एलियन से जुड़ी हॉकिंग की भविष्यवाणी हो रही है सच, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
स्टीफन हॉकिंग ने एलियंस से संपर्क को लेकर दी चेतावनी अब सच होती दिख रही है। वैज्ञानिकों ने रहस्यमयी अंतरिक्ष वस्तु को संभावित शत्रुतापूर्ण UFO बताया है, जो खतरे का संकेत हो सकता है।
- Written By: अक्षय साहू
सच हो सकती है हॉकिंग की भविष्यवाणी (फोटो- सोशल मीडिया)
Hawking Alien Prediction: महान ब्रिटीश वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने 21 साल पहले एलियन को लेकर भविष्यवाणी की थी इंसानों को उनसे संपर्क करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। हॉकिंग ने दावा कि था कि एलियन से संपर्क करना इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हाल ही कुछ वैज्ञानिकों ने खगोलीय घटनाओं के आधार पर हॉकिंग की भविष्यवाणी को सच बताते हुए चेतावनी दी है।
स्टीफन हॉकिंग ने 2004 में कहा था, उन्नत सभ्यताओं का आदिम जातियों से सामना इतिहास में कभी सुखद नहीं रहा। दोनों एक ही प्रजाति के थे, फिर भी उन्होंने कम विकसित सभ्यताओं को नष्ट कर दिया। हॉकिंग ने कहा था कि मुझे लगता है कि एलियनों के मामले में हमें बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।
पृथ्वी के पास से गुजर सकता है UFO
स्टीफन हॉकिंग की 2004 में दी गई चेतावनी पर लोगों का ध्यान एक बार फिर से तब गया, जब हार्वर्ड विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्री प्रोफेसर एवी लोएब ने दावा किया कि, साल के अंत में पृथ्वी के पास से गुजरने वाली एक रहस्यमयी वस्तु एक शत्रुतापूर्ण UFO हो सकती है। इससे 3I/ATLAS नाम दिया गया है। कुछ वैज्ञानिक इसे एक सामान्य धूमकेतु मानते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
लोएब का कहना है कि इस वस्तु की असाधारण गति और अनोखा मार्ग यह संकेत देते हैं कि यह किसी कृत्रिम रूप से बनाई गई चीज़ हो सकती है। उनका मानना है कि यह यान और इसे संचालित करने वाले प्राणी हमारे सौरमंडल में दो संभावित मंशाओं के साथ आए होंगे। या तो वे शांतिपूर्ण उद्देश्यों से आए हैं, या फिर उनके इरादे शत्रुतापूर्ण हो सकते हैं। लोएब इस स्थिति को ‘इंटेलिजेंस ट्रैप’ यानी ‘बुद्धिमत्ता का जाल’ कहते हैं, जहां जरूरत से ज़्यादा आत्मविश्वास विनाशकारी नतीजों का कारण बन सकता है।
ये भी पढ़ें- भुखमरी-कंकाल शरीर… इजरायली बंधक की क्रब खोदते VIDEO वायरल, नेतन्याहू भड़के
भविष्यवाणी सच हुई तब क्या?
लोएब ने दावा किया है कि अगर स्टीफन हॉकिंग की भविष्यवाणी सच होती है तो इसके परिणाम इंसानी सभ्यता के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। हॉकिंग ने अपनी मौत से पहले ही कहा था कि अगर हम उन्नत सभ्यता से मिलते हैं, तो ये बिलकुल वैसा होगा जैसा मूल अमेरिकियों का पहली बार क्रिस्टोफर कोलंबस से सामना हुआ था। मतलब उसका विनाश निश्चित है जो कम उन्नत है।
