Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लश्कर के कैंप में हमास के आतंकी नाजी जहीर की एंट्री, अल्लाह हु अकबर से गूंज उठी महफिल, देखें VIDEO

Lashkar-e-Taiba Terror Camp: पाकिस्तान और आतंकवादी संगठनों का पुराना गठजोड़ फिर सामने आया। हमास और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी संगठनों के बीच दोस्ताना और रणनीतिक संबंध मजबूत होते दिख रहे हैं।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jan 07, 2026 | 01:32 PM

हमास आतंकी नाजी जहीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Hamas Terrorist Naji Zaheer in LeT Camp: पाकिस्तान खुद को आतंकवाद से परेशान देश की तरह पेश करता है, हालांकि दुनिया के सामने कई बार उसके इस सफेद झूठ पर से पर्दा उठ चुका है। इतिहास गवाह है कि यह देश अपनी सीमा पर सक्रिय आतंकी समूहों को समर्थन और शरण देता रहा है। एक बार फिर ऐसी घटना सामने आई है जिसने पाकिस्तान के आतंकवादी सहयोग को बेनकाब कर दिया है। हाल के दिनों में यह देखा गया कि हमास और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकियों के बीच संबंध और भी गहरे होते जा रहे हैं।

हाल ही में हमास के एक बड़े आतंकी कमांडर नजी जहीर ने लश्कर-ए-तैयबा के कैंप का दौरा किया, जहां उन्हें चीफ गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया गया। यह घटना साफ संकेत देती है कि दोनों संगठनों के बीच दोस्ताना और रणनीतिक संबंध स्थापित हो रहे हैं। जहीर को गुजरांवाला में पाकिस्तान मार्कजी मुस्लिम लीग (PMML) के कार्यक्रम में भी देखा गया, जहां उन्होंने LeT के कमांडर राशिद अली संधू के साथ एक ही स्टेज साझा की। 

लश्कर-हमास के बीच बढ़ती नजदीकी

पाकिस्तान मार्कजी मुस्लिम लीग को व्यापक रूप से LeT का राजनीतिक मोर्चा माना जाता है और संधू संगठन के मुखिया के रूप में कवर की भूमिका निभाते हैं। नजी जहीर पहले भी कई बार पाकिस्तान आ चुके हैं। फरवरी 2025 में उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) का दौरा किया और वहां LeT व जैश-ए-मोहम्मद के कमांडरों के साथ मिलकर भारत-विरोधी रैली को संबोधित किया। 

सम्बंधित ख़बरें

Venezuela पर भारत का बड़ा बयान, एस. जयशंकर ने कहा- ‘हिंसा नहीं, बातचीत से निकले समाधान’

T20 World Cup से पहले पाकिस्तान से भिड़ेगी श्रीलंका…पहला मुकाबला आज, किसका पलड़ा रहा है भारी?

अमेरिका से सीधे जंग की तैयारी! रूस ने वेनेजुएला के पास तैनात की पनडुब्बी-युद्धपोत, मचा हड़कंप

कनाडा ने ट्रंप से की बगावत! विदेश मंत्री करेंगी ग्रीनलैंड का दौरा, कॉन्सुलेट खोलने की भी तैयारी

“Boots on the ground” in Gaza? No boots moved- Hamas terrorist Naji Zaheer landed in Pakistan, headlining a LeT terror camp in Gujranwala. The question answers itself:
Why go overseas when jihad finds a safe home in Pakistan? pic.twitter.com/LJ8JQ6ILPu
— The Alternate Media (@AlternateMediaX) January 7, 2026


यह दौरा पहलगाम आतंकी हमले से कुछ ही हफ्तों पहले हुआ था। जहीर का पाकिस्तान से संबंध अक्टूबर 2023 में और मजबूत हो गया था, जब उन्होंने जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजल-उर-रहमान से मुलाकात की और पेशावर में मुफ्ती महमूद कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें:  फिर आया भूकंप…तीव्रता इतनी कि घरों से भागे लोग

कई बार पाकिस्तान आ चुका है जहीर

नवंबर 2023 में जहीर कराची में “तूफान-ए-अक्सा” कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। जनवरी 2024 में कराची प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत की, और अप्रैल 2024 में उन्हें इस्लामाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने सम्मानित किया। जहीर का बार-बार पाकिस्तान आना इस तथ्य की पुष्टि करता है कि हमास और लश्कर-ए-तैयबा के बीच अब सहयोग केवल अवसरिक नहीं, बल्कि स्थायी और गहरा होता जा रहा है। यह घटना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की आतंकवाद समर्थक छवि को और स्पष्ट करती है

Hamas terrorist naji zaheer lashkar e taiba terror camp pakistan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 07, 2026 | 01:31 PM

Topics:  

  • Hamas
  • Latest News
  • Pakistan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.