- Hindi News »
- World »
- Fall Of Fort Washington 16 November 1776 When 2800 American Soldiers Surrendered
फोर्ट वाशिंगटन का पतन: 16 November 1776 जब 2800 अमेरिकी सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण
American History: 16 नवंबर 1776 को ब्रिटिश और हेसियन सैनिकों ने फोर्ट वाशिंगटन पर कब्जा कर लिया जिसके बाद अमेरिका के लगभग 2800 सैनिक बंदी बना लिए गए जो अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के लिए बड़ा झटका था।
- Written By: प्रिया सिंह

16 नवंबर अमेरिकन इतिहास (सोर्स - सोशल मीडिया)
16 November 1776 Bitter Day in American History: अमेरिका, जिसे आज दुनिया का सबसे ताकतवर देश माना जाता है उसने अपनी आजादी के लिए एक लंबा और कठिन संघर्ष किया है। इस संघर्ष के दौरान कुछ ऐसी तारीखें हैं जो हार और निराशा की कड़वी यादें छोड़ गई हैं। 16 नवंबर 1776 की तारीख अमेरिकी इतिहास में उन्हीं मुश्किल दिनों में से एक के तौर पर दर्ज है जब एक बड़ी सैन्य हार ने अमेरिकी सेना के मनोबल को हिलाकर रख दिया था।
फोर्ट वाशिंगटन का पतन क्यों था इतना ज़रूरी?
अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दौर में फोर्ट वाशिंगटन, न्यूयॉर्क के मैनहट्टन के उत्तरी हिस्से में हडसन नदी के पास बनाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य ब्रिटिश नौसेना को आगे बढ़ने से रोकना था ताकि वे हडसन नदी को पार न कर सकें। यह किला अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण गढ़ था, लेकिन नवंबर 1776 तक युद्ध के हालात तेजी से बदल चुके थे। ब्रिटिश सेना के पास सैनिकों की बड़ी संख्या, युद्ध का अनुभव और पर्याप्त संसाधन थे। ब्रिटिश सेना का नेतृत्व जनरल विलियम होवे कर रहे थे और उनके साथ जर्मनी से आए हेसियन सैनिक भी थे जिन्हें भाड़े के लड़ाके कहा जाता था। हेसियन अपनी कठोरता और अनुशासन के लिए जाने जाते थे।
सेनापतियों में मतभेद
जब ब्रिटिश सेना किले के पास पहुंची तो अमेरिकी सेना के भीतर ही दो अलग-अलग राय बन गईं। जनरल जॉर्ज वाशिंगटन चाहते थे कि सैनिकों की जान बचाने के लिए फोर्ट को खाली कर दिया जाए। वहीं दूसरी ओर जनरल नाथनियल ग्रीन किले को बचाने के पक्ष में थे। इन दोनों सेनापतियों के बीच के इस मतभेद ने मुश्किल हालात को और भी ज्यादा खराब कर दिया। ब्रिटिश सेना ने इस स्थिति का फायदा उठाया और हमले की तैयारी की।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग
22 साल के एक भारतीय ने तोड़ा मार्क जकरबर्ग का रिकॉर्ड; बना दुनिया का सबसे युवा अरबपति, कौन हैं सूर्या मिधा?
17 मई का इतिहास: जब चार्ली चैपलिन की कब्र खोदकर चुराया गया ताबूत, भारत ने जीते 6 गोल्ड; जानिए अनोखी कहानी
ISIS Leader Killed: ट्रंप का ऐलान, नाइजीरिया में ढेर हुआ ISIS का दूसरा सबसे बड़ा आतंकी अल-मिनुकी
16 नवंबर 1776 हमला और आत्मसमर्पण
16 नवंबर 1776 की सुबह ब्रिटिश और हेसियन सैनिकों ने चार दिशाओं से फोर्ट वाशिंगटन पर एक साथ हमला बोल दिया। अमेरिकी लड़ाकों ने पूरी बहादुरी से दुश्मनों का मुकाबला किया लेकिन उनके पास सैनिकों और हथियारों की कमी थी। यह लड़ाई कई घंटों तक चलती रही। संसाधनों की कमी और लगातार होते हमलों के कारण अमेरिकी कमांडर रॉबर्ट मैगॉ को आखिरकार आत्मसमर्पण (Surrender) करना पड़ा।
स्वतंत्रता संग्राम को लगा बड़ा झटका
इस हार के कारण अमेरिका के लगभग 2800 सैनिकों को बंदी बना लिया गया। यह अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के लिए एक बहुत बड़ा झटका था। इस जीत के बाद ब्रिटिश सैनिकों ने पूरे मैनहट्टन को अपने नियंत्रण में ले लिया। फोर्ट वाशिंगटन की हार जनरल वाशिंगटन के लिए बहुत ही कठिन और भावुक पल था। कई इतिहासकार मानते हैं कि अगर वाशिंगटन की सलाह मानकर किला समय पर खाली कर दिया जाता तो शायद अमेरिका की सेना लंबी लड़ाई लड़ पाती।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी ड्रोन रोज कर रहे निगरानी… तालिबान के आरोपों से बढ़ा खतरा, बगराम बेस पर भी खुलासा
हार के बाद वापसी और बदला
फोर्ट वाशिंगटन का पतन एक दर्दनाक सबक था जिसने अमेरिकी सेना को यह एहसास दिलाया कि आजादी का रास्ता कितना कठिन है। हालाकि इस हार ने अमेरिकी सेना की रणनीति को और मजबूत बनाने में मदद की। इस पराजय के कुछ ही हफ्तों बाद जनरल वाशिंगटन ने ट्रेंटन में ब्रिटिशों पर एक अचानक और बड़ी जीत हासिल की। इस जीत ने अमेरिकी सैनिकों के मनोबल को वापस जगाया और स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई को एक नई ताकत दी। इस तरह अमेरिका ने अपनी हार का बदला लेना शुरू कर दिया।
Fall of fort washington 16 november 1776 when 2800 american soldiers surrendered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
May 18, 2026 | 07:45 PMसिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
May 18, 2026 | 07:41 PMCSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
May 18, 2026 | 07:21 PMशुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
May 18, 2026 | 07:17 PMपरिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
May 18, 2026 | 07:17 PMMP के आदिवासी अंचलों में शुरू हुआ ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान; एक ही जगह मिलेंगी 25 सरकारी सुविधाएं
May 18, 2026 | 07:15 PM‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
May 18, 2026 | 07:01 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














