भारत-बांग्लादेश रिश्तों में कड़वाहट तेज! युनूस सरकार ने रोकी वीजा सेवाएं, ट्रंप से लगाई गुहार
Bangladesh News: भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव और बढ़ गया है। सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए बांग्लादेश की अंतरिम युनूस सरकार ने दिल्ली, कोलकाता और अगरतला में अपनी वीजा सेवाएं निलंबित कर दी हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
बांग्लादेश ने रोकी विजा सेवाएं , फोटो (सो. एआई डिजाइन)
India Bangladesh Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के बीच उपजे कूटनीतिक तनाव के बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने बृहस्पतिवार को एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर दिल्ली सहित भारत में स्थित अपने प्रमुख मिशनों से वीजा सेवाएं निलंबित करने का आदेश दिया है।
बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार एम. तौहीद हुसैन ने जानकारी दी है कि भारत में स्थित बांग्लादेश के तीन अहम राजनयिक मिशनों में फिलहाल वीजा सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
किन शहरों में थमीं वीजा सेवाएं?
कोलकाता में उप उच्चायोग ने अचानक रातोंरात वीजा सेवाएं रोक दी हैं। वहीं, नई दिल्ली और अगरतला स्थित मिशनों में भी वीजा जारी करने का काम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, मुंबई और चेन्नई में स्थित बांग्लादेश के राजनयिक मिशनों में वीजा सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
मैदान पर चौंके-छक्के मारने का देखता था सपना… मुनीर ने धोखे से बुलाकर पाक क्रिकेटर की पीठ पर बरसा दी गोलियां
Explainer: क्या है SHANTI विजन? जिसके सहारे UN में चुनाव जीतने की तैयारी में भारत, जानिए जयशंकर का मास्टरप्लान
अमेरिका से ‘वीजा बॉन्ड’ पर रियायत की मांग
भारत के साथ तनाव के बीच बांग्लादेश अब अमेरिका की ओर देख रहा है। तौहीद हुसैन ने बताया कि बांग्लादेश अमेरिका द्वारा हाल ही में लागू की गई ‘वीजा बॉन्ड’ की आवश्यकता से छूट पाने के लिए राजनयिक प्रयास करेगा।
उन्होंने इस निर्णय को बांग्लादेश के लिए ‘दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक’ बताया, हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह नियम केवल बांग्लादेश के लिए नहीं बल्कि कई देशों के लिए आव्रजन चुनौतियां पैदा कर रहा है।
पाकिस्तान से फाइटर जेट खरीदने की तैयारी?
एक और चौंकाने वाले घटनाक्रम में, जब विदेश सलाहकार से पाकिस्तान से जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमान खरीदने की बांग्लादेश की रुचि के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस बारे में बातचीत चल रही है और चीजों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद इसकी जानकारी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:- ग्रीनलैंड पर महाजंग! ट्रंप ने दिया 20 दिन का अल्टीमेटम, क्या अपनों से ही भिड़ेगा अमेरिका?
5 अगस्त के बाद बढ़ी टेंशन
भारत और बांग्लादेश के बीच यह तनाव 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद से शुरू हुआ था। छात्रों के नेतृत्व में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद भारत ने भी सुरक्षा कारणों से बांग्लादेशी नागरिकों के लिए वीजा पर रोक लगा दी थी। तब से दोनों देशों के बीच संबंधों में लगातार खिंचाव बना हुआ है।
