‘आसिम मुनीर होंगे मेरी मौत के जिम्मेदार’, जेल से इमरान खान का खौफनाक पैगाम, पाकिस्तान में मचा सियासी हड़कंप
Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने जेल से अपनी बहनों के जरिए एक सनसनीखेज संदेश भेजा है, जिसमें उन्होंने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
इमरान खान को लेकर मचा सियासी हड़कंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Pakistan News Hindi: पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और शहबाज शरीफ सरकार के बीच चल रहा राजनीतिक टकराव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। इमरान खान की बहनों उज्मा खान और अलीमा खान ने एक प्रेस वार्ता के दौरान देश की सेना और सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि जेल में उनके भाई की जान लेने की ‘जानलेवा साजिश’ रची जा रही है।
आसिम मुनीर पर सीधा वार
इमरान खान की बहन उज्मा खान ने मीडिया को बताया कि हाल ही में अदियाला जेल में हुई मुलाकात के दौरान इमरान खान ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर जेल में मेरे साथ कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार आसिम मुनीर होंगे। उज्मा के अनुसार, इमरान ने जोर देकर कहा था कि वह इस संदेश को जनता तक पहुंचाएं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर और गृह मंत्री मोहसिन नकवी मिलकर इमरान को ‘धीरे-धीरे मारने’ की योजना बना रहे हैं। उज्मा ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इमरान खान या उनके परिवार को कुछ हुआ तो वे किसी को नहीं छोड़ेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
ऑन-कैमरा अश्लील कमेंट्स फिर ब्रेकअप, इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी के ‘अनमैरिड’ रहने के पीछे की पूरी कहानी!
Parle की खुली किस्मत, PM मोदी और मेलोनी एक वीडियो से रॉकेट बना शेयर प्राइस, 5 प्रतिशत तक उछला भाव
Explainer: सिर्फ दोस्त नहीं रणनीतिक पार्टनर हैं Modi-Meloni! इन 10 पॉइंट से समझें भारत-इटली के मजबूत रिश्ते को
भारत में आतंक मचा सकता है इबोला! कांगो में ले चुका है 100 से अधिक जानें, जानिए कितना खतरनाक है नया स्ट्रेन?
स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती चिंता
इमरान खान की दूसरी बहन, अलीमा खान ने उनके गिरते स्वास्थ्य पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि जेल में इमरान खान की आंखों की रोशनी कम हो रही है और उन्हें उनके भरोसेमंद डॉक्टरों की टीम से मिलने नहीं दिया जा रहा है। वहीं, इमरान की तीसरी बहन नूरीन खान ने सेना प्रमुख की आलोचना करते हुए कहा कि वे खुद को इस्लामी दुनिया का नेता दिखाने की कोशिश करते हैं लेकिन उनके कार्य अमानवीय और गैर-इस्लामी हैं। उन्होंने इस स्थिति को पाकिस्तान में ‘बिना कानून के राज’ का प्रतीक बताया।
सरकार का पलटवार और मेडिकल रिपोर्ट
इन गंभीर आरोपों के बीच पाकिस्तान सरकार और गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इसे विपक्षी दल पीटीआई का राजनीतिक स्टंट करार दिया है। सरकार द्वारा गठित दो डॉक्टरों की टीम ने इमरान खान की स्वास्थ्य रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, बिना चश्मे के इमरान की दाहिनी आंख की दृष्टि 6/24 और बाईं आंख की 6/9 पाई गई। हालांकि, चश्मा लगाने पर यह दृष्टि सुधार के साथ दाहिनी आंख में 6/9 और बाईं आंख में 6/6 हो गई। डॉक्टरों ने दावा किया कि उनकी आंखों की सूजन में भी सुधार हुआ है।
यह भी पढ़ें:- सऊदी अरब ने पाकिस्तान को दिया धोखा! ट्रंप के दबाव में कैंसिल की हथियारों की डील, नहीं खरीदेगा चीनी JF-17 जेट
गृह मंत्री नकवी ने स्पष्ट किया कि सरकार इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहती और रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान की सेहत ठीक है। गौरतलब है कि इमरान खान अगस्त 2023 से विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर पीटीआई कार्यकर्ता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
