Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘…तो भारत-पाकिस्तान में होता परमाणु युद्ध’, ट्रंप फिर किया दावा, कहा- डर दिखाकर करवाया सीजफायर

Trump on India Pakistan Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मई 2025 में भारत-पाकिस्तान युद्ध रोकने में उनका हस्तक्षेप निर्णायक था और अमेरिका गुप्त न्यूक्लियर टेस्ट फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Nov 03, 2025 | 04:25 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Trump Claims India Pakistan Nuclear War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रोका था। उन्होंने कहा, उस समय दोनों देशों के बीच तनाव इतना बढ़ गया था कि स्थिति परमाणु टकराव के बेहद करीब पहुँच गई थी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उनसे संपर्क किया और चेतावनी दी कि अगर वो इसमें शामिल नहीं हुए तो लाखों लोग मारे जा सकते हैं।

ट्रंप ने मीडिया इंटरव्यू में बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई जहाज गिराए जा रहे थे और स्थिति बेहद खतरनाक थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने टैरिफ को हथियार की तरह इस्तेमाल किया और दोनों देशों से कहा कि यदि उन्होंने संघर्ष नहीं रोका तो अमेरिका के साथ व्यापारिक संबंध खत्म हो जाएंगे। ट्रंप के मुताबिक, उनका यह हस्तक्षेप युद्ध को टालने में निर्णायक साबित हुआ।

अमेरिका करेंगे न्यूक्लियर टेस्ट?

इसी इंटरव्यू में ट्रंप ने अमेरिका में अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट फिर से शुरू करने की योजना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि अगर अन्य देश गुप्त रूप से परीक्षण कर सकते हैं, तो अमेरिका क्यों नहीं। यह कदम चीन और रूस की बढ़ती परमाणु क्षमताओं का जवाब बताया जा रहा है।

Breaking: ‘Pakistan’s been testing nuclear weapons’, says US President Donald Trump Vdo ctsy: CBS pic.twitter.com/kmYpGrvo5Q — Sidhant Sibal (@sidhant) November 3, 2025

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि रूस, चीन और पाकिस्तान पहले से ही गुप्त रूप से हथियारों का परीक्षण कर रहे हैं। उनके इस बयान ने वैश्विक समुदाय में सुरक्षा और परमाणु हथियार नियंत्रण पर नई बहस छेड़ दी है। भारत और अन्य सुरक्षा विशेषज्ञ इसे वास्तविक घटनाक्रम से विपरीत मानते हैं। इस इंटरव्यू ने संकेत दिया कि अमेरिका अपनी परमाणु नीति में अधिक आक्रामक रुख अपना सकता है।

यह भी पढ़ें: 1971 के बाद सबसे बड़ा नुकसान! पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था चरमराई, 1100 से ज्यादा जवान मारे गए

भारत ने किया ट्रंप का दावा खारिज

भारत ने ट्रंप के दावे को स्पष्ट रूप से खारिज किया है। नई दिल्ली का कहना है कि मई 2025 के संघर्ष को रोकने का निर्णय पाकिस्तान की बात पर नहीं, बल्कि दोनों देशों के डायरेक्टर्स जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMOs) के बीच हुई बातचीत के आधार पर लिया गया था। भारत ने यह भी कहा कि उसी समय ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर नौ सटीक हमले किए गए थे। ये हमले पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किए गए थे और युद्ध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

India pakistan nuclear war trump claims tariff prevented conflict

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2025 | 04:23 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • India
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

1971 के बाद सबसे बड़ा नुकसान! पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था चरमराई, 1100 से ज्यादा जवान मारे गए

2

ट्रंप ने लगाया परमाणु परीक्षण का आरोप…तो भड़के चीन ने लगाई अमेरिका की क्लास, कही ये बात

3

कैरेबियन देशों से क्यों डरता है US? वेनेजुएला से क्यूबा तक, जानिए वॉशिंगटन को क्यों है खतरा

4

ईरान ने शुरू किए 8 नए परमाणु प्रोजेक्ट…रूस देगा खास मदद, अमेरिका में बढ़ी हलचल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.