Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • छठ पूजा 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मौत बनकर बढ़ रहा है मेलिसा तूफान, अमेरिकी वायु सेना ने जारी किया VIDEO, कांप जाएगी रूह

Hurricane Melissa: हरिकेन मेलिसा 2025 में कैटेगरी 5 तूफान बन गया और जमैका की ओर बढ़ रहा है। अमेरिकी वायु सेना ने इसके केंद्र में प्रवेश कर वीडियो रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा

  • By अक्षय साहू
Updated On: Oct 28, 2025 | 09:16 PM

हरिकेन मेलिसा (सोर्स- सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Melissa in Jamaica: हरिकेन मेलिसा 2025 में सबसे शक्तिशाली तूफान बन गया है और यह कैरिबियाई देश जमैका की ओर बढ़ रहा है। इसके डर ने अफ्रीका के कई देशों के लोगों के मन में डर भर दिया है। इसी बीच अमेरिकी वायु सेना की एक टीम ने इस तूफान के अंदर घूसकर इसकी एक वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह तूफान 1851 के बाद से द्वीप पर आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है।

हरिकेन हंटर विमान ने मंगलवार को हरिकेन मेलिसा के केंद्र में प्रवेश किया और तूफान के 22 मील चौड़े स्पष्ट केंद्र का डेटा इकट्ठा किया। यह कैटेगरी 5 का तूफान 175 मील प्रति घंटे की लगातार हवाओं के साथ जमैका की ओर बढ़ रहा था। इसमें सवार लोगों ने बताया कि यह अनुभव जीवन में एक बार ही मिलने वाला था बेहद रोमांचक और साथ ही दिल को छू लेने वाला भी।

साल का सबसे शक्तिशाली तूफान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अटलांटिक महासागर में कैटेगरी 5 तूफान मेलिसा की आंख के अंदर का दृश्य दिखाई दे रहा है। इसे पोस्ट करने वाले ने लिखा कि यह इस साल धरती पर सबसे शक्तिशाली तूफान है। अपने एक और ट्वीट में उन्होंने बताया कि यह वीडियो अमेरिकी वायु सेना रिजर्व के 53वें मौसम टोही स्क्वाड्रन के चालक दल के सदस्य’ द्वारा लिया गया है।

इतिहास में पहली बार किसी कैटेगरी-5 तूफ़ान का वीडियो अंदर से रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो मेलिसा नाम के एक भीषण तूफान के अंदर का है, जिसे अमेरिकी वायुसेना के एक विमान से रिकॉर्ड किया गया है। pic.twitter.com/og2YlxvfGN — Ankit Kumar Avasthi (@kaankit) October 28, 2025

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जमैका और अन्य कैरिबियाई देशों से बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है। मौसम विज्ञानियों को चिंता है कि तूफान मेलिसा विनाशकारी बाढ़, भूस्खलन और व्यापक क्षति का कारण बन सकता है। जमैका में पहले ही तीन लोगों की मौत हो चुकी है, हैती में कम से कम 3 लोग और डोमिनिकन गणराज्य में एक व्यक्ति प्रभावित हुआ है, जबकि एक शख्स लापता है।

Holy crap 🤯 Hurricane Melissa hits Jamaica. One of the largest in history! Listen to that noise & this is only the beginning. pic.twitter.com/8xRLDZ7dJx — GrokTips (@groktips) October 28, 2025

यह भी पढ़ें: ‘यहां आकर अपनी ताकत…’, अमेरिकी एयरक्राफ्ट क्रैश पर चीन का पलटवार, ट्रंप को दी चेतानवी

तूफान को लेकर चेतावनी जारी

अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र के नवीनतम अपडेट के अनुसार, मेलिसा की अधिकतम गति 175 मील (280 किलोमीटर) प्रति घंटा है। यह 2017 के तूफान मारिया या 2005 के कैटरीना जैसे ऐतिहासिक तूफानों के स्तर की तबाही पैदा कर सकता है। जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने कहा, मैं घुटनों के बल बैठकर प्रार्थना कर रहा हूं।

Hurricane melissa video us air force warning soul tremble

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 28, 2025 | 09:00 PM

Topics:  

  • America News
  • Latest News
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

निकाय चुनाव का साइड इफेक्ट…शीतकालीन सत्र पर बढ़ा संशय, जानें नया अपडेट

2

निकाय चुनावों में जाति वैधता प्रमाण पत्र जमा करने के लिए मिलेगा छह महीने का समय

3

खुद आतंक के आका…अब शांति दूत बनेंगे मुनीर, हमास को खत्म करने के लिए उतारेंगे 20 हजार PAK सैनिक

4

CM फडणवीस के सामने भिड़े मंत्री और अधिकारी, किसान पैकेज को लेकर शुरू हुआ बखेड़ा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.