Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हमें बचाओ! रूस की धरती से भारतीय नागरिक लगाए गुहार… विदेश मंत्रालय ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Indian Citizens in Russian Army: रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान दो भारतीय युवाओं ने दावा किया है कि उन्हें धोखे से रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया और फिर सीधे युद्ध के मैदान में भेज दिया गया।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Sep 11, 2025 | 01:13 PM

भारत ने नागरिकों को रूसी सेना में शामिल न होने की सलाह दी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Trapped in Russian Army:  रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच दो भारतीय युवाओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें धोखे से रूसी सेना में भर्ती कर युद्ध के मोर्चे पर भेज दिया गया। उनका कहना है कि उनके साथ करीब 13 और भारतीय भी फंसे हुए हैं। इस खुलासे के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह इस मामले की जानकारी जुटा रहा है और रूस के साथ संपर्क बनाए हुए है। विदेश मंत्रालय ने इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए बयान जारी किया है। मंत्रालय ने सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी परिस्थिति में रूसी सेना में भर्ती होने का ऑफर स्वीकार न किया जाए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले एक वर्ष में भारत सरकार कई बार इस तरह की भर्तियों से जुड़े खतरों और जोखिमों पर चेतावनी जारी कर चुकी है और भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने आगे बताया, “हाल ही में हमें जानकारी मिली है कि भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में भर्ती किया जा रहा है। इस पर हमने दिल्ली और मॉस्को दोनों जगह रूसी अधिकारियों के साथ बात की है और उनसे इस प्रथा को तुरंत रोकने तथा हमारे नागरिकों को रिहा करने की मांग की है।”

युद्ध क्षेत्र में भेजे गए भारतीय नागरिक

मंत्रालय ने बताया कि वह प्रभावित भारतीय नागरिकों के परिजनों से लगातार संपर्क बनाए हुए है। प्रवक्ता ने भारतीयों से अपील की कि वे रूसी सेना में शामिल होने के किसी भी प्रलोभन से दूर रहें, क्योंकि यह बेहद जोखिम भरा कदम साबित हो सकता है। यह चेतावनी उन हालिया रिपोर्टों के बाद जारी की गई है, जिनमें कहा गया था कि कुछ भारतीय नागरिकों को धोखे से रूस-यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में भेजा गया।

एजेंट ने नौकरी के बहाने भेजा रूस

एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक़, पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क इलाके में दो भारतीय युवक फंसे हुए हैं। उनका कहना है कि उन्हें रूस निर्माण कार्य के बहाने बुलाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उन्हें मोर्चे पर भेज दिया गया। नवंबर 2024 में रूस के कब्ज़े वाले सेलिडोव शहर से फोन पर बातचीत के दौरान दोनों ने दावा किया कि उनके साथ कम से कम 13 और भारतीय भी इसी तरह की स्थिति में फंसे हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ये युवक पिछले छह महीनों में स्टूडेंट या विज़िटर वीजा पर रूस गए थे। उनका आरोप है कि एक एजेंट ने उन्हें निर्माण क्षेत्र में नौकरी देने का भरोसा दिलाया था, लेकिन धोखे से युद्धक्षेत्र में पहुंचा दिया गया।

यह भी पढ़ें:- ‘सुशीला कार्की नहीं, ये नेता बनें देश के प्रधानमंत्री’, नेपाली जनता ने उठाई अपनी मांग

गौर करने वाली बात यह है कि अगस्त 2024 में रूसी दूतावास ने आधिकारिक घोषणा की थी कि भारतीय नागरिकों की सेना में भर्ती नहीं होगी। इससे पहले, जुलाई 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मास्को में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान यह मुद्दा उठाया था। लेकिन अब इस ताजा रिपोर्ट ने इस आश्वासन पर संदेह जताते हुए सवाल खड़े कर दिए हैं।

India advises citizens avoid any offers join russian army

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 11, 2025 | 01:11 PM

Topics:  

  • Ministry of External Affairs
  • Russia-Ukaraine War
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘सुशीला कार्की नहीं, ये नेता बनें देश के प्रधानमंत्री’, नेपाली जनता ने उठाई अपनी मांग

2

24 साल पहले जिंदा जले थे 2900 लोग… US के इतिहास का आज काला दिन, देखें 9/11 हमले का भयावह VIDEO

3

Nepal Violence: नेपाल में फिर अफरा-तफरी! जेल तोड़कर भागे कैदी, सेना की फायरिंग में 2 की मौत

4

US School Firing NEWS: अमेरिका के डेनवर स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, 3 छात्र गंभीर रूप से घायल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.