- Hindi News »
- World »
- Fatwa Regarding Crypto Currency For Indonesian Muslims Declared Haram For Muslims In Indonesia
इंडोनेशिया के मुसलमानों के लिए क्रिप्टो करंसी को लेकर फतवा, घोषित की गई हराम
- Written By: आसिफ सईद

File Photo
जकार्ता : इंडोनेशिया (Indonesia) में मुस्लिम (Muslim) धर्म गुरुओं ने बड़ा फैसला लिया है। इंडोनेशिया में धार्मिक नेताओं (Religious Leaders) ने मुसलमानों को बिटकॉइन (Bitcoin) और अन्य क्रिप्टोकरेंसी (Crypto Currency) का उपयोग करने से मना किया है। इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय उलेमा परिषद (एमयूआई) ने गुरुवार को घोषणा की कि क्रिप्टोकरेंसी हराम है। फतवे जारी करते हुए कहा गया है कि, क्योंकि उनमें अनिश्चितता, दांव लगाने और नुकसान के तत्व शामिल हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, धार्मिक नियमों के प्रमुख असरोरुन नियाम शोलेह ने गुरुवार को परिषद द्वारा एक सुनवाई के बाद क्रिप्टो को लेकर बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि, यदि एक वस्तु या डिजिटल संपत्ति के रूप में क्रिप्टोकरेंसी शरिया सिद्धांतों का पालन कर सकती है और साफ फायदा दिखा सकती है तो इसका कारोबार किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में कुदरत का कहर, 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, भूकंप के बाद 1,000 किमी तक अलर्ट जारी
इंडोनेशिया में सोशल पर लगा बैन, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बंद हुए प्लेटफॉर्म्स
इंडोनेशिया में भारत का पक्ष रखेंगे शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, 64 देशों के लिए ‘मैत्री समूह’ गठित
इंडोनेशिया में फटी धरती! 3 हेक्टेयर खेत निगल गया ये खौफनाक गड्ढा, कुदरत का मंजर देख दहशत में आए लोग; VIDEO
वैसे एमयूआई के निर्णय का मतलब यह नहीं है कि इंडोनेशिया में सभी क्रिप्टोकरेंसी व्यापार बंद कर दिया जाएगा। लेकिन जानकार मानते हैं कि, इस फैसले से मुसलमानों के क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने पर रोक लग सकती है। वहीं इस बीच खबर है कि, बैंक इंडोनेशिया भी डिजिटल मुद्रा लाने पर विचार कर रहा है, हालांकि अभी तक इस बारे किसी फैसले की घोषणा नहीं की गई है। वहीं ऐसे में आए इस फैसले से इंडोनेशिया में बैंक की डिजिटल करेंसी लाने पर पुनर्विचार की ज़रूरत पड़ सकती है क्यूंकि इंडोनेशिया में सबसे अधिक मुसलमानों की ही आबादी है।
बता दें कि, बिटकॉइन या क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल मुद्रा प्रणाली है। यह कम्प्यूटर एल्गोरिदम पर बनाई गई है। क्रिप्टोकरेंसी को एक डिजिटल करेंसी भी कहा जाता है। लेकिन इसका कोई रेग्युलेटर नहीं है। यानी क्रिप्टोकरेंसी को कोई कंट्रोल नहीं करता है।
Fatwa regarding crypto currency for indonesian muslims declared haram for muslims in indonesia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुसद-यवतमाल बस सेवा बंद, पूर्व सभापति संजय राठोड ने रापनि प्रबंधक से की शुरू करने की मांग
Apr 12, 2026 | 04:28 PMBangladesh की नई रणनीति: रूसी कच्चे तेल को भारत में रिफाइन कराने पर विचार, आपूर्ति संकट से बचाव
Apr 12, 2026 | 04:19 PMBJP आई तो खो देंगे अपना घर…रैली में दिखा दीदी का रौद्र रूप; केंद्र सरकार पर जमकर गरजी ममता
Apr 12, 2026 | 04:12 PM107 साल पुराने जमीन विवाद पर भड़का गुस्सा, श्रीरामपुर में किसानों का पुलिस स्टेशन को घेराव
Apr 12, 2026 | 04:09 PMक्रिकेट और संगीत ने साथ मिलकर रचा था जादू, जब ‘यू आर द वन’ में दिखा था Asha Bhoshle और ब्रेट ली की जुगलबंदी
Apr 12, 2026 | 04:09 PMसाकोली में फुले-बाबासाहब की संयुक्त जयंती उत्सव: बोधिसत्व बुद्ध विहार में विचार और प्रतियोगिताओं का आयोजन
Apr 12, 2026 | 04:04 PMअक्षय कुमार से लेकर हेमा मालिनी तक, आशा भोसले के निधन से सदमे में इंडस्ट्री, सितारों ने नम आंखों से दी विदाई
Apr 12, 2026 | 03:59 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM














