Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारतीय सांसदों का दल पहुंचा न्यूयॉर्क, UN महासभा में रखेंगे देश का पक्ष, जानें कौन-कौन हैं शामिल

India MPs UNGA: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र के लिए भारत का बहु-पक्षीय सांसदों का दल न्यूयॉर्क पहुंच चुका है, जिसकी अगुवाई बीजेपी के सांसद पी. पी. चौधरी कर रहे हैं। यह कदम भारत की वैश्विक...

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Oct 08, 2025 | 12:48 PM

भारतीय सांसदों का दल पहुंचा न्यूयॉर्क, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian MP New York visit: संयुक्त राष्ट्र महासभा की 80वीं सत्र के लिए भारतीय सांसदों का एक बहु-पक्षीय प्रतिनिधिमंडल न्यूयॉर्क पहुंच चुका है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीजेपी के सांसद पी.पी. चौधरी कर रहे हैं और यह दल 14 अक्टूबर तक न्यूयॉर्क में रहेगा चौधरी के नेतृत्व में यह दल बीजेपी के अनिल बलूनी, निशिकांत दुबे और उज्ज्वल निकम, कांग्रेस के विवेक तन्खा और कुमारी शैलजा, समाजवादी पार्टी के राजीव राय और आरएसपी के एन.के. प्रेमचंद्रन समेत अन्य सांसदों को शामिल करता है। अधिकारियों के अनुसार, इस प्रतिनिधिमंडल में कुल 15 सांसद शामिल हैं।

सांसद पुरंदेश्वरी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां सदस्य देश शांति, सुरक्षा, मानवाधिकार, विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हैं। मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करने और इस वैश्विक चर्चा में सक्रिय योगदान देने के लिए उत्साहित हूं। वहीं मऊ के घोसी लोकसभा सीट से सपा सांसद राजीव राय भी इसमें शामिल हैं बता दें कि राजीव राय  ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत सरकार की ओर से हाल ही में भेजे संसदीय प्रतिनिधि मंडल में 5 देशों का दौरा किया था।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की आवाज उठाने का अवसर

आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, यह गैर-आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल सांसदों को संयुक्त राष्ट्र के सत्रों में भाग लेने, भारत के स्थायी मिशन के साथ संवाद करने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की आवाज उठाने का अवसर देता है। यह कदम भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और संसदीय कूटनीति के महत्व को दर्शाता है। समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने बताया कि इस अनौपचारिक प्रतिनिधिमंडल में कई राजनीतिक दलों के सदस्य शामिल हैं, जिससे भारत की संसदीय विविधता का संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होता है।

सम्बंधित ख़बरें

चौंकाने वाली रिपोर्ट: ये हैं दुनिया के 10 सबसे पावरफल देश, भारत को लिस्ट में क्यों नहीं मिली जगह?

खामेनेई की ताबूत में आखिरी कील! निर्वासित प्रिंस ने प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा खास मैसेज, बताया कब आएंगे ईरान

ईरान में बढ़ते संकट पर जापानी PM ताकाइची की अपील, कहा- मामले को शांति से करें हल

‘हमला किया तो…’, ट्रंप के बयान पर भड़का ईरान, कर दिया बड़ा ऐलान, कहा- इजरायल के साथ US सेना बनेगी निशाना

यह भी पढ़ें:- बर्फीले तूफान में बाल-बाल बची हाइकर्स की जिंदगी, माउंट एवरेस्ट से निकाले गए सुरक्षित बाहर

भारतीय सांसद न्यूयॉर्क क्यों पहुंचे?

भारतीय सांसद न्यूयॉर्क इस लिए पहुंचे हैं ताकि वे भारत की तरफ से संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में हिस्सा ले सकें। UNGA वह प्रमुख मंच है जहां दुनिया के 193 सदस्य देश समान रूप से अपनी राय रखते हैं और महत्वपूर्ण फैसले लिए जाते हैं। यहां वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होती है, प्रस्ताव पारित किए जाते हैं और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों से निपटने वाली विशेष समितियों का संचालन भी होता है। भारत लंबे समय से अपने संसदीय प्रतिनिधिमंडल को UNGA भेजता रहा है। पहले इस मंच पर लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे वरिष्ठ नेता भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

India mps multilateral delegation un general assembly 80

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 08, 2025 | 12:48 PM

Topics:  

  • America
  • Member Of Parliament
  • New York
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.