-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- How Does Terrorism Flourish In Poor Pakistan Who Helps The Terrorists
कंगाल पाकिस्तान में कैसे फलता-फूलता है आतंकवाद? किन देशों से आता है पैसा
- Written By: अक्षय साहू
हलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश सकते में है। कंगाली कगार पर खड़े पाकिस्तान में आतंकवाद कैसे इतना फल-फूल रहा है? आतंकवादियों के पास हथियार खरीदने का पैसा कहां से आते है?

प्रतीकात्मक चित्र (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नवभारत डिजिटल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश सकते में है। सेना आतंकियों को ढूंढने और उनका सफाया करने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन कर रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह, एनएसए अजीत डोभाल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ पाकिस्तान को आतंक का जवाब देने के लिए घंटों बैठक की इसके बाद 5 बड़े फैसले लिए गए।
आपके मन में भी सवाल उठ रहा होगा कि कंगाली कगार पर खड़े पाकिस्तान में आतंकवाद कैसे इतना फल-फूल रहा है? आतंकवादियों के पास हथियार खरीदने का पैसा कहां से आते है? पाकिस्तान के अलावा वो कौन से देश है जो इसमें उनकी मदद करते है?
क्या है आतंकियों के कमाई का जरिया
पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा, लश्कर-ए-ओमर, जैश-ए-मोहम्मद, हरकतुल मुजाहिद्दीन, सिपाह-ए-सहाबा, हिज़्बुल मुजाहिदीन जैसे 12 से ज्यादा आतंकी संगठन सक्रिय है। जिनकी मदद पाकिस्तान की आर्मी और खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलीजेंस (ISI) करती है। लेकिन ये संगठन ISI के अलावा नशीली दवा, अफीम और नशीले पदार्थों की तस्करी करके पैसे कमाते है। जिससे ये आतंकी संगठन हथियार खरीदने के साथ-साथ आतंकियों को पालते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
डॉ. डीवाई पाटिल का निधन: PM मोदी, CM देवेंद्र फडणवीस, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने जताया दुख
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
META चीफ मार्क जुकरबर्ग मांगें माफी…PM मोदी के वीडियो डिलीट पर भड़के सांसद, संसदीय समिति की बैठक में मांग
पाकिस्तान में अज्ञात हमलावर ने 30 Lashkar Terrorists को मारा, वीडियो से हुआ खुलासा
पाकिस्तान के आतंकी संगठन कश्मीर और पाकिस्तान के कम पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को अपना शिकार बनाते है। पहले वो बेरोजगार युवाओं को अपने संगठन में शामिल करते है और फिर उनका ब्रेन वाॅश करके कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए भेज देते हैं।
व्यापारियों से भी करते है वसूली
लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन प्रमुख रूप से नशे की तस्करी में शामिल है। ये संगठन खासकर हेरोइन और चरस जैसी चीज़ों की तस्करी करके पैसा कमाते हैं। आतंकी अपने अधिकतर नशीले पदार्थों को भारत में ही बेचते है। जिसके लिए वो सीमा से सटे पंजाब के इलाकों को उपयोग करते है।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
नशीले पदार्थों की तस्करी के अलावा आतंकी संगठन व्यापारियों से वसूली भी करते हैं, साथ ही इन्हें कई और देशों से भी टेरर फंडिंग मिलती है। जिसे ये संगठन कश्मीर में सक्रिय अपने गुर्गों को पैसे भेजते हैं। अपने गुर्गों तक पैसा पहुंचाने के लिए ये संगठन हवाला का जरिया अपनाते हैं। इसके जरिए पहले पाकिस्तान में बैठा हवाला का एजेंट पैसे रिसीव करता है, फिर इसी तरह कश्मीर में बैठे एजेंट तक पैसे पहुंचाए जाते हैं। जो उन पैसों को आगे कश्मीर के अलग-अलग इलाके में सक्रिय आतंकियों तक पहुंचाने का काम करता है।
How does terrorism flourish in poor pakistan who helps the terrorists
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
Aug 04, 2026 | 09:27 PM‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को दी चेतावनी
Aug 04, 2026 | 09:24 PMछात्र नेता से सांसद का चुनाव लड़ने तक, जानें कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो; क्यों हो रही सोनम वांगचुक से तुलना?
Aug 04, 2026 | 09:23 PMमहाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 04, 2026 | 09:20 PMदेश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव
Aug 04, 2026 | 09:13 PMJPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
Aug 04, 2026 | 09:10 PMदतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन, जिले की कार्यकारिणी भंग; हेमंत खंडेलवाल की बड़ी कार्रवाई
Aug 04, 2026 | 09:09 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM














