इमरान खान की रिहाई को लेकर हजारों समर्थक सड़क पर, पाकिस्तान में बांग्लादेश जैसे हालात तो नहीं?
भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में हालात बेकाबू है। उधर पाकिस्तान में भी ऐसी हालात की स्थिति बन सकती है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक शहबाज सरकार से खफा हैं। साथ ही इमरान खान के बड़ी संख्या में सड़क पर हैं।
- Written By: साक्षी सिंह
इमरान खान और उनके समर्थक
पेशावर: भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में हालात बेकाबू है। उधर पाकिस्तान में भी ऐसी हालात की स्थिति बन सकती है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक शहबाज सरकार से खफा हैं। साथ ही इमरान खान के बड़ी संख्या में सड़क पर हैं। यानी हजारों समर्थकों ने पीटीआई के नेतृत्व में इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर हजारों समर्थकों ने रैली निकाली है।
पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के हजारों समर्थकों ने सोमवार को उनकी गिरफ्तारी के एक साल पूरा होने पर उनकी तत्काल रिहाई की मांग को लेकर देश के संवेदनशील उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में रैली निकाली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें:-खालिदा जिया कौन हैं, जिन्हें शेख हसीना के बांग्लादेश से भागने के कुछ ही घंटों बाद किया गया जेल से रिहा
सम्बंधित ख़बरें
Shehbaz Sharif के परिवार को बड़ी राहत! भ्रष्टाचार के केस में बेटी-दामाद हुए बरी, अदालत ने आरोपों को किया खारिज
Pakistan Maulana Murder: खैबर पख्तूनख्वा में मौलाना की हत्या, लोग सड़कों पर उतरे, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
मजबूरी या कूटनीति? पाकिस्तान ने Donkey Meat Export को दी मंजूरी, ड्रैगन की धमकी के बाद पलटा फैसला
पाकिस्तान के बन्नू में पुलिस वैन पर रॉकेट हमला, 1 कांस्टेबल की मौत, 2 घायल; सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा खौफ
इमरान खान को रिहा करने का दबाव
इस रैली को इमरान की पाकिस्तान पीटीआई यानी तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की सरकार पर बिना किसी देरी के पूर्व प्रधानमंत्री को रिहा करने का दबाव बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। यह रैली खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के स्वाबी शहर में निकाली गई, जहां इमरान की पार्टी का शासन है। इमरान के 10,000 से अधिक समर्थकों को स्वाबी में पार्टी के झंडे लहराते और पूर्व प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाते हुए देखा गया।
इस्लामाबाद की ओर कूच
पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अपने भाषण में प्रदर्शनकारियों से कहा कि इमरान जल्द ही उनके बीच होंगे। यह साल 2022 के बाद देश में सबसे बड़ा प्रदर्शन है, जब इमरान को संसद में अविश्वास प्रस्ताव के जरिये सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गांदापुर ने प्रदर्शनकारियों से आगामी हफ्तों में इस्लामाबाद की ओर कूच करने के लिए तैयार रहने को कहा, क्योंकि पीटीआई की इस महीने के अंत या अगले महीने की शुरुआत में राजधानी में बड़ा प्रदर्शन करने की योजना है।
कुछ मामलों में सुनवाई लंबित है
गांदापुर ने कहा कि अगर पार्टी को राष्ट्रीय राजधानी में रैली करने की अनुमति नहीं दी गई, तो वह हर प्रतिबंध की अवज्ञा करेगी। बता दें कि इस्लामाबाद की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में इमरान को तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी जिसके बाद पांच अगस्त 2023 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हाल के महीनों में इमरान के खिलाफ सभी मामलों में सजा निलंबित कर दी गई या पलट दी गई। हालांकि, वह अभी जेल में ही हैं, क्योंकि उनके खिलाफ कुछ मामलों की सुनवाई लंबित है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें:-तसलीमा नसरीन ने कसा तंज, बोलीं- जिन्हें खुश करने के लिए हसीना ने मुझे
