-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Former Us President Trump Arrested Before Hearing Of Criminal Case In Court
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप अदालत में आपराधिक मामले की सुनवाई से पहले गिरफ्तार
- Written By: शुभम सोनडवले

Photo: Twitter
न्यूयॉर्क. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री को चुप कराने के बदले में धन देने संबंधी आपराधिक मामले की सुनवाई से पहले मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय में मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया। वह सुनवाई के लिए मैनहट्टन की अदालत पहुंचे थे।
ट्रंप के पहुंचने से पहले वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ट्रंप आठ कारों के काफिले से अदालत पहुंचे। उम्मीद है कि ट्रंप की उंगलियों की छाप ली जाएगी और अन्य प्रक्रियाओं का भी पालन किया जाएगा। ट्रंप की तस्वीर भी ली जा सकती है।
Former US President Donald Trump arrived at a Manhattan courthouse to be formally charged in a watershed moment as his supporters and detractors noisily rallied outside: Reuters (Pic: Reuters) pic.twitter.com/NnCanAIPD7 — ANI (@ANI) April 4, 2023
सीएनएन की खबर के मुताबिक, “अदालत में अपनी पेशी से पहले ट्रंप मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय में पुलिस हिरासत में हैं।” वह अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं जो आपराधिक मामले की सुनवाई का सामना करेंगे। वह न्यायाधीश जुआन मर्चेन के सामने आत्मसमर्पण करेंगे।
अमेरिका मीडिया ने ट्रंप के वकील के हवाले से बताया कि वर्ष 2024 में व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल होने के इच्छुक 74 वर्षीय रिपब्लिकन नेता अदालत के समक्ष आपराधिक मामले में दोषी होने से इनकार करेंगे। वह वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री स्टार्मी डेनियल को धन देने की वजह से इस मामले का सामना कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
अदालत में पेश होने के तुरंत बाद ट्रंप फ्लोरिडा वापस लौट जाएंगे और शाम को पाम बीच स्थित अपने घर मार-आ-लागो में बयान देंगे। उम्मीद की जा रही है कि ट्रंप के खिलाफ आरोपों की सुनवाई संक्षिप्त होगी।
सुनवाई के दौरान उन पर लगे अभियोग को पढ़ा जाएगा जिसमें 10 से 15 मिनट का समय लगने की उम्मीद है। हालांकि, ट्रंप ने आरोपों से इनकार किया है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक ट्रंप पर कारोबार से जुड़े 30 से अधिक अभियोग लगाए गए हैं। (एजेंसी)
Former us president trump arrested before hearing of criminal case in court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 06:01 PMमहाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMजिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














