बेलफास्ट में भारत के नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन, जयशंकर ने कहा- प्रवासी भारतीय समुदाय को होगा फायदा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने समुदाय के नेताओं और प्रमुख हस्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दूतावास भारत और ब्रिटेन के..
- Written By: अमन उपाध्याय
एस. जयशंकर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
बेलफास्ट: शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने समुदाय के नेताओं और सम्मानित व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दूतावास भारत और ब्रिटेन के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों और प्रवासी भारतीय समुदाय के महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता भारतीय समुदाय की सेवा करना है। दूसरी प्राथमिकता यूके में आर्थिक अवसरों की तलाश करना है, जो भारत और यूके के बीच मजबूत होते संबंधों के कारण बढ़ रहे हैं। इसके अलावा, यूके और यूरोपीय संघ के बीच यह क्षेत्र एक सेतु का काम भी करता है।
सम्बंधित ख़बरें
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
उन्होंने यह भी कहा कि तीसरा फोकस शिक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में है। यूके में कई भारतीय आईटी कंपनियां सक्रिय हैं और क्वींस यूनिवर्सिटी जैसे महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान ने भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने का निर्णय लिया है।
#WATCH बेलफ़ास्ट, उत्तरी आयरलैंड: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बेलफास्ट में भारत के महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया, जो भारत और यूनाइटेड किंगडम, विशेषकर उत्तरी आयरलैंड के बीच राजनयिक संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। pic.twitter.com/ZXQzkGAqbk — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2025
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
आयरलैंड की आर्थिक संभावनाओं पर कही ये बात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उत्तरी आयरलैंड की आर्थिक संभावनाओं पर चर्चा करते हुए वहां की जहाज निर्माण क्षमता और भारतीय आईटी कंपनियों की मौजूदगी को खास तौर पर रेखांकित किया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अपने प्रवासी समुदाय के योगदान को बहुत महत्व देता है और दूतावास के माध्यम से भारतीय समुदाय को और बेहतर सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।
भारत का दूसरा महावाणिज्य दूतावास
समारोह के उपरांत, एस जयशंकर ने उत्तरी आयरलैंड की उप-प्रथम मंत्री एम्मा लिटिल-पेंगेली और जूनियर मंत्री आइसलिंग रेली के साथ कुछ राजनीतिक बैठकों का आयोजन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस दूतावास की स्थापना में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और उत्तरी आयरलैंड के साथ भारत के संबंधों को मजबूत बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की। खासतौर पर कौशल विकास, साइबर सुरक्षा, तकनीकी क्षेत्र, रचनात्मक उद्योग और विनिर्माण के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार किया गया। उल्लेखनीय है कि जयशंकर शनिवार को मैनचेस्टर में भारत के दूसरे महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे, जिससे उनकी यूके और आयरलैंड की एक सप्ताह की यात्रा का समापन होगा।
