Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

London’s Heathrow Airport:लंदन के पावर हाउस में लगी भयंकर आग, बिजली आपूर्ति हुई बाधित; बंद करना पड़ा हीथ्रो हवाई अड्डा

London's Heathrow Airport: ब्रिटेन के एक पावर हाउस में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल से 150 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग के चलते इलाके में हजारों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लंदन का ही

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Mar 21, 2025 | 12:31 PM

लंदन के पावर हाउस में लगी भयंकर आग

Follow Us
Close
Follow Us:

लंदन: ब्रिटेन के एक विद्युत उपकेंद्र में भीषण आग लगने के कारण लंदन में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इस घटना का असर हीथ्रो हवाई अड्डे पर भी पड़ा, जिससे वहां का संचालन अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। बिजली कटौती के कारण हजारों घरों और हवाई यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के अनुसार, आग की वजह से शुक्रवार को भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।

पश्चिमी लंदन में एक विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण लगभग 150 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना के चलते हीथ्रो हवाई अड्डे को शुक्रवार को पूरे दिन के लिए बंद करने का निर्णय लेना पड़ा। हवाई अड्डा प्रशासन ने एक बयान में कहा कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन ने आगे बताया कि आने वाले दिनों में उड़ान सेवाओं में बड़े स्तर पर व्यवधान होने की संभावना है, इसलिए यात्रियों को हवाई अड्डे पर न आने की सलाह दी गई है। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ही संचालन शुरू करने और स्थिति की नई जानकारी देने की बात कही गई है।

विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

आग की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित

लंदन अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां और करीब 70 अग्निशमन कर्मी मौके पर तैनात हैं। सहायक आयुक्त पैट गॉलबोर्न ने बताया कि आग की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे कई घरों और स्थानीय व्यवसायों पर असर पड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि व्यवधान को कम करने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में उपकेंद्र से उठती ऊंची लपटें और घने धुएं के गुबार स्पष्ट रूप से देखे जा रहे थे।

आग पर काबू पाने के प्रयास जारी

‘स्कॉटिश और सदर्न इलेक्ट्रिसिटी नेटवर्क’ ने ‘एक्स’ के माध्यम से जानकारी दी कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण 16,300 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं। आपातकालीन सेवाओं को बृहस्पतिवार रात 11:23 बजे आग लगने की सूचना मिली। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। गॉलबोर्न ने लोगों से सतर्क रहने और प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है। इस बीच, आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

Fire broke in london power house electricity supply disrupted heathrow airport had to be closed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2025 | 11:35 AM

Topics:  

  • Fire
  • London
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

पुतिन की फौज ने यूक्रेन पर बरपाया कहर! दो पैसेंजर ट्रेनों को बनाया निशाना, जेलेंस्की ने दिखाया VIDEO

2

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे ऑपरेशन सिंदूर के जख्म, फजीहत पर तिरपाल ढक रहा पाकिस्तान, सामने आई असलियत

3

हिंदी सिनेमा पर बैन! कनाडा में खालिस्तानियों ने दी कार्नी सरकार को खुली चेतावनी

4

साने ताकाइची बनेंगी जापान की पहली महिला PM, सत्ताधारी पार्टी ने चुना अपना नया नेता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.