ईरान को संभालने के चक्कर में औंधे मुंह गिरे पाकिस्तान के डिप्टी PM, सोशल मीडिया पर शर्मनाक VIDEO वायरल
Pakistan Iran Peace Talks: इस्लामाबाद में मिस्र के विदेश मंत्री के स्वागत के दौरान पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिर पड़े। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
- Written By: अक्षय साहू
पब्लिक इवेंट में लड़खड़ाकर गिर पड़े पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ishaq Dar’s Red Carpet Fall: पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार हाल ही में एक शर्मनाक स्थिति में फंस गए। रविवार को इस्लामाबाद में मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलत्ती का स्वागत करते समय इशाक डार रेड कार्पेट पर लड़खड़ाकर गिर पड़े। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर पाकिस्तान और उसके नेताओं का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।
वीडियो में दिखाया गया है कि इशाक डार मिस्र के नेता का अभिवादन करने के लिए आगे बढ़ते हैं, लेकिन संतुलन खोने के कारण जमीन पर गिर जाते हैं। इसके तुरंत बाद सुरक्षा कर्मी उन्हें उठाते हैं और स्थिति को संभालते हैं। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की टिप्पणियां और मीम्स बनकर वायरल हो गए, जिनमें पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
ईरान युद्ध में शांति के लिए वार्ता
इस घटना का समय भी खास महत्व रखता है। मिडिल ईस्ट के तनावपूर्ण माहौल के बीच पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र और सऊदी अरब के बीच दो दिवसीय वार्ता चल रही है, जिसका उद्देश्य ईरान युद्ध को शांत करने की कोशिश करना है। हालांकि इस वार्ता में अमेरिका और इजरायल शामिल नहीं हैं, जो इस प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने वाले प्रमुख खिलाड़ी माने जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
तेज आंधी में बाइक पर फंसे परिवार की शख्स ने की मदद, इंसानियत से भरा VIDEO वायरल
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
نائب وزیراعظم اسحاق ڈار دفتر خارجہ میں مہمان وزرا خارجہ کا استقبال کرتے ہوئے فرش پر گر گئے۔ شکر ہے محفوظ رہے!!! pic.twitter.com/v82rMi3KOp — Nadir Baloch (@BalochNadir5) March 29, 2026
शहबाज ने ईरानी राष्ट्रपति से की बातचीत
हाल के हफ्तों में इस्लामाबाद ने अपनी कूटनीतिक गतिविधियों को तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से लगातार संपर्क में हैं। वहीं अधिकारियों ने बातचीत के लिए जगह बनाने के प्रयास में कई क्षेत्रीय पक्षों से संपर्क साधा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अमेरिका-ईरान कूटनीति के अप्रत्यक्ष प्रतिभागी इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं, हालांकि अभी तक कोई औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश से चल रहा था ‘आतंकी खेल’, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा लश्कर आतंकी, ISI के इशारे पर रच रहा था साजिश
विश्लेषकों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि को प्रभावित कर सकती हैं। उप प्रधानमंत्री का गिरना सिर्फ एक शारीरिक दुर्घटना नहीं है, बल्कि इसे राजनीतिक और कूटनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पाकिस्तान की राजनयिक साख पर सवाल उठाए हैं, जबकि देश के नेताओं की पेशेवर छवि भी कुछ हद तक धूमिल हुई है।
