-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- India Lodges Over Comments Of Bangladesh Government Advisor
बांग्लादेश सरकार के सलाहकार की टिप्पणियों पर भड़का भारत, विदेश मंत्रालय ने दी कड़ी नसीहत
- Written By: साक्षी सिंह
भड़काऊ टिप्पणियां करने के लिए चर्चित महफूज आलम ने चार दिन पहले फेसबुक पर एक नक्शा भी पोस्ट किया था। जिसमें पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम के कुछ क्षेत्रों को बांग्लादेश के हिस्से के रूप में दिखाया गया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल
नई दिल्ली: भारत ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के एक सलाहकार द्वारा की गई उस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ढाका के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय क्षेत्र के कुछ इलाकों को बांग्लादेश का हिस्सा होना चाहिए।
भड़काऊ टिप्पणियां करने के लिए चर्चित महफूज आलम ने चार दिन पहले फेसबुक पर एक नक्शा भी पोस्ट किया था। जिसमें पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम के कुछ क्षेत्रों को बांग्लादेश के हिस्से के रूप में दिखाया गया था। जब इस पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया हुई, तो उन्होंने इसे हटा दिया था। आलम बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में मंत्री हैं।
विदेश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
इस पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को सभी संबंधित पक्षों को अपनी सार्वजनिक टिप्पणियों के प्रति सतर्क रहने की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि हमने इस मुद्दे को बांग्लादेशी सरकार के समक्ष उठाया है। हमने इस मुद्दे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। हमें पता चला है कि जिस पोस्ट का जिक्र किया जा रहा है, उसे कथित तौर पर हटा दिया गया है।
भारत ने सतर्क रहने की दी नसीहत
जायसवाल ने कहा कि हम सभी संबंधित पक्षों को याद दिलाना चाहेंगे कि वे अपनी सार्वजनिक टिप्पणियों के प्रति सतर्क रहें, जबकि भारत ने बार-बार बांग्लादेश के लोगों और अंतरिम सरकार के साथ संबंधों को बढ़ावा देने में रुचि दिखाई है। ऐसी टिप्पणियां सार्वजनिक अभिव्यक्ति में जिम्मेदारी की आवश्यकता को रेखांकित करती हैं।
समावेशी बांग्लादेश का समर्थन
यूनुस द्वारा बांग्लादेश में संसदीय चुनाव कराने के लिए कोई विशिष्ट समयसीमा न दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर जायसवाल ने कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमने बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों के प्रति अपने दृष्टिकोण को बहुत स्पष्ट रूप से परिभाषित किया है। हमने कहा है कि हम एक लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश का समर्थन करते हैं।
भारत-बांग्लादेश संबंधों में मुख्य हितधारक
जायसवाल ने कहा कि हमने आपसी विश्वास, सम्मान और एक-दूसरे की चिंताओं और हितों के प्रति आपसी संवेदनशीलता के आधार पर बांग्लादेश के साथ सकारात्मक और रचनात्मक संबंध बनाने की अपनी इच्छा दोहराई है। उन्होंने कहा कि हमने इस बात पर भी जोर दिया है कि बांग्लादेश के लोग भारत-बांग्लादेश संबंधों में मुख्य हितधारक हैं।
1930 के दशक से भारतीयों ने कुवैत आना किया शुरू, आज यहां के अर्थव्यवस्था को दे रहे धार
जयसवाल ने कहा कि हमने इस बात पर भी ध्यान दिया है कि भारत का बांग्लादेश के साथ विकास सहयोग और बहुआयामी संबंध, जिसमें संपर्क, व्यापार, बिजली, ऊर्जा और क्षमता निर्माण के क्षेत्र शामिल हैं। सभी बांग्लादेश के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए हैं। (एजेंसी)
India lodges over comments of bangladesh government advisor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














