ट्रंप के वादे पर हिंदू अमेरिकी हुए गदगद, जमकर की पूर्व राष्ट्रपति की तारीफ
रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के वादे पर हिंदू अमेरिकी समूह गदगद हो उठे। हिंदू अमेरिकी समूहों ने ट्रंप की सराहना की। ट्रंप ने बांग्लादेश में हिंदुओं ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के खिलाफ बर्बर हिंसा की कड़ी निंदा की।
- Written By: साक्षी सिंह
डोनाल्ड ट्रंप
वाशिंगटन: रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के वादे पर हिंदू अमेरिकी समूह गदगद हो उठे। हिंदू अमेरिकी समूहों ने ट्रंप की सराहना की। हिंदूज फॉर अमेरिका फर्स्ट के संस्थापक और अध्यक्ष उत्सव संदूजा ने कहा कि वे पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के बहुत आभारी हैं।
संदूजा ने कहा कि मैं पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का बहुत आभारी हूं, हमेशा आभारी रहूंगा और हमेशा सराहना करूंगा। यह निराशाजनक है कि कमला हैरिस ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा। मुझे लगता है कि इससे इस चुनाव में बड़ा बदलाव आने वाला है।
ये भी पढ़ें:-अमेरिका ने चीन से मांगी मदद, शी जिनपिंग को सौंपी पुतिन को समझाने की जिम्मेदारी
सम्बंधित ख़बरें
हिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
US Iran War: 13 दिन बाद अमेरिका ने रोका ईरान पर हमला, ट्रंप के खिलाफ जाकर जेडी वेंस ने रुकवाई जंग
Canada Forest Fire: ‘साफ हवा, साफ बॉर्डर’! कनाडा की आग पर भड़के ट्रंप, शेयर की AI ‘एयर फिल्टर’ तस्वीर
Brazil Election: ट्रंप के दो अफसरों को नहीं मिला वीजा, ब्राजील चुनाव में दखल देने की साजिश हुई नाकाम
कमला हैरिस से नाराज हिंदू अमेरिकी
हिंदूएक्शन ने भी ट्रंप के बयान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। भारतीय-अमेरिकी नाथन पुनवानी ने कहा कि नैतिक स्पष्टता दिखाने और बांग्लादेश में हिंदू विरोधी नरसंहार की स्पष्ट निंदा करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद। हिंदू अमेरिकी समूहों ने ट्रंप की अमेरिका और बांग्लादेश समेत दुनिया भर में हिंदुओं के मानवाधिकारों की रक्षा करने और उन्हें कट्टरपंथी वामपंथ के धर्म-विरोधी एजेंडे से बचाने के वादे को लेकर पूर्व राष्ट्रपति की सराहना की है।
ट्रंप ने और क्या कहा
दरअसल, गुरुवार को दिवाली की शुभकामनाओं में ट्रंप ने बांग्लादेश में हिंदुओं ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के खिलाफ बर्बर हिंसा की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने कहा कि वहां पूरी तरह अराजकता की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मेरे निगरानी में ऐसा कभी नहीं होता।
कमला हैरिस पर साधा निशाना
कमला हैरिस और जो बाइडन ने दुनिया भर में अमेरिका में हिंदुओं की अनदेखी की है। वे इजरायल से लेकर यूक्रेन और हमारी अपनी दक्षिणी सीमा तक तबाही मचा चुके हैं, लेकिन हम अमेरिका को फिर से मजबूत बनाएंगे और पूरी ताकत से शांति को वापस लाएंगे।
ये भी पढ़ें:–पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी विमान से उतरते समय हुए इंजर्ड, टूटी पैर की हड्डी
पीएम मोदी को बताया अच्छा दोस्त
ट्रंप ने कहा कि हम कट्टरपंथी वामपंथियों के धर्म-विरोधी एजेंडे से भी हिंदू अमेरिकियों की रक्षा करेंगे। हम आपकी आजादी के लिए लड़ेंगे। मेरे प्रशासन के तहत, हम भारत और मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अपनी महान साझेदारी को भी मजबूत करेंगे।
