कराची ब्लास्ट में बाल-बाल बचे थे Sonu Nigam, मौत के साए में भी नहीं रोका कॉन्सर्ट, फिर याद किए वो दिन
Sonu Nigam Concert Pakistan: सोनू निगम ने एक बार फिर 2004 कराची ब्लास्ट को याद किया, जहां मौत से बचने के बाद भी उन्होंने शो कैंसल नहीं किया था। ऐसे में चलिए जानते हैं दिल दहला देने वाला पूरा किस्सा।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सोनू निगम (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sonu Nigam Concert Karachi Blast: मशहूर सिंगर सोनू निगम एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि साल 2004 में हुआ एक खौफनाक हादसा है। हाल ही में उन्होंने एक रील रीशेयर की है, जिसमें कराची में हुए बम धमाके और उससे जुड़े अपने अनुभव को याद किया गया है।
यह घटना 10 अप्रैल 2004 की है, जब सोनू निगम पाकिस्तान के कराची शहर में कॉन्सर्ट के लिए पहुंचे थे। शो के वेन्यू के पास ही एक जोरदार बम धमाका हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। इस हादसे ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी थी।
ब्लास्ट के बावजूद सोनू निगम ने नहीं रोका शो
कराची ब्लास्ट के बाद स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनू निगम और उनकी टीम को तुरंत सुरक्षित जगह ले जाया गया। कुछ समय के लिए उन्हें होटल में रोका गया, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने हालात पर नजर रखी। इस दौरान दो विकल्प थे या तो शो कैंसल कर दिया जाए या फिर भारी सुरक्षा के बीच परफॉर्म किया जाए। आखिरकार टीम ने फैसला लिया कि शो जारी रहेगा, क्योंकि वापस लौटना और भी जोखिम भरा हो सकता था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
कॉन्सर्ट में गूंजे थे सुपरहिट गाने
हालात सामान्य होने के बाद सोनू निगम कड़ी सुरक्षा के बीच वेन्यू पर पहुंचे। उन्होंने स्टेज पर आते ही दर्शकों से संवाद किया और फिर अपने सुपरहिट गानों से माहौल को भावुक बना दिया। उन्होंने “क्या बेबसी है ये, क्या हैं मजबूरियां…” जैसे गाने गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। उस मुश्किल समय में भी लोगों ने तालियों और सीटियों से उनका हौसला बढ़ाया।
इस घटना में सोनू निगम बेहद करीब से मौत को छूकर निकले थे। बताया जाता है कि जिस जगह से उनकी बस गुजरी थी, उसके ठीक पीछे धमाका हुआ। अगर कुछ सेकंड का भी फर्क होता, तो नतीजा बेहद भयावह हो सकता था।
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की सक्सेस के बीच SRK संग दिखे Ranveer Singh, क्या खत्म हुई नाराजगी? फैंस ने उठाए सवाल
‘पाकिस्तान ने ही बचाया’
कॉन्सर्ट के आयोजक रहे फुरकान ने इस घटना को याद करते हुए बताया कि हर साल 10 अप्रैल को वे सोनू को मैसेज करते थे कि दोनों ने मौत को मात दी थी। सोनू ने भी एक बार कहा था कि “मुझ पर हमला यहीं हुआ, लेकिन मुझे बचाया भी पाकिस्तान ने।”
सोनू निगम इस घटना को अपनी आस्था से भी जोड़ते हैं। उनका मानना है कि हनुमान चलीसा का पाठ करने की वजह से वह सुरक्षित बच पाए। उन्होंने बताया था कि वह हर शो से पहले इसे पढ़ते हैं और इस घटना के बाद उनकी श्रद्धा और भी मजबूत हो गई।
