हिज्बुल्लाह का काउंटर अटैक, उत्तरी इजरायल के हाइफा को बनाया टारगेट
हिज्बुल्लाह ने इजरायल के तीसरे सबसे बड़े शहर हाइफा पर रॉकेट से अटैक किया है, जिसमें 10 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। हिज्बुल्लाह की मानें तो उसने हाइफा के दक्षिण में स्थित एक सैन्य अड्डे को अपना निशाना बनाया है।
- Written By: मृणाल पाठक
इजरायल के हाइफा पर हिजबुल्लाह का हमला (सौजन्यः वीडियो)
तेल अवीव: इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अब हिज्बुल्लाह ने इजरायल के तीसरे सबसे बड़े शहर हाइफा पर रॉकेट से अटैक किया है, जिसमें 10 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। हिज्बुल्लाह की मानें तो उसने हाइफा के दक्षिण में स्थित एक सैन्य अड्डे को अपना निशाना बनाया है।
हिज्बुल्लाह ने इस हमले के लिए ‘फादी 1’ मिसाइलों का इस्तेमाल किया। इस हमले से पहले इजरायल ने रविवार को उत्तरी गाजा और दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले किए थे। जहां फिलिस्तीनी अधिकारियों ने बताया था कि एक मस्जिद पर मिसाइल हमले में कम से कम 19 लोगों ने अपनी जान गंवाई और 50 से अधिक घायल हो गए थे।
#WATCH | Amid ongoing conflict between Israel and the Lebanese armed movement Hezbollah, rockets from Lebanon were intercepted by Israel, house has been damaged in Haifa in northern Israel. (Source – Reuters) pic.twitter.com/jY6oigtqZ2 — ANI (@ANI) October 7, 2024
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: क्या अमेरिका-इजराइल रिश्तों में आई दरार? खुफिया गतिविधियों पर बढ़ी चिंता
सात समंदर पार बजा छत्रपति शिवाजी महाराज का डंका, इजरायल लगाने जा रहा है खास मूर्ति, बनेगा दोस्ती का प्रतीक
इजराइल में स्थापित होगी शिवाजी महाराज की प्रतिमा; जनरल काउंसेल ने किया सीएम फडणवीस से मार्गदर्शन का अनुरोध
मोसाद चीफ बदलते ही इजरायली पीएम के बदले तेवर, ईरान को चेतावनी- दोबारा हमारे अस्तित्व के लिए नहीं बनेगा खतरा
इजरायली सेना ने सोमवार सुबह कहा कि हिज्बुल्लाह ने दो रॉकेट हाइफा पर और पांच हाइफा से 65 किलोमीटर दूर तिबेरियास पर गिराए हैं। इजरायली सेना ने बताया कि हिज्बुल्लाह के रॉकेट हमलों ने कुछ इमारतों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। वहीं कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सीसीटीवी कैमरे में इस हमले का वीडियो रिकॉर्ड हुआ है, जहां रॉकेट से किए गए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- 2015 में मोसाद ने तैयार कर ली थी पेजर हमले की रणनीति! जानिए कैसे इतने बड़े ख़तरे से अनजान रहा गया हिज्बुल्लाह
वहीं इजरायली सेना ने जानकारी दी कि उसने बेरूत में हिज्बुल्लाह के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हवाई हमले किए, जिसमें इंटेलिजेंस इकाइयों, कमांड सेंटर और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर साइट्स भी शामिल हैं। ऐसे में एबीसी न्यूज के अनुसार, हमले के बारे में अधिक जानकारी देते हुए आईडीएफ ने बताया कि जिन अन्य जगहों पर हमला हुआ है उनमें दक्षिणी लेबनान और बेका शामिल हैं, जिनमें ‘हथियार भंडारण सुविधाएं, आतंकवादी बुनियादी ढांचा स्थल, एक कमांड सेंटर और एक लांचर’ शामिल हैं।
