Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लखनऊ अग्निकांड पर पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक कई नेताओं ने जताया दुख, जानें किसने क्या कहा

Lucknow Fire Tragedy: अलीगंज में भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत और कई घायल हो गए। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 22, 2026 | 07:22 PM

पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

PM Modi Announces Compensation For Lucknow Aliganj Fire Tragedy: लखनऊ के अलीगंज में सोमवार को दिल दहला देने वाले अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर दिया है। इस भीषण अग्निकांड में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 से ज्यादा झुलसे स्टूडेंट्स को बाहर निकाले गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दर्दनाक घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाने की घोषणा की है।

पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी सोशल मीडिया संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। पीएम ने कहा कि मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है और अधिकारी हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।

Anguished by the loss of lives in a fire mishap in Lucknow, Uttar Pradesh. My condolences to the bereaved families. May the injured recover at the earliest. Rescue operations are underway and authorities are providing all possible assistance. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from… — PMO India (@PMOIndia) June 22, 2026

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ अग्निकांड के बाद CM योगी ने रद्द किया दौरा, लौट रहे राजधानी, 15 लोगों की मौत से पसरा मातम

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में 15 लोग जिंदा जले, चारों तरफ मची चीख-पुकार, डिप्टी CM मौके पर मौजूद

लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए छत से कूद रहे छात्र, खौफनाक VIDEO आया सामने

‘कांग्रेस चाहती थी बंगाल पाकिस्तान जाए’, PM मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में हादसे के पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है। पीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

राजनाथ सिंह ने व्यक्त किया गहरा शोक

लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट करते हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

#WATCH | Delhi: On the Lucknow fire incident, Defence Minister Rajnath Singh says, "I have just received information about an unfortunate fire incident in Lucknow that has resulted in loss of lives, a truly distressing tragedy. My heartfelt condolences go out to all the bereaved… pic.twitter.com/57GBIhZrhr — ANI (@ANI) June 22, 2026

यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड के बाद CM योगी ने रद्द किया दौरा, लौट रहे राजधानी, 15 लोगों की मौत से पसरा मातम

राहुल गांधी ने गहरा दुख व्यक्त किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 22, 2026

भावुक हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

लखनऊ में कोचिंग संस्थान के भीषण अग्निकांड पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भावुक नजर आए। मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम की आंखें नम हो गईं। डिप्टी सीएम ने कहा कि मैंने अपनी आंखों से 14 शव देखे हैं। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है।

#WATCH | Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak breaks down as he speaks on the Lucknow coaching institute fire incident. He says, "I have seen 14 bodies with my own eyes." pic.twitter.com/WuLhFpXIUw — ANI (@ANI) June 22, 2026

अलीगढ़ से वापस आ रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अलीगढ़ में सीएम योगी ने कहा कि मेरी हार्दिक इच्छा थी कि आज मैं अलीगढ़ में रहूं, लेकिन अभी मुझे जानकारी मिली है कि लखनऊ में  अग्निकांड की दुखद घटना हुई है, उसकी चपेट में कुछ बच्चे आये हैं। उनकी दुखद मौत हो गई है। इसलिए मुझे तत्काल वापस जाना पड़ रहा है। सीएम ने कहा कि जिन्होंने जान खोई है उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

सीएम ने इस पूरे मामले के लिए पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव गृह को भी मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

अखिलेश यादव ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि..जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं है। पूर्व सीएम ने आगे लिखा कि सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे साथ ही इसके पीछे के कारणों की ईमानदारी से जांच हो। बच्चे किसी के घर के भी हो सकते थे। भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके हमे ऐसी कोशिश होनी चाहिए।

लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि। जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे। ये एक बेहद दुखद घटना है। इसके पीछे के… — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 22, 2026

अलीगंज सेक्टर डी मे लगी आग

बता दें कि जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह अलीगंज सेक्टर डी इलाके में है। बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की कोचिंग औक हेड हॉपर स्टूडियो है। जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम किया जाता है। बताया जा रहा है कि आग की वजह से छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। एक छात्र ने पहले फ्लोर से कूद कर अपनी जान बचाई। वह नीचे ग्रिल पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि बेसमेंट में लगे AC में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।

Lucknow fire tragedy pm modi announces 2 lakh compensation victims families

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 07:12 PM

Topics:  

  • Fire Breakout
  • Lucknow Fire Tragedy
  • PM Naredra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.