-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- India Is One Of Few Countries That Is In A Position To Talk To Russia Ukraine And Israel Iran Says Fm S Jaishankar
स्पेन में रूस-यूक्रेन और इजराइल-ईरान को लेकर भारत के बारे में क्या बोले विदेश मंत्री, यहां जानिए सब कुछ
- Written By: साक्षी सिंह
S Jaishankar Visit Spain: विदेश मंत्री वैश्विक संघर्षों को समाप्त करने में भारत की संभावित भूमिका को रेखांकित किया। साथ ही बताया कि भारत उन कुछ देशों में से एक है जो रूस-यूक्रेन और इजराइल-ईरान दोनों के साथ...

विदेश मंत्री एस जयशंकर
मद्रिद: भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर इन दिनों स्पेन दौरे पर हैं। यहां वे दो दिवसीय यानी 13-14 जनवरी को आधिकारिक यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री वैश्विक संघर्षों को समाप्त करने में भारत की संभावित भूमिका को रेखांकित किया। साथ ही बताया कि भारत उन कुछ देशों में से एक है जो रूस-यूक्रेन और इजराइल-ईरान दोनों के साथ बातचीत करने की स्थिति में है।
स्पेन की दो-दिवसीय यात्रा पर आए जयशंकर ने सोमवार को यहां भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के दौरान ये टिप्पणियां कीं। उनका स्पष्ट संदर्भ यूक्रेन और पश्चिम एशिया में चल रहे युद्धों से था। इजराइल पश्चिम एशिया में ईरान समर्थित हमास से लड़ रहा है। मंत्री ने कहा कि आज भारत को वैश्विक संवाद में योगदान देने वाले के रूप में देखा जा रहा है।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे पर कड़ी सुरक्षा, सेना हाई अलर्ट पर… क्या मुज्तबा देंगे मिट्टी?
Israel US Tension: इजरायल को अब अमेरिका की खैरात की जरूरत नहीं, नेतन्याहू ने किया बड़ा ऐलान
Syria Buffer Zone: सीरिया में इजरायली सेना का भारी विरोध, बफर जोन में स्थानीय लोगों ने किया पथराव
जब विश्व अनेक चुनौतियों, कई मुद्दों पर विचार कर रहा है, तो हम भी विचारों और पहलों के साथ आगे आते हैं। उन्होंने कहा कि आज बहुत कम देश हैं जो रूस और यूक्रेन से बातचीत करने की स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले वर्ष दो बार रूस गये और यूक्रेन के कीव भी गये।
इन देशों से पीएम मोदी बात करने में सक्षम
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत उन कुछ देशों में से एक है जो इजराइल और ईरान दोनों से बात करने की स्थिति में है और क्वाड व ब्रिक्स के सदस्य होने के नाते प्रधानमंत्री मोदी दोनों से ही बातें करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि तो यह कुछ ऐसा है, जो वास्तव में बहुत ही अनोखा है। यह अनोखा इसलिए है, क्योंकि अगर आप दुनिया को देखें तो यह एक बहुत ही ध्रुवीकृत दुनिया है।
इन देशों को बारे में भी किए जिक्र
क्वाड में ऑस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका और भारत शामिल हैं। जबकि ब्रिक्स समूह में अब ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात सदस्य हैं। जयशंकर ने आगे कहा कि भारत ही वह देश है जिसने अफ्रीकी संघ को जी-20 में शामिल किया। जो वर्षों पहले किया जाना चाहिए था।
पीएम मोदी की सफल यात्रा
विदेश मंत्री ने कहा कि वह 20 साल पहले एक पर्यटक के रूप में स्पेन आए थे और फिर 2017 में उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ यहां आने का सौभाग्य मिला था। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज की भारत यात्रा बहुत सफल रही थी। मोदी के साथ उनकी इस बात पर सहमति है कि दोनों देशों को अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने चाहिए।
भारत में खुलेगा स्पेन वाणिज्य दूतावास
जयशंकर ने यह भी घोषणा की कि स्पेन जल्द ही बेंगलुरु में एक वाणिज्य दूतावास खोलेगा। उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच संबंधों को गहरा करने के लिए एक अच्छा संकेत बताया। उन्होंने प्रवासी समुदाय से भारत के साथ संपर्क में रहने तथा देश में हो रही बहसों और वार्तालापों पर नजर रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मैंने जो सबसे बड़ा परिवर्तन देखा है। वह यह है कि भारत सरकार और भारत के लोगों ने प्रवासी समुदाय के योगदान को महत्व दिया है।
क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा
जयशंकर ने मोदी को इस बात का श्रेय दिया कि उन्होंने भारतीयों को प्रवासी समुदाय के अमूल्य योगदान के बारे में समझाया। विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर की यह स्पेन की पहली यात्रा है, जो स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज की भारत यात्रा के लगभग ढाई महीने बाद हो रही है। जयशंकर ने सोमवार को स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस से मुलाकात की और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
India is one of few countries that is in a position to talk to russia ukraine and israel iran says fm s jaishankar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














