Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भगत सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान की खबरों पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, दर्ज कराया विरोध

भारत ने शहीद भगत सिंह के खिलाफ पाकिस्तान में आपत्तिजनक टिप्पणियों के बारे में हाल में सामने आईं खबरों पर गौर किया। इस मुद्दे पर इस्लामाबाद के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Dec 06, 2024 | 07:09 PM

भगत सिंह की फाइल फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत ने शहीद भगत सिंह के खिलाफ पाकिस्तान में आपत्तिजनक टिप्पणियों के बारे में हाल में सामने आईं खबरों पर गौर किया। इस मुद्दे पर इस्लामाबाद के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि भारत पड़ोसी देश में सांस्कृतिक विरासत पर हमलों, बढ़ती असहिष्णुता और अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति सम्मान की कमी’ से संबंधित मुद्दे उठाता रहा है।

विदेश राज्य मंत्री ने एक सवाल के लिखित उत्तर में कहा कि भारत ने शहीद भगत सिंह के खिलाफ पाकिस्तान में आपत्तिजनक टिप्पणियों के बारे में हाल में सामने आईं खबरों पर गौर किया। इस मुद्दे पर इस्लामाबाद के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान में शहीद भगत सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों के बारे में हाल में सामने आईं खबरों पर गौर किया है और राजनयिक चैनलों के माध्यम से इस घटना पर पाकिस्तान सरकार के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट बने NYT के मोस्ट स्टाइलिश पीपल 2024, इन सितारों के नाम भी है लिस्ट में शामिल

सम्बंधित ख़बरें

रूस-पाक की नई जुगलबंदी: भारत के बाद अब पाकिस्तान से दोस्ती बढ़ा रहा मॉस्को, शुरू होगा सीधा व्यापार

बलूच लिबरेशन आर्मी का अल्टीमेटम: 7 पाकिस्तानी सैनिकों को बनाया बंधक, रिहाई के लिए रखी बड़ी शर्त

तारिक रहमान का शपथ ग्रहण: भारत-पाक समेत 13 देशों को न्योता, बांग्लादेश में होगी नई शुरुआत

कराची में बवाल: बुनियादी सुविधाओं के लिए प्रदर्शन, पुलिस ने की लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े

मंत्री ने कहा कि सरकार और पूरा देश भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद भगत सिंह के अमूल्य योगदान का सम्मान करता है। पाकिस्तान की पंजाब सरकार के महाधिवक्ता असगर लेघारी ने पिछले महीने लाहौर उच्च न्यायालय में एक सुनवाई के दौरान कथित तौर पर भगत सिंह के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि हर साल भारत और विदेशों में मनाई जाती है।

पाकिस्तान-बांग्लादेश में मजबूती

एक अन्य सवाल के लिखित उत्तर में सिंह ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच इतिहास, संस्कृति, भाषा और कई अन्य समानताओं के गहरे संबंध हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के साथ भारत के संबंध अपने आप में अलग हैं और बांग्लादेश के तीसरे देशों के साथ संबंधों से स्वतंत्र हैं। सिंह का यह बयान इस सवाल पर आया कि क्या सरकार ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के दृष्टिकोण में आए बदलाव पर ध्यान दिया है, क्योंकि वह पाकिस्तान के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए काम कर रही है।

बारीकी से नजर रखी जा रही है

विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंध एक बहुआयामी साझेदारी की तरह रहे हैं। जो दोनों देशों के लोगों को व्यापार और निवेश, बढ़े हुए कनेक्टिविटी और लोगों के बीच ज्यादा आदान-प्रदान के जरिए लाभ पहुंचाती है। सिंह ने कहा कि सरकार भारत के राष्ट्रीय हितों पर असर डालने वाले सभी घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रखती है और इसे सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक उपाय करती है।

सीरिया में बांग्लादेश जैसे हालात, दमिश्क पहुंचे इस्लामी विद्रोही; खतरे में बशर अल-असद की सत्ता

एक अन्य सवाल के जवाब में सिंह ने अमेरिकी सरकार के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साल नवंबर से इस साल अक्टूबर की अवधि के दौरान कुल 519 भारतीय नागरिकों को भारत निर्वासित किया गया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) के मुताबिक, अमेरिका से भारत भेजे गए भारतीय नागरिकों को निष्कासन का आदेश दिया गया था, क्योंकि सक्षम प्राधिकारियों ने उन्हें अमेरिका में रहने के लिए अनधिकृत घोषित कर दिया था।

Government says protest lodged with pakistan over reports of objectionable remarks against bhagat singh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 06, 2024 | 07:09 PM

Topics:  

  • New Delhi
  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.