-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- India Pakistan Tension Now Happening On Diplomatic Leval Each High Commission Clashess
भारत-PAK में अब राजनयिक टकराव शुरू, पाकिस्तान ने भी अब भारतीय अधिकारी को देश छोड़ने का दिया अल्टीमेटम
- Written By: सौरभ शर्मा
भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को 'पर्सोना नॉन ग्राटा' घोषित करने के बाद अब पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की है। उसे भी 24 घंटे में पाकिस्तान छोड़ना होगा।

भारत द्वारा पाकिस्तानी राजनयिक को निष्कासित किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भी उसी अंदाज में जबाब दिया
इस्लामाबाद: भारत द्वारा पाकिस्तानी राजनयिक को निष्कासित किए जाने के बाद पाकिस्तान ने भी उसी अंदाज़ में जवाब दिया है। इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। यह कार्रवाई दोनों देशों के बीच जारी कूटनीतिक तनाव को और गहरा करती है, जो पहले ही पहलगाम आतंकी हमले और भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद चरम पर है। भारत और पाकिस्तान की सरकारें अब समान स्तर पर जवाबी कदम उठा रही हैं, जिससे द्विपक्षीय संबंधों में और तल्खी आ गई है।
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में 26 लोगों की हत्या के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत व्यापक कार्रवाई की थी। इस सैन्य अभियान में सौ से अधिक आतंकवादियों को ढेर किया गया और पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट किया गया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम की अपील की, जिसके बाद डीजीएमओ स्तर की बैठक में सीमा पर शांति बहाली पर सहमति बनी।
भारत की कार्रवाई और पाकिस्तान का जवाब
नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी पर जासूसी का आरोप लगने के बाद भारत ने उसे 24 घंटे में देश छोड़ने को कहा। इसके बाद पाकिस्तान ने भी उसी दिन भारत के एक अधिकारी को अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय अधिकारी ‘असंगत गतिविधियों’ में शामिल था, जो उसकी कूटनीतिक स्थिति के अनुरूप नहीं थी। इस कार्रवाई को पाकिस्तान ने भारत के कदम का सीधा जवाब बताया।
सम्बंधित ख़बरें
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
पाकिस्तान की सुरक्षा चिंता और संघर्ष विराम
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान में हलचल मच गई। भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तानी हमलों को विफल कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तान ने संघर्ष विराम की गुहार लगाई। डीजीएमओ स्तर की वार्ता के बाद दोनों देशों ने सीमा पार गोलाबारी रोकने पर सहमति जताई, लेकिन राजनयिक निष्कासन की घटनाएं यह संकेत देती हैं कि तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।
India pakistan tension now happening on diplomatic leval each high commission clashess
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














