Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईरान ने जारी की हिट लिस्ट… निशाने पर दुनिया के 11 सबसे बड़े नेता, पहले नंबर पर नहीं है ट्रंप का नाम, हड़कंप

Iran Newspaper Hit List: अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद ईरानी सरकारी अखबार 'हमशहरी' ने डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू समेत दुनिया के 11 ताकतवर नेताओं की 'हिट लिस्ट' जारी कर सनसनी मचा दी है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 12, 2026 | 06:22 PM

ईरानी अखबार ने जारी की हिट लिस्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Iran Hit List: ईरान में जब हाल ही में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का जनाजा निकला, तो लोगों में दुख के साथ अमेरिका और इजरायल के लिए गुस्सा साफ दिखाई दिया। खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद से ही ईरान में बदले की मांग तेज हो गई है। इसी बीच ईरान के एक सरकारी अखबार ने एक हिट लिस्ट जारी की है। इसमें दुनियाभर के 11 बड़े नेताओं के नाम है। 

ईरानी अखबार द्वारा जारी हिट में पहले नंबर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को रखा गया है। नेतन्याहू के अलावा हिट लिस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का भी नाम शामिल हैं। सोशल मीडिया पर ईरानी अखबार का हिट लिस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। 

हिट लिस्ट में 11 बड़े नेता का नाम शामिल

जानकारी के मुताबिक, यह लिस्ट ईरान के सरकारी अखबार हमशहरी ने जारी किया है। अखबार ने अपने पहले पेज पर दुनिया के 11 सबसे बड़े और ताकतवर नेताओं की हिट लिस्ट जारी की है। अखबार ने अपनी हिट लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत बड़े नेताओं की तस्वीर छापी है, तस्वीर में सभी नेताओं को कैदियों कपड़ों में दिखाया गया है। इसके साथ ही अखबार ने अपने पेज पर बड़े और साफ शब्दों में एक खुले अल्टीमेटम में बदल तय है लिखा गया है।

सम्बंधित ख़बरें

यूरोप पहुंची पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों की आवाज… बच्चियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर EU ने शहबाज सरकार को लताड़ा

6 साल बाद भारत-म्यांमार बॉर्डर से शुरू होगा व्यापार, पैंगसाऊ दर्रे से होगा कारोबार; लिपुलेख पर भी आया अपडेट

ट्रंप पर टूटा दुखों का पहाड़! करीबी की मौत से सदमे में अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रुथ सोशल पर बोले- बहुत याद आएगी

बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था से पाकिस्तान में हड़कंप, विदेशी कंपनियों का टूटा भरोसा; निवेश पर गहराया संकट

Iran’s “Hamshahri” newspaper publishes the Islamic Republic’s retaliatory targets. 🇮🇷📰💥 pic.twitter.com/kYwHhABM1m — IRGC (@IRGC_Press) July 11, 2026

लिस्ट में किस-किस नेता का नाम?

लिस्ट में डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू के अलावा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का भी नाम शामिल है।

ईरान के इस सरकारी अखबार ने इन सभी नेताओं को सीधे तौर पर अपने सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। अखबार के अनुसार, इजरायल, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली के शीर्ष नेतृत्व ने कथित रूप से ऐसी नीतियां अपनाईं या फैसले लिए, जिनकी वजह से यह स्थिति पैदा हुई।

यह भी पढ़ें- ट्रंप पर टूटा दुखों का पहाड़! करीबी की मौत से सदमे में अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रुथ सोशल पर बोले- बहुत याद आएगी

यूरोपीय देशों से नाराज है ईरान

ईरान ने यूरोपीय देशों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने संघर्ष के दौरान उसके क्षेत्र पर हुए हमलों की निंदा नहीं की। साथ ही, तेहरान का दावा है कि कुछ देशों ने अमेरिकी सैन्य विमानों को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति देकर हमलों में अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया।  

Iran newspaper hamshahri publishes hit list of 11 global leaders including trump

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 06:22 PM

Topics:  

  • Ali Khamenei
  • Benjamin Netanyahu
  • Donald Trump
  • Iran
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.