Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप अपने तांडव को कैसे ठहरा रहे सही? पूरी इनसाइड स्टोरी पढ़ें

Venezuela President: अमेरिका ने वेनेजुएला में भारी बमबारी की। 150 से ज्यादा प्लेन भेजे और 30 मिनटों के अंदर निकोलह मादुरो को पकड़ लिया। अब अमेरिका वेनेजुएला की सरकार चलाएगा। ट्रंप ने यह कहा है।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Jan 04, 2026 | 01:20 PM

ट्रंप और निकोलस मादुरो।

Follow Us
Close
Follow Us:

Why US Attack Venezuela: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनकी सेना अब नए चुनावों तक वेनेजुएला की सत्ता चलाएगी। उन्होंने शनिवार को वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर सैन्य हमला किया था। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस अमेरिका के बंधक हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब वेनेजुएला को चलाएगा। देश के विशाल तेल भंडार पर कंट्रोल करके अमेरिकी कंपनियों को वहां निवेश करने का अवसर देगा।

बता दें, लैटिन अमेरिका में अमेरिकी हस्तक्षेप की पहली ऐसी घटना है, जिस पर दुनिया भर की नजरें टिकी हैं। 1989 में अमेरिका ने पनामा में भी ऐसे ही साहसिक सैन्य कार्रवाई की थी।

150 फाइटर प्लेन लेकर पहुंचे थे अमेरिकी सैनी

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर शनिवार को पोस्ट किया- अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके नेता निकोलस मादुरो पर हमला किया है। मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर देश से बाहर ले गया। ट्रंप ने मार-ए-लागो में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व सफल रहा है। इस ऑपरेशन में अमेरिका के 150 से ज्यादा फाइट प्लेन शामिल थे।

सम्बंधित ख़बरें

152 विमान और ब्लैकआउट, बेडरूम से कैसे दबोचे गए मादुरो? ट्रंप ने किया चौंकाने वाला खुलासा

‘PM मोदी मुझसे खुश नहीं हैं’, टैरिफ और रूसी तेल पर ट्रंप का बड़ा बयान, क्या बढ़ेगी भारत की टेंशन?

ट्रंप के ग्रीनलैंड बयान से यूरोप में भूचाल, डेनमार्क के समर्थन में ब्रिटेन ने अमेरिका को घेरा

वेनेजुएला में चीन के ‘ब्रह्मास्त्र’ निकले कबाड़! जानें कैसे अमेरिकी फोर्स ने रडार को किया अंधा?

बेडरूम से बंधक बनाए गए मादुरो

देर रात काराकास में कई हवाई हमले हुए। अमेरिकी स्पेशल फोर्स ने निकोलस मादुरो को उनके बेडरूम से पकड़ किया। मादुरो को ग्रे स्वेटशर्ट में, आंखों पर ब्लैकआउट गॉगल्स और कान पर हेडफोन लगाकर USS इवो जिमा प्लेन पर ले जाया गया। बाद में उन्हें न्यूयॉर्क के स्टीवर्ट एयर नेशनल गार्ड बेस पर उतारा, जहां से हेलिकॉप्टर से मैनहट्टन पहुंचाया गया। मादुरो को मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा। सोमवार को कोर्ट में पेशी होगी।

वेनेजुएला के तेल पर ट्रंप की नजर

डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट कहा कि अमेरिका वेनेजुएला को नई सत्ता के आने तक चलाएगा। हम देश चलाएंगे, ताकि कोई गलत व्यक्ति सत्ता में न आए। हमारी बड़ी तेल कंपनियां अरबों डॉलर निवेश करेंगी। वहां की खराब इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक करेंगी।

हमले को कैसे जायज ठहरा रहे ट्रंप?

ट्रंप ने मॉनरो डॉक्ट्राइन का जिक्र कर कहा कि यह डॉनरो डॉक्ट्राइन बन गई है। पश्चिमी गोलार्ध में अमेरिकी प्रभुत्व ही रहेगा। उन्होंने मादुरो पर आरोप लगाया कि वह ड्रग तस्करी में शामिल थे। वो अपराधियों को अमेरिका भेज रहे थे। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी ने नया अभियोग जारी किया है। उसमें निकोलस मादुरो, उनकी पत्नी और बेटे पर नार्को-टेररिज्म, कोकेन आयात और हथियारों की साजिश के आरोप लगाए हैं। 2020 के पुराने अभियोग को अपडेट किया है। ट्रंप प्रशासन ने इसे गिरफ्तारी बताया। अमेरिका ने पनामा के नोरिएगा केस (1989) का हवाला दिया है।

वेनेजुएला में कैसे हालात?

काराकास में सड़कें सूनी और दुकानें बंद कर दी गईं हैं। मादुरै के समर्थक हथियार लेकर घूम रहे हैं। उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने इसे किडनैपिंग बताया है। उन्होंने कहा कि मादुरो को रिहा किया जाना चाहिए। यह किसी देश की संप्रभुता का उल्लंघन है।

क्या कह रहा वेनेजुएला में विपक्ष?

विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो ने एडमुंडो गोंजालेज को सत्ता सौंपने की मांग की। हालांकि, ट्रंप ने माचाडो को नेतृत्व के लिए अयोग्य बताया। वेनेजुएला में कुछ जगह जश्न मन रहा है। मगर, राजधानी काराकास में डर का माहौल है।

यह भी पढ़ें: आग से खेल रहे हो…वेनेजुएला में अमेरिकी हमले पर भड़का UN, गुटेरेस बोले- यह एक खतरनाक मिसाल

दुनिया ने क्या कहा?

ब्राजीलाई राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा लुला ने इसे संप्रभुता पर हमला बताया है। मेक्सिको, क्यूबा, चीन और रूस ने हमले की निंदा की है। चीन ने इसे संप्रभु राष्ट्र पर हमला बताया। ब्रिटेन ने कहा कि निकोलस मादुरो अवैध गतिविधियों में लिप्त थे। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इसे दुनिया के लिए खतरनाक बताया है।

अमेरिका में विपक्ष क्या कह रहा?

अमेरिका में डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस को बिना बताए हमले की आलोचना की है। इसे अवैध युद्ध बताया। रिपब्लिकन्स ने समर्थन किया है।

How is trump justifying his rampage read the full inside story

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 04, 2026 | 01:20 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Donald Trump attack case
  • Donald Trump Case
  • US Venezuela War
  • Venezuela

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.