-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- India Pakistan Tension Ends Paa Big Announcement Pakistani Flights Ready To Fly Normally
भारत-पाकिस्तान तनाव खत्म, PAA ने किया बड़ा ऐलान, पाकिस्तानी फ्लाइट्स उड़ान भरने के लिए तैयार
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
India-Pakistan Tension End: अब पाकिस्तान ने 10 मई दिन शनिवार को ऐलान किया है कि वह भारत के साथ युद्ध विराम की घोषणा के तुरंत बाद सभी प्रकार के यातायात के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल रहा है।

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद किया, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)
नवभारत डिजिटल डेस्क : बीते 22 अप्रैल से चल रहे भारत-पाकिस्तान तनाव आज यानी 10 मई को खत्म हो गया है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहा तनाव उस समय खत्म हुआ है, जब डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के DGMO से बात की। इस बात की जानकारी खुद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक्स हैंडल के जरिए दी और कहा कि भारत भारत-पाकिस्तान पूरी तरह संघर्ष विराम के लिए तैयार हो गया है। दोनों देशों के बीच सीजफायर पर बात बन गई है।
ऐसे में अब पाकिस्तान ने 10 मई दिन शनिवार को ऐलान किया है कि वह भारत के साथ युद्ध विराम की घोषणा के तुरंत बाद सभी प्रकार के यातायात के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल रहा है। पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (PAA) ने यह घोषणा तब की जब भारत के साथ बढ़ते तनाव के खत्म होने के बाद देश में सामान्य स्थिति लौट रही है।
PAA ने क्या कहा?
पीएए ने कहा, “देश के सभी हवाई अड्डे सामान्य उड़ान संचालन के लिए उपलब्ध हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ानों के नए शेड्यूल के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।” इसने यह भी कहा कि पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र को सभी प्रकार की उड़ानों के लिए पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है और देश के सभी हवाई अड्डे सामान्य उड़ान संचालन के लिए उपलब्ध हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 2035 तक तैयार हो जाएगा भारत का स्पेस स्टेशन! आसान भाषा में समझिए अंतरिक्ष में कैसे होता है निर्माण?
Watch: बांग्लादेश ने दिखाया भारत का गलत नक्शा, इस भारतीय अधिकारी ने डिप्लोमैट को लगाई फटकार, कर दी बोलती बंद
न्यूजीलैंड में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, खास रौशनी से जगमगाया मशहूर टावर, गदगद हुए प्रधानमंत्री
पाकिस्तान में लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर यूरोप सख्त, मारिया शाहबाज केस ने बढ़ाई चिंता; जानें पूरा मामला
आपको बता दें कि भारत के साथ तनाव के कारण पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र एक निश्चित अवधि और मार्गों के लिए बंद रहा, जिससे नियमित हवाई यातायात बाधित हुआ, जिसके परिणामस्वरूप यात्रियों को असुविधा हुई। हवाई क्षेत्र खोलने के फैसले से पता चलता है कि पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध जैसी स्थिति अब खत्म हो गई है।
Explainer: आसान भाषा में समझिए एयर डिफेंस सिस्टम का ABC, भारतीय एयर डिफेंस से कांपता है पाकिस्तान?
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि डोनाल्ड ट्रंप के अलावा पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी दावा किया है कि भारत और पाक के बीच युद्ध विराम पर सहमति बन गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान ने हमेशा संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।”
India pakistan tension ends paa big announcement pakistani flights ready to fly normally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: ‘काश किसी ने तुरंत पानी डाला होता…’ एसिड अटैक सर्वाइवर की दर्दभरी अपील
Jul 11, 2026 | 07:55 AMDhamaal 4 Collection Day 1: पहले ही दिन ‘धमाल 4’ का धमाका, कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग पर भारी पड़ी
Jul 11, 2026 | 07:54 AMइंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तैयारी, कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय की तारीफ
Jul 11, 2026 | 07:53 AMसावन में करें भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, हर धाम का अपना है विशेष महत्व
Jul 11, 2026 | 07:48 AMHPCL भर्ती 2026: 116 ऑफिसर पदों पर वैकेंसी, फ्रेशर्स के लिए भी सुनहरा मौका; 20 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 11, 2026 | 07:47 AMज्वेरेव ने रचा इतिहास: आर्थर फेरी को हराकर विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मन पुरुष बने
Jul 11, 2026 | 07:40 AMमहाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क के 112 संदिग्धों से पूछताछ
Jul 11, 2026 | 07:33 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














