- Hindi News »
- Entertainment »
- Anant Ambani Radhika Merchant Become New York Times Most Stylish People 2024 These Stars Are Also Included In The List
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट बने NYT के मोस्ट स्टाइलिश पीपल 2024, इन सितारों के नाम भी है लिस्ट में शामिल
अनंत और राधिका ने अपने नाम एक और खिताब जोड़ लिया है। दोनों को द न्यूयॉर्क टाइम की मोस्ट स्टाइलिश पीपल ऑफ 2024 की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में और भी कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट (सौ. सोशल मीडिया)
Most Stylish People 2024: साल 2024 अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट के लिए बहेत खास रहा है। दोनों इस साल शादी के बंधन में बंधे। इस आलीशान शादी की गवाह पुरी दुनिया बनी। वहीं, अनंत और राधिका ने अपने नाम एक और खिताब जोड़ लिया है। दोनों को द न्यूयॉर्क टाइम मोस्ट स्टाइलिश पीपल ऑफ 2024 की लिस्ट में शामिल किया गया है। राधिका और अनंत की शादी का लुक पुरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया। बता दें कि इस लिस्ट में और भी कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं। जिसमें कुल 63 लोगों का नाम है।
अनंत-राधिका के अलावा इन बड़े सितारों का नाम है शामिल
न्यूयॉर्क टाइम्स की मोस्ट स्टाइलिश पीपल 2024 की लिस्ट में अनंत और राधिका के अलावा जूल्स लेब्रोन, बियोंसे और एलेक्स कपूर जैसे बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा एडेल, चार्ली एक्ससीएक्स, कोलमैन डोमिंगो, डेनियल क्रेग, डेमी मूर, दक्षिण कोरियाई शार्पशूटर किम येजी, हसन मिन्हाज, एरियाना ग्रांडे, और अन्य कई मशहूर हस्तियों का नाम शामिल किया गया है।
द न्यूयॉर्क टाइम्स ने राधिका और अनंत की शादी के खास पलों को याद किया और कहा कि एक रेड कारपेट, रिहाना और उनकी शादी से पहले के जश्न और विवाह में सब कुछ शामिल था। अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की शादी इस साल 12 जुलाई को हुई थी। दोनों ने मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शानदार तरीके से शादी की। जिसकी चर्चा दुनियाभर में की गई। इस शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के सितारों ने शिरकत की थी।
सम्बंधित ख़बरें
वन्यजीवों के लिए अनंत अंबानी को ‘ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’, ‘वनतारा’ को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर पहुंचे अनंत अंबानी के वंतारा सेंटर, बोले- यहां के जानवर मुझसे बेहतर…
Punjab Flood: रिलायंस फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाए हाथ, जानिए कैसे घर-घर पहुंचायी मदद
Ganesh Chaturthi 2025: अनंत अंबानी से लेकर सेलेब्स तक बप्पा के स्वागत में हुए मग्न, वीडियोज आए सामने
राधिका और अनंत की शादी इन लोगों ने की शिरकत
अंबानी परिवार की इस शादी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। उनके अलावा इस ग्रैंड शादी में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, टोनी ब्लेयर, जॉन सीना, किम कार्दशियन, क्लो कार्दशियन, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर जैसे कई बड़े सेलेब्स शामिल थे। इस शादी की वजह से अनंत और राधिका का ग्लोबल रूप से पहचान मिली। उन्होंने शादी से पहले विदेश में प्री वेडिंग शूट भी किया था।
मनोरंजन से जुड़ी की अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
Anant ambani radhika merchant become new york times most stylish people 2024 these stars are also included in the list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्कूल में फोन ले जाना पड़ेगा महंगा, बच्चों की पढ़ाई और दिमाग पर असर, दुनिया भर में बढ़ा बैन
Apr 04, 2026 | 03:59 AMAaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!
Apr 04, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
Apr 03, 2026 | 11:25 PM‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM














