-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- America Called On China To Use Its Influence On Russia North Korea
अमेरिका ने चीन से मांगी मदद, शी जिनपिंग को सौंपी पुतिन को समझाने की जिम्मेदारी
- Written By: साक्षी सिंह
यूक्रेन और रूस में संघर्ष जारी है। अब उत्तर कारिया भी रूस का साथ दे रहा है। इसे देख अमेरिका ने चीन से मदद मांगी है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने चीन से मॉस्को और प्योंगयांग पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

तस्वीर में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
वाशिंगटन: यूक्रेन और रूस में संघर्ष जारी है। अब उत्तर कारिया भी रूस का साथ दे रहा है। इसे देख अमेरिका ने चीन से मदद मांगी है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में मदद के लिए रूस को उत्तर कोरिया द्वारा हजारों सैनिक भेजे गए हैं। अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने चीन से मॉस्को और प्योंगयांग पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है। ताकि तनाव को बढ़ने से रोका जा सके। फिलहाल चीन इन घटनाक्रमों पर अभी तक चुप्पी साध रखी है।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में तीन शीर्ष अमेरिकी राजनयिकों ने अमेरिका में चीन के राजदूत के साथ मुलाकात की। जिसमें अमेरिकी चिंताओं पर जोर दिया गया और चीन से अनुरोध किया गया कि वह उत्तर कोरिया और रूस के सहयोग को कम करने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करे।
ये भी पढ़ें:-पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी विमान से उतरते समय हुए इंजर्ड, टूटी पैर की हड्डी
सम्बंधित ख़बरें
ईरानी जहाज पर हमले के बाद भड़का ईरान, यूक्रेन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग, EU से क्या बोले अराघची?
कैस्पियन सागर में ईरानी जहाज पर यूक्रेन का हमला, तेहरान की खुली धमकी- अब भुगतने होंगे गंभीर नतीजे
Canada Forest Fire: ‘साफ हवा, साफ बॉर्डर’! कनाडा की आग पर भड़के ट्रंप, शेयर की AI ‘एयर फिल्टर’ तस्वीर
चीन पर टूटा टाइफून नोल का कहर, 3 लाख से अधिक लोगों को छोड़ना पड़ा घर; सैकड़ों उड़ानें रद्द
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को कहा कि दोनों पक्षों के बीच इस सप्ताह ठोस बातचीत हुई। चीन, अमेरिका की इन अपेक्षाओं से भली भांति परचित है। कि वे इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करेंगे।
यूक्रेन संकट पर चीन की स्थिति स्पष्ट
ब्लिंकन ने वाशिंगटन में रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और उनके दक्षिण कोरियाई समकक्षों के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लेकिन मुझे लगता है कि यह मांग न केवल हमारी बल्कि दुनिया भर के और भी देशों की है। वाशिंगटन में चीनी दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंगयु ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन संकट पर चीन की स्थिति तर्कयुक्त और स्पष्ट है।
यूक्रेन के खिलाफ क्रेमलिन में जंग की तैयारी
लियू ने कहा कि चीन की यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान और शांति वार्ता के लिए प्रयास जारी है। यह रुख लगातार बना हुआ है। चीन इस दिशा में रचनात्मक भूमिका निभाने की हर संभव कोशिश करेगा। अमेरिका का कहना है कि 8 000 उत्तर कोरियाई सैनिक यूक्रेन की सीमा के पास रूस में हैं। इससे ये भी आशंका है कि रूस और उत्तर कोरिया आगामी दिनों में यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ क्रेमलिन की लड़ाई में मदद करने की तैयारी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:-Spain Floods: स्पेन में अचानक आई बाढ़ ने मचाया कहर, 158 लोगों की मौत
चीन की नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
हालांकि चीन ने रूस और उत्तर काेरिया के इस कदम पर अभी तक सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है। चीन ने रूस के साथ असीमित साझेदारी स्थापित की है। साथ ही वह उत्तर कोरिया का एक प्रमुख सहयोगी भी रहा है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि बीजिंग रूस और उत्तर कोरिया के बीच घनिष्ठ सैन्य साझेदारी को शायद नहीं स्वीकार करेगा। क्योंकि वह इसे क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने वाला मानता है।
America called on china to use its influence on russia north korea
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फडणवीस ने नागपुर से किया ऐलान, मनपा भर्ती को हरी झंडी, 579 कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र
Jul 27, 2026 | 07:00 AMरूस ने रद्द की सेंट पीटर्सबर्ग नेवी डे परेड, यूक्रेनी ड्रोन हमलों के डर से पुतिन का बड़ा फैसला, इंटरनेट भी ठप
Jul 27, 2026 | 06:57 AMLIVEआज की ताजा खबर 27 जुलाई LIVE: संसद में परीक्षा कानून संशोधन बिल होगा पेश, CWG में राजा मुथुपांडी ने जीता रजत
Jul 27, 2026 | 06:55 AMकई दिनों की उमस से मिलेगी राहत, तापमान में आएगी गिरावट; महीने के अंत तक रुक-रुक कर बारिश का अनुमान
Jul 27, 2026 | 06:51 AMBirthday Horoscope: 27 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए सफलता और नई जिम्मेदारियों का साल, पढ़ें जन्मदिन राशिफल
Jul 27, 2026 | 06:15 AMबारिश बनेगी मुसीबत; दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Jul 27, 2026 | 06:14 AM11 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, ‘शोले’ के गब्बर बन अमजद खान ने बदल दी बॉलीवुड के विलेन की परिभाषा
Jul 27, 2026 | 06:09 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














