- Hindi News »
- World »
- Golconda Blue Diamond Auction In Geneva On 14 May 2025
जिनेवा में होगी भारत के शाही हीरे Golconda Blue की नीलामी, कीमत जानेंगे तो उड़ जाएंगे होश…
भारत के शाही गोलकोंडा ब्लू डायमंड की नीलामी जिनेवा में की जानी है। 14 मई को इसे नीलाम किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कीमती हीरे को वर्तमान के तेलंगाना गोलकोंडा की खदानों में प्राप्त किया गया था। इसकी कीमत आपको हैरान कर देगी...
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

भारत का शाही गोलकोंडा ब्लू डायमंड जेनेवा में होगा नीलाम
नई दिल्ली: भारत में केवल धर्म और संस्कृतियों का ही संगम नहीं है, यह अपने अंदर कई ऐतिहासिक शाही विरासत को भी समेटे हुए है। यही वजह है कि भारत पर कई बार मुगलों ने आक्रमण किया और बहुमूल्य शाही खजानों को लूटा। हालांकि इसके बाद भी भारत में ऐतिहासिक शाही आभूषणों की कमी नहीं है। देश की ऐसी ही शाही विरासत ऐतिहासिक गोलकोंडा ब्लू (Golconda Blue) की जिनेवा में क्रिस्टीदज के मैग्नीफिसेंट ज्वेल्स सेल में पहली बार नीलामी की जाएगी। खास बात ये है कि यहां फोर सीजन्स होटल डेस बर्गेस में यह ऑक्शन रखा गया है।
बताया जाता है कि यह ऐतिहासिक हीरा तेलंगाना स्थित गोलकुंडा की खुदाई के दौरान प्राप्त हुआ है। यहां से दुनिया के प्रसिद्ध हीरों का खनन हुआ है। अब ये गोलकोंडा ब्लू डायमंड 14 मई को जिनेवा में नीलामी के लिए रखा जाएगा। इसकी कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है।
क्या है गोलकोंडा ब्लू डायमंड की खासियत…
गोलकोंडा ब्लू डायमंड ऐतिहासिक नीले रंग का चमकदार हीरा है। इसे पेरिस के प्रसिद्ध डिजाइनर जेएआर ने एक आकर्षक अंगूठी में जड़ा है। यह हीरा 23.24 कैरट का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि 259 वर्ष के इतिहास में क्रिस्टी में इतना खास और बेशकीमती हीरे की नीलामी करने का मौका मिला है। यह क्रिस्सी के अपने आप में बहुत सम्मान की बात है।
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
Farakka Treaty: फरक्का संधि पर अड़ा बांग्लादेश, भारत से संबंध सुधारने के लिए रखी नई शर्त
नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
गोलकोंडा ब्लू डायमंड की कीमत हैरान कर देगी
ऐतिहासिक गोलकोंडा ब्लू डायमंड बेहद कीमती है। यह नीला चमकदार हीरा गोलकुंडा की मशहूर खदानों से ही वर्तमान में प्राप्त हुआ है। इसकी कीमत का अंदाजा लगाना आम व्यक्ति या स्वर्णकारों के बस के भी बाहर है। यह हमारे-आपकी तो सोच के भी बाहर है। खास अंगूठी में जड़े इस 23.24 कैरेट गोलकोंडा ब्लू हीरे की कीमत 300 से 430 करोड़ रुपये है।
राजशाही से जुड़ा है गोलकोंडा ब्लू का इतिहास
क्रिस्टी के अंतरराष्ट्रीय आभूषण प्रमुख राहुल कडाकिया ने बताया कि इस बेशकीमती हीरे पर कभी इंदौर और बड़ौदा के महाराजाओं को स्वामित्व रहा है। भारतीय राजघराने से इसका पुराना नाता रहा है। इंदौर के सम्राट महाराजा यशवंत राव होल्कर द्वितीय अपनी आधुनिक सोच और अंतरराष्ट्रीय जीवनशैली के लिए जाने जाते थे। 1920 से 1930 के दशक में उनका कार्यकाल काफी समृद्ध था। वर्ष 1923 में सम्राट के पिता ने इस खास हीरे का कंगन बनवाया था और दो गोलकोंडा पियर्स हीरे भी खरीदे थे।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
14 मई को होनी है नीलामी
उन्होंने एक दशक बाद मौबौसिन को अपना अधिकारिक जौहरी नियुक्त किया। उन्होंने इस शाही संग्रह को दोबारा डिजाइन किया और आकर्षक हीरों के हार के रूप में इंदौर पियर्स हीरों के साथ शामिल कर लिया। बाद में इसे न्यूयॉर्क के जोहरी हैरी विंस्टन ने खरीदा और सफेद हीरे के ब्रोच में जड़ दिया। बाद में यह ब्रोच बड़ौदा के महाराज के पास पहुंचा और शाही वंश के हाथों में पहुंचते हुए आगे बढ़ा। 14 ई को इस बेशकीमती हीरे की नीलामी होनी है।
Golconda blue diamond auction in geneva on 14 may 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













