Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शेख हसीना के एक ऐलान से बांग्लादेश में हड़कंप, सरकार ने मीडिया के लिए जारी किया फरमान, कहा- होगी कार्रवाई

Sheikh Hasina Will Return to Bangladesh: बांग्लादेश सरकार ने मीडिया से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेख हसीना के बयानों के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 12, 2026 | 07:32 PM

बांग्लादेश सरकार ने शेख हसीना के इंटरव्यू प्रसारण पर बैन लगाया (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bangladesh Ban Sheikh Hasina Interview: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के एक हालिया इंटरव्यू के बाद देश में नया राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। सरकार ने सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, ऑनलाइन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कहा है कि वो शेख हसीना के किसी भी बयान, भाषण या इंटरव्यू का ब्रॉडकास्ट और पब्लिश न करें। सरकार का कहना है कि यह कदम अदालत के पहले से लागू आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

यह निर्देश उस समय जारी किया गया, जब समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए गए शेख हसीना के इंटरव्यू को बांग्लादेश के कई मीडिया संस्थानों ने प्रकाशित और प्रसारित किया। इंटरव्यू में शेख हसीना ने कहा था कि वह इस साल दिसंबर में बांग्लादेश लौट जाएंगी। उनके इस बयान के बाद सरकार ने मीडिया को अदालत के आदेशों की याद दिलाते हुए सख्ती बरतने को कहा।

अदालत के आदेश का दिया हवाला

सरकार ने शुक्रवार देर रात जारी बयान में कहा कि साल 2024 में इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) ने शेख हसीना के बयानों के प्रसारण पर रोक लगाने का आदेश दिया था। इसके अलावा सरकार ने यह भी साफ किया कि जिन लोगों को अदालत दोषी ठहरा चुकी है और जिन्हें फरार घोषित किया गया है, उनके बयान, इंटरव्यू या ऑडियो-वीडियो संदेश के ब्रॉडकास्ट पर भी कानूनी प्रतिबंध लागू हैं। इसलिए सभी मीडिया संस्थानों को इन नियमों का पालन करना होगा।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु में अंबेडकर प्रतिमा पर भड़का विवाद, 5 साल से ढकी प्रतिमा से कपड़ा हटते ही बवाल; भारी पुलिस बल तैनात

ईरान ने जारी की हिट लिस्ट… निशाने पर दुनिया के 11 सबसे बड़े नेता, पहले नंबर पर नहीं है ट्रंप का नाम, हड़कंप

करोड़ों भक्तों की आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! राम मंदिर विवाद पर RSS ने दी सख्त चेतावनी

यूरोप पहुंची पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों की आवाज… बच्चियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर EU ने शहबाज सरकार को लताड़ा

इस बीच, लंदन में रहने वाले वरिष्ठ बांग्लादेशी पत्रकार सैयद बदरुल अहसान ने शेख हसीना के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश लौटने की उनकी इच्छा इस बात का संकेत है कि वह अब भी देश की सबसे प्रभावशाली राजनीतिक नेताओं में से एक हैं। अहसान के मुताबिक, अगर शेख हसीना स्वदेश लौटती हैं तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी होगी।

पहले भी हो चुके हैं जानलेवा हमले

अहसान ने यह भी याद दिलाया कि शेख हसीना पर पहले भी कई बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1988 में चटगांव में उन पर हमला हुआ था। इसके बाद 2004 में ढाका में हुए ग्रेनेड हमले में भी वह निशाना बनी थीं। ऐसे में उनकी संभावित वापसी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण होगी।

यह भी पढ़ें- ईरान ने जारी की हिट लिस्ट… निशाने पर दुनिया के 11 सबसे बड़े नेता, पहले नंबर पर नहीं है ट्रंप का नाम, हड़कंप

फिलहाल शेख हसीना से जुड़े कानूनी और राजनीतिक विवाद बांग्लादेश में लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसी बीच बांग्लादेश सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि अदालत के आदेशों का उल्लंघन करने वाले मीडिया संस्थानों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।

Bangladesh govt bans sheikh hasina media broadcast and interview

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 07:32 PM

Topics:  

  • Bangladesh
  • Latest News
  • Sheikh Hasina
  • Tarique Rahman
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.