इमरान खान की ‘मौत की अफवाह’ के बाद खुफिया बैठक, आखिर क्या छिपा रहे शहबाज-मुनीर?
Pakistan Army Meeting: इमरान खान की हालत को लेकर अफवाहों, परिवार की नाराजगी और सेना की गुप्त मीटिंग ने पाकिस्तान की राजनीति में उथल-पुथल मचा दी है। खबर के अनुसार, इस मीटिंग का मकसद इमरान के समर्थकों..
- Written By: अमन उपाध्याय
इमरान खान और असीम मुनीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Imran Khan Latest News: पाकिस्तान की राजनीति एक बार फिर उथल-पुथल से भरी स्थिति में है। पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई चीफ इमरान खान इन दिनों सुर्खियों के केंद्र में हैं। रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद इमरान खान को लेकर पहले उनकी मौत की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई थीं, जिसने पूरे पाकिस्तान ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंताएं बढ़ा दीं।
इमरान खान के परिवार और समर्थकों ने प्रशासन से लगातार मुलाकात की अनुमति मांगते हुए कहा कि उन्हें उनकी सेहत को लेकर गंभीर आशंका है। इसी बीच, जेल प्रशासन और इमरान खान की बहन ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ अफवाह है और इमरान खान पूरी तरह स्वस्थ हैं।
सेना की सीक्रेट मीटिंग से बढ़ा तनाव
अफवाहों के बाद हालात और न बिगड़ें, इसके लिए पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारियों ने आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर की अगुवाई में एक सीक्रेट इमरजेंसी मीटिंग की। सूत्रों ने बताया कि यह मीटिंग इमरान खान के समर्थन में भविष्य में होने वाले विरोध प्रदर्शनों को रोकने की रणनीति तैयार करने के लिए बुलाई गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
एप्पल सीईओ Tim Cook दे रहे इस्तीफा… जानिए कितनी है उनकी नेट वर्थ?
ट्रंप की मंत्री को पूल पार्टी करना पड़ा भारी, विवाद के बाद देना पड़ा इस्तीफा, लगे कई और गंभीर आरोप
Venezuela में अमेरिका के कड़े आर्थिक प्रतिबंधों के खिलाफ शुरू हुआ देशव्यापी आंदोलन
नेपाल में अब सरकारी कर्मचारियों को महीने में दो बार मिलेगी सैलरी…बालेन सरकार का ऐतिहासिक फैसला, बताई ये वजह
सूत्रों के अनुसार, मीटिंग में यह तय किया गया कि किसी भी संभावित प्रोटेस्ट के आयोजकों को पहले से चेतावनी दी जाए, बताया जाए कि प्रदर्शनों के दौरान सुसाइड अटैक या किसी हिंसक घटना की संभावना है और यदि कुछ होता है, तो उसकी जिम्मेदारी आयोजकों पर ही डाली जाए। यहां तक कि बड़े आयोजकों पर कड़े दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने तक के सुझाव भी रखे गए हैं।
इमरान खान का ‘आखिरी पोस्ट’ फिर हुआ वायरल
अफवाहों के बीच इमरान खान का 24 दिन पुराना आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पोस्ट 5 नवंबर को उनकी बहन से मुलाकात के बाद ‘एक्स’ पर साझा किया गया था। इसमें उन्होंने सीधे-सीधे जनरल आसिम मुनीर पर हमला बोला था।
पोस्ट में लिखा था कि आसिम मुनीर पाकिस्तान के इतिहास का सबसे जालिम और मानसिक रूप से अस्थिर तानाशाह है। मुनीर के शासन में जुल्म की सारी हदें पार हो चुकी हैं और वह सत्ता के लिए कुछ भी कर सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि मुनीर उन्हें और उनकी पत्नी को नुकसान पहुंचाने की हर कोशिश कर रहा है।
राजनीतिक अस्थिरता जारी
2023 से अडियाला जेल में भ्रष्टाचार के आरोपों में बंद इमरान खान के खिलाफ चल रही कार्रवाइयों और सेना पर लगाए गए आरोपों ने पाकिस्तान में तनाव बढ़ा दिया है। देश की राजनीति में उनका प्रभाव अभी भी बड़ा है, इसी वजह से उनकी सेहत और सुरक्षा को लेकर उठने वाली हर अफवाह तुरंत हिमालय जैसे बड़े संकट का रूप ले लेती है।
यह भी पढ़ें:- गिरफ्तारी वारंट के बीच पुतिन का भारत दौरा, क्या India पर लागू होता है ICC का नियम?
लोगों, समर्थकों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब भी इसी सवाल पर हैं इमरान खान की असली हालत क्या है और पाकिस्तान की राजनीति किस दिशा में जा रही है?
