US News: वाशिंगटन में में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी, पांच लोगों की मौत, किशोर हिरासत में
अमेरिका में सिएटल शहर के दक्षिण-पूर्व में स्थित एक मकान के अंदर सोमवार सुबह गोलाबारी की घटना सामने आई। हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक किशोर को हिरासत में लिया गया है।
- Written By: साक्षी सिंह
प्रतीकात्मक फोटो
फॉल सिटी: अमेरिका में सिएटल शहर के दक्षिण-पूर्व में स्थित एक मकान के अंदर सोमवार सुबह गोलाबारी की घटना सामने आई। हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक किशोर को हिरासत में लिया गया है।
किंग काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता माइक मेलिस ने सोमवार दोपहर पत्रकारों को बताया लोगों ने सुबह करीब पांच बजे पुलिस को फोन कर वाशिंगटन राज्य के फॉल सिटी में गोलीबारी की सूचना दी।
ये भी पढ़ें:-निज्जर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, हत्या से पहले रेगुलर कनाडाई खूफिया एजेंसी अधिकारियों से करता था मुलाकात
सम्बंधित ख़बरें
क्या डोनाल्ड ट्रंप का एक कदम जोहरान मामदानी के इरादों पर लगा देगा ग्रहण?
इस मुद्दे पर अमेरिका और रूस आमने-सामने, बाइडन प्रशासन के प्रतिबंधों को बताया गैरकानूनी
अमेरिकी कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, ट्रंप को सुनाई सजा…न जेल-न जुर्माना मिला अनोखा दंड
हश मनी मामले में ट्रंप की सजा पर रोक नहीं, कल सुनाई जाएगी सजा
घायलों का चल रहा इलाज
मेलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने तुरंत एक किशोर को हिरासत में ले लिया, जबकि गोलीबारी में घायल अन्य किशोर को सिएटल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि मकान के अंदर घुसने पर पुलिस को पांच लोगों के शव मिले। इनमें से दो वयस्क और तीन किशोर थे। अब तक किसी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें:-भारत-चीन के बीच तनाव दूर करने के लिए उठाने होंगे तीन कदम, सिर्फ LAC पेट्रोलिंग समझौते से नहीं बनेगी बात
मेलिस ने कहा कि प्रतीत होता है कि गोलीबारी में एक ही परिवार के सदस्य शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना से समुदाय को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले में किसी और को गिरफ्तार करने का कोई कारण नजर नहीं आता। बता दें कि अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटना सामने आती रहती है। इसमें लोगों की जानें भी जाती है। ऐसी घटना अब अमेरिका आम बात मालूम पड़ने लगा है। कहीं भी कभी गोलीबारी की वारदात घट जाती है।
