Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • World News |
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत के साथ अगर जंग हुई तो…, सऊदी संग हुए नए समझौते के बाद ख्वाजा आसिफ के इस बयान ने मचाई हलचल

Pakistan Saudi Defence Agreement: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अगर भारत के साथ युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो सऊदी अरब पाकिस्तान की सुरक्षा करेगा।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Sep 20, 2025 | 01:43 PM

ख्वाजा आसिफ, फोटो (सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pakistan Saudi Arabia defense deal: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस्लामाबाद में पत्रकारों से कहा कि यदि भारत पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की घोषणा करता है, तो सऊदी अरब पाकिस्तान की सुरक्षा करेगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए समझौते में रणनीतिक पारस्परिक सहायता का प्रावधान शामिल है। ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तानी चैनल जियो टीवी से बातचीत में इस समझौते की तुलना नाटो के अनुच्छेद 5 से की, जिसमें ‘सामूहिक रक्षा’ का सिद्धांत लागू होता है। इसका मतलब है कि किसी एक सदस्य देश पर हमला होने पर इसे सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाता है।

साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सऊदी अरब के साथ यह समझौता आक्रामक नहीं बल्कि रक्षात्मक है। नाटो का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी पर हमला होता है, चाहे वह पाकिस्तान हो या सऊदी अरब, तो दोनों देश मिलकर इसका सामना करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, ख्वाजा आसिफ ने बताया कि इस समझौते का उद्देश्य किसी भी तरह के हमले के लिए उपयोग करना नहीं है। लेकिन अगर पाकिस्तान या सऊदी अरब किसी खतरे का सामना करते हैं, तो यह व्यवस्था अपने आप लागू हो जाएगी।

पाकिस्तान के परमाणु हथियार सऊदी के लिए उपलब्ध

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार सऊदी अरब के उपयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस नए समझौते के तहत पाकिस्तान अपनी क्षमताओं को साझा करने के लिए तैयार है। आसिफ ने यह भी जोड़ा कि पाकिस्तान ने हमेशा अपनी परमाणु सुविधाओं की निगरानी की अनुमति दी है और कभी किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया।

रिपोर्ट के अनुसार, जब एक वरिष्ठ सऊदी अधिकारी से पूछा गया कि क्या इसका मतलब है कि पाकिस्तान अब सऊदी अरब की परमाणु सुरक्षा के लिए बाध्य है, तो उन्होंने कहा कि यह एक व्यापक रक्षात्मक समझौता है, जिसमें सभी प्रकार के सैन्य साधन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- विदेशी जमीन पर अब बनेंगे भारतीय हथियार, पहली बार यहां खुलने जा रही INDIA की डिफेंस फैक्ट्री

राजनीतिक विशेषज्ञों ने समझौते को लेकर कही ये बात

इस हफ़्ते पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ की रियाद यात्रा के दौरान पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच ‘पारस्परिक रक्षा’ समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। भारत सरकार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह समझौता दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही रक्षा व्यवस्था को औपचारिक रूप देने जैसा है और इसके निहितार्थों का विश्लेषण किया जा रहा है। वहीं, सैन्य और राजनीतिक विशेषज्ञों ने बताया कि यह समझौता सऊदी अरब के वित्तीय संसाधनों को पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम से जोड़ता है और दोनों देशों के लिए इसे एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

 

India saudi arabia defense pact pakistan minister khawaja asif

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 20, 2025 | 01:43 PM

Topics:  

  • Pakistan
  • Saudi Arabia
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

इतना किसी ने नहीं किया… मैंने विश्व शांति के लिए सात युद्ध रोके, ट्रंप ने किया बड़ा दावा

2

नवभारत विशेष: सऊदी व पाक समझौते से भारत चिंतित न हो

3

गाजा में अब होगी भीषण तबाही! US ने बनाया पूरा प्लान, इजरायल को देगा 6.4 अरब डॉलर के हथियार

4

विदेशी जमीन पर अब बनेंगे भारतीय हथियार, पहली बार यहां खुलने जा रही INDIA की डिफेंस फैक्ट्री

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.