-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- India China Border Dispute Resolution Rajnath Singh Formula
अब नहीं दोहराए जाएंगे गलवान जैसे मंजर! राजनाथ ने खोला सीमा विवाद सुलझाने का राज
- Written By: अमन उपाध्याय
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के रक्षा मंत्री डॉन जून के साथ बातचीत में ज़ोर देकर कहा कि दोनों देशों को सीमा विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए मिलकर प्रयास करने चाहिए।

राजनाथ ने खोला सीमा विवाद सुलझाने का राज, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन के किंगदाओ शहर में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मौजूद हैं। इस दौरान उनकी चीनी रक्षा मंत्री एडमिरल डॉन जून के साथ एक महत्वपूर्ण वार्ता हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने गलवान घाटी जैसे सीमावर्ती विवादों पर चर्चा की।
राजनाथ सिंह ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने और भविष्य में गलवान जैसी घटनाओं को रोकने के लिए चार-सूत्रीय प्रस्ताव रखा। इसके अलावा, उन्होंने चीनी रक्षा मंत्री को पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए आतंकी हमले और भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में भी जानकारी दी। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने नई दिल्ली में इन बातों की पुष्टि की।
तनाव कम करने के उपाय
रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि दोनों देशों के मंत्रियों ने सीमा विवाद से जुड़े मुद्दों को हल करने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति जताई। इनमें सैनिकों की वापसी, तनाव कम करने के उपाय, सीमा प्रबंधन और भविष्य में सीमा निर्धारण जैसे विषय शामिल हैं। राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षा मंत्री के समक्ष इस दिशा में आगे बढ़ने का एक स्पष्ट खाका पेश किया। जो इस प्रकार है-
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
- सैन्य वापसी (डिसइंगेजमेंट): 2024 में तय हुई डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया को पूरी गंभीरता से लागू किया जाना चाहिए।
- तनाव में कमी: सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव को घटाने के लिए ठोस और सतत प्रयास जरूरी हैं।
- सीमा निर्धारण: सीमा विवाद का समाधान तेज़ी से किया जाना चाहिए, ताकि सीमांकन और परिसीमन के लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जा सके।
- विशेष प्रतिनिधि संवाद: भारत-चीन संबंधों को सुधारने और विवादों को सुलझाने के लिए विशेष प्रतिनिधियों के मौजूदा तंत्र को सक्रिय रूप से इस्तेमाल में लाया जाना चाहिए।
2020 में हुई थी झड़प
2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास टकराव हुआ था। इस घटना के बाद दोनों देशों की सेनाओं की सीमा पर गश्त (पेट्रोलिंग) को लेकर मतभेद बढ़ गए थे, जिससे LAC पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी।
VIDEO: ईरान में तूफान बनकर बरसे अमेरिका के मिसाइल! तबाही का वीडियो आया सामने
इस तनाव को कम करने के लिए 2024 में भारत और चीन ने एक समझौता किया, जिसे “2024 डिसइंगेजमेंट प्लान” कहा जाता है। इस योजना के तहत दोनों देशों ने LAC के आसपास गश्त की व्यवस्था पर सहमति जताई। अक्टूबर 2024 में इस व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र में शांति बनाए रखना और संघर्ष की संभावना को कम करना है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा की सराहना
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रक्षा मंत्री ने पड़ोसी देशों के साथ बेहतर संबंध बनाने और एशिया तथा विश्व में शांति व स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर बल दिया। मंत्रालय के बयान के अनुसार, उन्होंने 2020 में हुए सीमा विवाद के बाद घटे विश्वास को पुनः स्थापित करने के लिए ठोस प्रयास करने की आवश्यकता भी जोर दिया। साथ ही, रक्षा मंत्री ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर का उल्लेख किया और कैलाश मानसरोवर यात्रा को पांच साल के बाद फिर से शुरू किए जाने की सराहना की।
India china border dispute resolution rajnath singh formula
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













