Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हूतियों की चाल में फंसा अमेरिका, 20 करोड़ डॉलर से अधिक का हुआ नुकसान, जानें पूरा मामला

America airstrikes Houthi: अमेरिका यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है। इन हमलों के बीच हूतियों ने अमेरिका को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे उसे करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Apr 25, 2025 | 04:36 PM

हूतियों की चाल में फंसा अमेरिका, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका द्वारा यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर लगातार तेज हमले किए जा रहे हैं। इन हमलों के बीच, हूती विद्रोहियों ने भी अमेरिका को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने छह सप्ताह से भी कम समय में अमेरिका के सात रीपर ड्रोन को निशाना बनाकर गिरा दिया। इस हमले के कारण अमेरिका को 20 करोड़ डॉलर से अधिक मूल्य के विमानों का नुकसान हुआ है।

रक्षा अधिकारियों के अनुसार, पिछले सप्ताह तीन ड्रोन को नष्ट किया गया था, जो यह दर्शाता है कि हूतियों के पास इतनी क्षमता है कि वे यमन के ऊपर उड़ने वाले इन मानवरहित ड्रोन को निशाना बना सकते हैं। अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी कि रीपर ड्रोन का उपयोग हमला करने या निगरानी के उद्देश्य से किया जा रहा था।

हूतियों पर 750 से अधिक हमले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया अभियान शुरू करने का आदेश दिया है, जिसके बाद अमेरिकी सेना ने हूतियों के खिलाफ अपनी हमलावर कार्रवाई में वृद्धि की है। सेना का कहना है कि जब तक हूती समंदर में जहाजों पर हमले बंद नहीं कर देंगे, तब तक यह घातक कार्रवाई जारी रहेगी। इस नए अभियान के तहत, अमेरिका ने अब तक हूतियों पर 750 से अधिक हमले किए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

प्रवासी भारतीय दिवस: क्यों मनाया जाता है यह खास दिन? जानें महात्मा गांधी से जुड़ा गौरवशाली इतिहास

भारत-बांग्लादेश रिश्तों में कड़वाहट तेज! युनूस सरकार ने रोकी वीजा सेवाएं, ट्रंप से लगाई गुहार

ग्रीनलैंड पर महाजंग! ट्रंप ने दिया 20 दिन का अल्टीमेटम, क्या अपनों से ही भिड़ेगा अमेरिका?

‘तेल के लिए लालची है US’, ट्रंप पर भड़कीं वेनेजुएला की राष्ट्रपति, रूस-चीन के लिए खोले दरवाजे

एक अन्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ड्रोन के नष्ट होने का कारण गोलीबारी हो सकता है, लेकिन इन घटनाओं की जांच अभी जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी हमलों में वृद्धि के कारण विमानों को खतरा बढ़ सकता है। अधिकारी ने यह भी उल्लेख किया कि अमेरिका क्षेत्र में अपने सैनिकों, उपकरणों और सभी साझा हितों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इजरायल पर मिसाइल से हमला

बता दें कि यमन के हूती विद्रोहियों ने बुधवार को इजरायल पर मिसाइल से हमला किया। यह हमला उस समय हुआ जब अमेरिका द्वारा हूती विद्रोहियों को लगातार निशाना बनाए जा रहे थे। हमले के कारण इजरायल के हाइफा, क्रयोट और अन्य क्षेत्रों में सायरन की आवाज सुनाई दी, जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया और वे सुरक्षित स्थानों पर भाग गए। इजरायली सेना के अनुसार, हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ है और ऐसा प्रतीत होता है कि मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया।

लाल सागर में 100 से अधिक व्यापारिक जहाजों को निशाना

दरअसल, हूतियों को ईरान का समर्थन प्राप्त है। नवंबर 2023 से जनवरी 2024 तक, हूतियों ने लाल सागर में 100 से अधिक व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया और दो जहाजों को डुबो दिया, जिससे चार नाविकों की मौत हो गई। इन हमलों के कारण लाल सागर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर प्रभाव पड़ा। हालांकि, अमेरिका द्वारा हूतियों पर किए गए हमलों में कितने लोग मारे गए और किन ठिकानों को निशाना बनाया गया, इस बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। हूतियों ने भी अपने हमलों की जानकारी बहुत कम साझा की है।

Houthi scam america loss 200 million dollars

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2025 | 04:36 PM

Topics:  

  • America
  • Houthi
  • Israel
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.