्योंकि भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन की जानकारी देने के लिए आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किराना हिल्स स्थित परमाणु प्रतिष्ठान को निशाना बनाने की बात से सार्वजनिक रूप से इनकार किया था। साइमन ने दो तस्वीरें शेयर कर उनके बारे में बताया है। पहली तस्वीर के बारे में उन्होंने लिखा, ‘मई 2025 में किराना हिल्स पर भारत के हमले के असर वाला स्थान।’

Imagery update from Google Earth of the Sargodha region, Pakistan, captured in June 2025, shows – 1 – the impact location of India’s strike on Kirana Hills in May 2025
2 – repaired runways at Sargodha airbase post India’s strikes in May 2025 pic.twitter.com/BLOXYB9fKP
— Damien Symon (@detresfa_) July 18, 2025

तस्वीरों में दिखा मरम्मत किया गया रन-वे

नई सेटेलाइट तस्वीरों में सरगोधा एयरबेस का मरम्मत किया गया रनवे भी दिखाई दे रहा है, जिससे स्पष्ट रूप से पता चलता है कि उसे भी नुकसान पहुँचा है। X पर एक यूजर ने पूछा कि क्या भारतीय मिसाइल हमले से संकेत मिलता है कि विस्फोट अंदर गहराई में हुआ था? इस पर साइमन ने जवाब दिया, “नहीं, यह और पहले की तस्वीरें किसी भूमिगत प्रभाव या घुसपैठ का संकेत नहीं देतीं।

उन्होंने कहा कि यह बस एक पहाड़ी है जिसके आसपास कोई महत्वपूर्ण वस्तु नहीं है। यह भारत की ओर से एक चेतावनी हमला रहा होगा। सुरंगें आदि दूर हैं और उनमें कोई नुकसान नहीं दिख रहा है।” साइमन ने लिखा, “इससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि यह एयरबेस पाकिस्तान के लिए एक उच्च प्राथमिकता वाला रणनीतिक स्थान है।”

पाकिस्तान के लिए क्यों अहम है किराना हिल्स

पाकिस्तान के सरगोधा ज़िले में स्थित किरना हिल्स को पाकिस्तान के परमाणु हथियार कार्यक्रम का गढ़ माना जाता है। यहाँ भूमिगत भंडारण सुविधाएँ, सुरंगें और रडार स्टेशन मौजूद बताए जाते हैं। 1980 के दशक में यहाँ परमाणु परीक्षण भी किए गए थे। सरगोधा एयरबेस से निकटता के कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें: Los Angeles की सड़क पर कार सवार का आतंक, भीड़ को रौंदा, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

भारत ने दागी थी ब्रह्मोस मिसाइलें

भारत ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की नृशंस हत्या के जवाब में 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। जिसके बाद पाकिस्तान ने 9-10 मई की रात को हमला किया जिसके जवाब में भारत ने 15 ब्रह्मोस मिसाइलें और अन्य सटीक हथियार दागे। इसमें पाकिस्तान के 13 में से 11 प्रमुख एयरबेस क्षतिग्रस्त हो गए थे। वहीं, यह ताजा खुलासा इस बात की पुष्टि करता है कि भारत ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के महत्वपूर्ण इलाकों में हमला करने में सक्षम रहा था।

India strike on kirana hills satellite images show damage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2025 | 07:17 AM

Topics:  

  • Indian Air Force
  • Operation Sindoor
  • Pakistan

सम्बंधित ख़बरें

1

गाजा प्लान पर पाकिस्तान ने मारी पलटी, ट्रंप को दिया धोखा, कहा- मुस्लिम देशों का प्रस्ताव नहीं

2

‘कश्मीर हमारा…’, PoK में बेगुनाहों की मौत पर भड़का भारत, शहबाज-मुनीर को दे दिया अल्टीमेटम

3

ऑपरेशन सिंदूर पर वायुसेना चीफ का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के 300 KM अंदर घुसकर किया हमला

4

PoK में झूठे साबित हुए मुनीर, मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार में उमड़ा हुजूम, टेंशन में इस्लामाबाद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.