Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज से भारत-चीन के बीच सीधी फ्लाइट शुरू, 5 साल बाद दोनों देशों के रिश्तों में नई उड़ान

India-China Direct Flights: भारत-चीन के बीच आज रविवार से शुरू होने जा रही सीधी उड़ान को बीजिंग ने दोस्ती की नई उड़ान बताया है। दोनों देशों के बीच यह उड़ान कोलकाता से ग्वांगझोउ के लिए शुरू हो रही है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Oct 26, 2025 | 08:21 AM

भारत-चीन के बीच सीधी फ्लाइट शुरू, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

India China Relation: पांच साल के लंबे अंतराल के बाद भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू होने जा रही हैं। इंडिगो 26 अक्टूबर यानी आज से कोलकाता और ग्वांगझोउ के बीच अपनी उड़ान सेवा की शुरुआत कर रही है। वहीं, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस 9 नवंबर से शंघाई और दिल्ली के बीच सप्ताह में तीन दिन सीधी फ्लाइट संचालित करेगी।

इंडिगो 26 अक्टूबर से कोलकाता से ग्वांगझोउ के बीच सीधी उड़ानें शुरू करेगी। इसके बाद 10 नवंबर से दिल्ली-ग्वांगझोउ रूट पर भी फ्लाइट सेवा शुरू की जाएगी। वहीं, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस 9 नवंबर से शंघाई-दिल्ली मार्ग पर उड़ानें शुरू करेगी। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शनिवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी।

2 अक्टूबर को हुई थी इसकी घोषणा

भारत ने 2 अक्टूबर को घोषणा की थी कि 26 अक्टूबर से चीन के लिए सीधी उड़ान सेवाएं दोबारा शुरू की जाएंगी। इसी के बाद इंडिगो ने बताया कि वह 26 अक्टूबर से कोलकाता-गुआंगझोउ और 10 नवंबर से दिल्ली-गुआंगझोउ रूट पर उड़ानें बहाल करेगा। वहीं, चीनी एयरलाइन चाइना ईस्टर्न ने भी कहा कि वह 9 नवंबर से शंघाई-दिल्ली उड़ानें फिर से शुरू करने जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

‘हम भारत से युद्ध…’, तारिक रहमान के शपथ ग्रहण से पहले, शेख हसीना को लेकर BNP का बड़ा बयान

‘शानदार है आंध्र का डिजिटल मॉडल’, सीएम नायडू से मिले बिल गेट्स; रीयल टाइम गवर्नेंस की तकनीक को देख हुए हैरान

पाकिस्तान के बन्नू में पुलिस स्टेशन पर बड़ा हमला! मोटरसाइकिल बम धमाके में बच्चे समेत 2 की मौत, कई लोग घायल

परमाणु समझौता या युद्ध! अमेरिका संग वार्ता से पहले ईरान ने UN के साथ मिलाया हाथ, क्या हटेंगे कड़े प्रतिबंध?

पांच साल बाद उड़ानों की पुनर्बहाली पर पूछे गए सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि यह दोनों देशों के बीच हुए समझौते की नवीनतम उपलब्धि है। उन्होंने इसे भारत और चीन के 2.8 अरब से अधिक लोगों के बीच मित्रतापूर्ण संबंध और आदान-प्रदान को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

यह भी पढ़ें:- नहीं बाज आ रहा PAK, नौसेना प्रमुख ने किया विवादित सिर क्रीक का दौरा, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

कोविड के बाद बंद हो गईं थी उड़ाने

मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी फैलने के बाद भारत ने सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को निलंबित कर दिया था। उसी समय चीन ने भी अपनी सीमाओं पर कड़े प्रतिबंध लागू किए, जिसके चलते भारत और चीन के बीच सीधी हवाई सेवाएं बंद हो गईं। हालांकि महामारी के बाद कई देशों के साथ उड़ानें फिर से शुरू हो गईं, लेकिन भारत-चीन के बीच ऐसा नहीं हुआ। इसकी बड़ी वजह 2020 में गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई झड़प थी, जिसके बाद द्विपक्षीय संबंधों में तनाव गहराता गया और सीधी उड़ानें बहाल करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।

India china direct flights resume after 5 years new chapter in relations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2025 | 08:21 AM

Topics:  

  • China
  • India China Relations
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.