गोवा अग्निकांड के आरोपी थाईलैंड भागे… लूथरा भाइयों के साथ दिखी ‘मिस्ट्री गर्ल’ कौन?
Goa Fire Fugitives: गोवा अग्निकांड के आरोपी गौरव और सौरभ लूथरा फ्लाइट से थाईलैंड भाग गए हैं। थाई अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दोनों के साथ एक रहस्यमय महिला भी थी। नाइट क्लब पर बुलडोजर एक्शन।
- Written By: प्रिया सिंह
गोवा अग्निकांड के आरोपी गौरव और सौरभ लूथरा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Thailand Mystery Girl Escape: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी के बाद से दोनों आरोपी भाई फरार हैं। गौरव और सौरभ लूथरा घटना के तुरंत बाद भारत छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे। इस सनसनीखेज मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। पता चला है कि ये दोनों भाई अकेले नहीं, बल्कि एक रहस्यमय महिला के साथ विदेश भागे हैं, जिसकी पहचान अभी तक साफ नहीं हो पाई है।
थाईलैंड भागे लूथरा भाइयों के साथ कौन है मिस्ट्री गर्ल?
गोवा नाइट क्लब में 6 दिसंबर की देर रात हुए भीषण अग्निकांड के बाद, मुख्य आरोपी गौरव और सौरभ लूथरा भारत से फरार हो गए हैं। थाईलैंड के अधिकारियों ने NDTV को पुष्टि की है कि ये भगोड़े लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड के फुकेट में छिपे हुए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि ये दोनों भाई अकेले नहीं भागे हैं, बल्कि उनके साथ एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ भी मौजूद थी।
फ्लाइट पकड़कर फुकेट भागे आरोपी
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी भाई घटना के कुछ ही घंटों बाद, 7 दिसंबर की सुबह साढ़े पांच बजे इंडिगो की फ्लाइट पकड़कर सीधे थाईलैंड के फुकेट के लिए रवाना हो गए थे। इमिग्रेशन रिकॉर्ड से यह पुष्टि हुई है कि उन्होंने मुंबई से उड़ान भरी थी। फुकेट में एक रात बिताने के बाद, दोनों भाई वहां से भी निकल गए। अब उनके दुबई भागने की आशंका जताई जा रही है। अगर वे दुबई पहुंच जाते हैं, तो उन्हें वापस भारत लाना कानूनी रूप से मुश्किल हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
बेल्जियम में 10 मंजिला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में मौजूद थे 200 से अधिक लोग, कई लोगों की मौत
गोवा की सोसाइटी में अमरावती पुलिस की रेड: करोड़ों का इंटरनेशनल साइबर घोटाला उजागर, महिला समेत 12 गिरफ्तार
लखनऊ अग्निकांड पर पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक कई नेताओं ने जताया दुख, जानें किसने क्या कहा
औने-पौने दाम में भारत का खनिज चीन को बेचा, ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां
मिस्ट्री गर्ल की पहचान पर सस्पेंस
दोनों लूथरा भाइयों के साथ मौजूद यह रहस्यमय महिला कौन है, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और जांच एजेंसियां भी इस मिस्ट्री गर्ल की पहचान नहीं कर पाई हैं। यह महिला उनकी पत्नी, कोई परिचित या कोई दोस्त भी हो सकती है। लूथरा भाइयों की गिरफ्तारी के बाद ही इस महिला की पहचान और मामले में उसकी भूमिका स्पष्ट हो पाएगी।
फरार आरोपियों के क्लब पर बुलडोजर एक्शन
एक तरफ लूथरा भाई विदेश में छिपे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ भारत में उनके नाइट क्लब पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। जिस नाइट क्लब में अग्निकांड हुआ था, मंगलवार को उस पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। इस बीच, गोवा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 8 दिसंबर की शाम तक दोनों आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करा दिया था।
यह भी पढ़ें: नवभारत विशेष: कानून से खिलवाड़ के कारण गोवा क्लब अग्निकांड
पुलिस जब एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्हें हिरासत में लेने के लिए दिल्ली स्थित उनके घर पहुंची, तब तक वे फरार हो चुके थे। पुलिस ने उनके घर पर एक कानूनी नोटिस भी चिपका दिया है। गोवा अग्निकांड में कुल 25 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी, जिसके बाद से ही इन भाइयों पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी तेज हो गई है।
