-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Estonian Airspace Russian Incursion Un Security Council Emergency Meeting
NATO देशों में अलर्ट! एस्टोनिया में रूसी घुसपैठ से तनाव चरम पर, UNSC ने बुलाई आपात बैठक
- Written By: अमन उपाध्याय
Estonia Airspace violation: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र में रूसी लड़ाकू विमानों की कथित घुसपैठ को लेकर आपात बैठक बुलाई।

एस्टोनिया में रूसी घुसपैठ से तनाव चरम पर, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
UN Security Council meeting: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र में रूसी लड़ाकू विमानों की कथित घुसपैठ को लेकर आपात बैठक बुलाई। बैठक में यूरोप, मध्य एशिया और अमेरिका मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के सहायक महासचिव मिरोस्लाव जेंका ने परिषद को जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संयुक्त राष्ट्र इस घटना से जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने में सक्षम नहीं है और उसके पास इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी भी उपलब्ध नहीं है।
उनकी ब्रीफिंग पूरी तरह सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित थी। जेंका ने बताया कि सुरक्षा परिषद अध्यक्ष को भेजे गए एस्टोनिया के पत्र में आरोप लगाया गया है कि शुक्रवार को तीन रूसी मिग-31 विमान एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र में लगभग 10 किलोमीटर तक घुसे और करीब 12 मिनट वहां रहे।
एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन
वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उनके विमान फिनलैंड की सीमा पर स्थित करेलिया से कैलिनिनग्राद एयरबेस तक निर्धारित मार्ग पर अंतरराष्ट्रीय हवाई नियमों का पालन करते हुए उड़ान भर रहे थे और उन्होंने एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन नहीं किया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पक्षों को जिम्मेदारी दिखाते हुए उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि तनाव घटे और क्षेत्रीय सुरक्षा किसी बड़े खतरे में न पड़े। दुनिया के लिए यह स्वीकार करना असंभव है कि खतरा नियंत्रण से बाहर हो जाए और यूक्रेन में चल रहा विनाशकारी युद्ध और ज्यादा फैल जाए।
सम्बंधित ख़बरें
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
US नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
यूरोप की सुरक्षा में सबसे बड़ा खतरा
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एस्टोनिया, अन्य यूरोपीय देशों और अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र की सोमवार की बैठक में रूस पर आरोप लगाया कि उसने एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर तनाव को और भड़काया है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र में रूस के प्रथम उप-स्थायी प्रतिनिधि दिमित्री पोल्यांस्की ने इस आरोप को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि रूसी जेट विमानों ने एस्टोनियाई हवाई क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया। पोल्यांस्की ने यूरोपीय देशों पर “रूसोफोबिया” फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यूरोपीय नेताओं की कोशिशों से रूस के प्रति नफरत को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश को यूरोप की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताने की कोशिश धीरे-धीरे यूरोपीय देशों की व्यापक सोच बनती जा रही है।
यह भी पढ़ें:- H-1B वीजा के बदलेंगे नियम! डॉक्टरों को अमेरिका दे सकता है 1 लाख डॉलर की फीस से राहत
घुसपैठ को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में छिड़ी बहस
एस्टोनियाई प्रतिनिधियों का कहना है कि पड़ोसी देश अब इस बात को मान चुके हैं कि घुसपैठ के पीछे रूस का हाथ है, हालांकि हमेशा की तरह रूस के खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं किए गए। अमेरिका के स्थायी प्रतिनिधि माइक वाल्ट्ज ने परिषद में अपने पहले संबोधन में साफ किया कि उनका देश और उसके नाटो सहयोगी “गठबंधन क्षेत्र के हर इंच की रक्षा” करेंगे। नाटो सदस्य होने के नाते एस्टोनिया को पश्चिमी देशों का समर्थन मिला, लेकिन परिषद के गैर-यूरोपीय सदस्य देशों ने संयम बरतने और तनाव घटाने पर जोर दिया।
चीन के उप-स्थायी प्रतिनिधि गेंग शुआंग ने अपील की कि सभी पक्ष शांत रहें, तथ्यों को स्पष्ट करें, संवाद और संपर्क बढ़ाकर गलतफहमी दूर करें ताकि हालात न बिगड़ें। यह आपात बैठक एस्टोनिया के अनुरोध पर बुलाई गई थी, जिसे ब्रिटेन, डेनमार्क, फ्रांस, ग्रीस और स्लोवेनिया जैसे पांच यूरोपीय देशों का समर्थन प्राप्त था।
(आईएएनएस इनपुट के साथ)
Estonian airspace russian incursion un security council emergency meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













