- Hindi News »
- World »
- Imran Khan Sister Aleema Alleges Army Chief Asim Munir Wants War India
भारत की वजह से बर्बाद हुआ इमरान! पूर्व PM की बहन का बड़ा दावा, कहा- हिंदूस्तान से जंग चाहता है मुनीर
Pakistan News: इमरान खान की बहन अलीमा खान ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर कट्टरपंथी और भारत-विरोधी होने का आरोप लगाया, वहीं खान परिवार ने उनकी सुरक्षा और राजनीतिक दबाव पर चिंता जताई।
- Written By: अक्षय साहू

इमरान की बहन का आसिम मुनीर पर गंभीर आरोप (सोर्स-सोशल मीडिया)
Pakistan Imran Khan News: पाकिस्तान की राजनीति इन दिनों काफी तनाव और आरोप-प्रत्यारोपों में फंसी हुई है। इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के बारे में गंभीर बयान दिया है। जिसने देश में नया विवाद पैदा कर दिया है। अलीमा ने कहा कि पाकिस्तान के मौजूदा सेना प्रमुख की सोच बहुत कठोर और कट्टरपंथी है।
अलीमा के अनुसार, जनरल मुनीर भारत के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैया रखते हैं और यही कारण है कि वे सीमा के पास तनाव बढ़ाने वाले फैसले लेते हैं। अलीमा ने कहा कि जो लोग मुनीर की सोच से सहमत नहीं होते, उन्हें निशाना बनाया जाता है। उनका मानना है कि इसी कारण पाकिस्तान की राजनीति अस्थिर हो रही है।
भारत से अच्छे रिश्ते चाहते थे इमरान
अलीमा खान ने दावा किया कि उनके भाई इमरान खान भारत के साथ हमेशा अच्छे रिश्ते बनाने की कोशिश करते थे। इमरान ने कई बार भारत से बातचीत की और भारतीय नेतृत्व और बीजेपी के साथ संबंध सुधारने के प्रयास किए। अलीमा का कहना है कि पाकिस्तान में जब भी कठोर और कट्टर मानसिकता वाला नेतृत्व सत्ता में आता है, तो भारत विरोधी माहौल तैयार होता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘न सुन्नी, न शिया… पहले मुसलमान’, जंग में ईरान के साथ खड़ा हुआ तुर्किए, एर्दोगन ने दी ‘महाविनाश’ की चेतावनी
पश्चिम एशिया संकट पर जयशंकर का ग्लोबल आउटरीच, फ्रांस से ईरान तक 24 घंटे में ताबड़तोड़ फोन; जानें क्या हुई बात?
क्या फिर आने वाला है 1970 जैसा संकट? ईरान की चेतावनी से दुनिया में हलचल तेज, जानें तेहरान ने क्या कहा
कमजोर पड़ने लगा है तेहरान, ‘जब चाहूंगा तब युद्ध खत्म कर दूंगा’, डोनाल्ड ट्रंप का ईरान जंग पर बड़ा बयान
सिर्फ अलीमा ही नहीं, बल्कि इमरान खान के बेटे कासिम खान और सुलेमान खान ने भी सरकार और सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हाल ही में दोनों ने कहा कि उन्हें अपने पिता की जान को लेकर चिंता है। उन्होंने बताया कि उन्हें डर है कि सरकार इमरान की सेहत से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी छिपा रही है। कासिम और सुलेमान ने कहा कि उन्हें पिछले 47 दिनों से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद अपने पिता की हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को फंडिंग करते हो, 400 गार्ड रख लो फिर भी मरवा देंगे…लॉरेंस बिश्नोई जैसा रोहित का आतंक
इमरान ने मुनीर पर बोला हमला
इमरान खान ने भी जेल से संदेश भेजकर सेना प्रमुख पर हमला किया। उन्होंने कहा कि जनरल मुनीर पाकिस्तान की राजनीति पर कब्जा करना चाहते हैं और इसी वजह से देश संकट में है। इमरान ने कहा कि उन्हें जिस तरह का दबाव और प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है, वह किसी भी लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जेल में इमरान के साथ कुछ हुआ, तो इसकी जिम्मेदारी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की होगी।
Imran khan sister aleema alleges army chief asim munir wants war india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में बड़ा बदलाव, EV Policy 2.0 से सस्ती होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां, महिलाओं को मिल सकती है ज्यादा सब्सिडी
Mar 12, 2026 | 03:31 AMAaj Ka Rashifal 12 March: वृश्चिक को पद-प्रतिष्ठा, कुंभ को उन्नति; जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा गुरुवार?
Mar 12, 2026 | 12:05 AMमां के निधन पर टूटीं टिस्का चोपड़ा, शेयर किया भावुक नोट, बोलीं- मुश्किल वक्त के लिए था ये फलसफा
Mar 11, 2026 | 11:49 PM‘बचपन में मंदिर से चुरा लेता था पैसे’, मामला लीगल है 2 के ट्रेलर लॉन्च में रवि किशन ने सुनाया किस्सा
Mar 11, 2026 | 11:08 PMतकिए के नीचे इन चीजों के रखने से पलट सकती है किस्मत
Mar 11, 2026 | 11:01 PM‘कुंभ ब्यूटी’ मोनालिसा ने फरमान खान से की शादी, परिवार के विरोध के बीच पुलिस से मांगी सुरक्षा
Mar 11, 2026 | 10:49 PMविटामिन डी की कमी है हेल्थ के लिए बड़ा खतरनाक, जानिए कैसे पहचानें इसके लक्षण
Mar 11, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM
ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM
उन्नाव में ‘नवाब’ बने मास्टर साहब: हाथ में किताब की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
Mar 11, 2026 | 02:16 PM














